आपके सितारेः सोमवार, 24 अगस्त 2026 का राशिफल और मंगलवार, 25 अगस्त 2026 का पंचांग
24 अगस्त, 2026 को कैसा रहेगा आपका दिन, जानिए दैवज्ञ बृज मोहन दीक्षित से- आपके सितारे। साथ में 25 अगस्त, 2026 का पंचांग भी।
मेष :- नौकरी और कारोबार में अपनी बात प्रभावी ढंग से रखने का मौका मिलेगा। नई जिम्मेदारी मिल सकती है। व्यापारियों को किसी पुराने संपर्क से फायदा मिलने के संकेत हैं। धन के मामले में दिन सामान्य से बेहतर रहेगा। परिवार में प्रभाव बढ़ेगा। जीवनसाथी के साथ भविष्य को लेकर महत्वपूर्ण बातचीत हो सकती है। सेहत को लेकर लापरवाही न करें।
भाग्यशाली रंग- गेरुआ | भाग्यशाली अंक- 1
वृषभ :- कार्यक्षेत्र में अधिकारियों के सामने योग्यता साबित करने का अवसर मिलेगा। नौकरी बदलने की योजना बना रहे हैं तो कोई अच्छा विकल्प सामने आ सकता है। कारोबार में निवेश से पहले पूरी जानकारी लेना जरूरी होगा। घर-परिवार से जुड़ा कोई फैसला सोच-समझकर लें। वैवाहिक जीवन में बातचीत से गलतफहमियां दूर होंगी। खर्च बढ़ सकता है, इसलिए बजट बनाकर चलें।
भाग्यशाली रंग- बादामी | भाग्यशाली अंक- 2
मिथुन :- बुद्धि और संवाद क्षमता सफलता दिला सकती है। नौकरी में महत्वपूर्ण मीटिंग या बातचीत पक्ष में जा सकती है। कारोबार में नए ग्राहक जुड़ सकते हैं। रुका हुआ धन मिलने की संभावना है। विद्यार्थियों के लिए दिन अच्छा रहेगा। भाई-बहनों का सहयोग मिलेगा। प्रेम और वैवाहिक जीवन में सकारात्मकता रहेगी।
भाग्यशाली रंग- हल्का हरा | भाग्यशाली अंक- 6
कर्क :- आय के नए स्रोत बनाने की कोशिश सफल हो सकती है। नौकरी में मेहनत वरिष्ठों की नजर में आएगी। कारोबारियों को पुराने निवेश से लाभ मिल सकता है। परिवार में किसी सदस्य की उपलब्धि से खुशी मिलेगी। जीवनसाथी के साथ आर्थिक मामलों पर चर्चा हो सकती है। हालांकि, अनावश्यक खरीदारी से बचें। मानसिक शांति के लिए कुछ समय अकेले बिताना फायदेमंद रहेगा।
भाग्यशाली रंग- मटमैला | भाग्यशाली अंक- 9
सिंह :- राशि में बुधादित्य राजयोग बन रहा है, आत्मविश्वास, नेतृत्व क्षमता और निर्णय लेने की शक्ति बढ़ सकती है। नौकरी में नई जिम्मेदारी या पदोन्नति की चर्चा हो सकती है। कारोबारियों को महत्वपूर्ण सौदा मिल सकता है। समाज में प्रतिष्ठा बढ़ेगी। किसी बात पर तुरंत प्रतिक्रिया देने से बचें। वैवाहिक जीवन में साथी की भावनाओं को समझना जरूरी होगा।
भाग्यशाली रंग- लाल | भाग्यशाली अंक- 5
कन्या :- नौकरी करने वालों को किसी नए प्रोजेक्ट पर काम करने का अवसर मिल सकता है। कारोबार में दूर स्थान से जुड़ा सौदा सामने आ सकता है। खर्च बढ़ने के कारण आर्थिक दबाव महसूस हो सकता है। किसी भी दस्तावेज पर हस्ताक्षर करने से पहले उसे अच्छी तरह पढ़ें। परिवार में शांति बनाए रखने के लिए छोटी बातों को नजरअंदाज करें। प्रेम संबंध मधुर रहेंगे।
भाग्यशाली रंग- हल्का हरा | भाग्यशाली अंक- 6
तुला :- बुधादित्य राजयोग आर्थिक और सामाजिक रूप से लाभकारी साबित हो सकता है। नौकरी में नेटवर्किंग से फायदा मिलेगा। वरिष्ठ अधिकारियों से संबंध मजबूत होंगे। कारोबार में किसी प्रभावशाली व्यक्ति की मदद मिल सकती है। धन लाभ के नए रास्ते खुल सकते हैं। वैवाहिक जीवन में मधुरता आएगी। प्रेम संबंधों में भी सकारात्मक बदलाव देखने को मिल सकता है।
भाग्यशाली रंग- जरिम कलर | भाग्यशाली अंक- 6
वृश्चिक :- नौकरी में पद और प्रतिष्ठा बढ़ने के योग हैं। कार्यक्षेत्र में निर्णय क्षमता की तारीफ हो सकती है। कारोबारियों को कोई बड़ा ऑर्डर मिल सकता है। सरकारी या प्रशासनिक काम में सफलता मिलने की संभावना है। पिता या वरिष्ठ व्यक्ति का सहयोग मिलेगा। परिवार में मान-सम्मान बढ़ेगा। वैवाहिक जीवन में व्यस्तता के कारण साथी को कम समय दे सकते हैं, इसलिए संवाद बनाए रखें।
भाग्यशाली रंग- लाल | भाग्यशाली अंक- 9
धनु :- लंबे समय से अटके काम पूरे होने की संभावना है। नौकरी में नई जिम्मेदारी मिल सकती है। कारोबार के सिलसिले में यात्रा लाभदायक रहेगी। विद्यार्थियों को पढ़ाई में अच्छे परिणाम मिल सकते हैं। किसी अनुभवी व्यक्ति की सलाह भविष्य में काम आएगी। धन संबंधी मामलों में स्थिति मजबूत होगी। वैवाहिक जीवन में साथी के साथ घूमने या भविष्य की योजना बनाने का अवसर मिल सकता है।
भाग्यशाली रंग- क्रीम कलर | भाग्यशाली अंक- 3
मकर :- नौकरी में काम का दबाव बढ़ सकता है, लेकिन मेहनत का परिणाम भी मिलेगा। कारोबार में साझेदारी से जुड़े फैसले सोच-समझकर लें। अचानक खर्च सामने आ सकता है। किसी पुराने निवेश या पैसों से जुड़े मामले को लेकर चिंता हो सकती है। परिवार में जरूरत महसूस होगी। वैवाहिक जीवन में पारदर्शिता रखें। जल्दबाजी में कोई बड़ा आर्थिक निर्णय न लें।
भाग्यशाली रंग- मटमैला | भाग्यशाली अंक- 8
कुम्भ :- नौकरी में सहकर्मियों का सहयोग मिलेगा। कारोबार में पार्टनर के साथ कोई महत्वपूर्ण समझौता हो सकता है। नए लोगों से संपर्क भविष्य में लाभ दे सकता है। जीवनसाथी के साथ चल रही किसी समस्या का समाधान बातचीत से हो सकता है। प्रेम संबंधों के लिए भी दिन सकारात्मक रहेगा। हालांकि, किसी पर आंख बंद करके भरोसा करने से बचें और हर महत्वपूर्ण बात लिखित रूप में रखें।
भाग्यशाली रंग- नीला | भाग्यशाली अंक- 7
मीन :- नौकरी में कार्यक्षमता बढ़ेगी और वरिष्ठ अधिकारी काम से प्रभावित हो सकते हैं। कारोबार में प्रतिस्पर्धा बढ़ेगी, लेकिन रणनीति से आगे निकल सकते हैं। रुके हुए काम पूरे होने लगेंगे। आर्थिक स्थिति धीरे-धीरे मजबूत होगी। परिवार में किसी सदस्य की सेहत को लेकर चिंता हो सकती है। वैवाहिक जीवन सामान्य रहेगा। दिनचर्या व्यवस्थित रखने से थकान कम होगी।
भाग्यशाली रंग- धानी | भाग्यशाली अंक- 9
-दैवज्ञ बृज मोहन दीक्षित, आगरा। -मोबाइलः 9893118788
Top of Form
-25 अगस्त 2026 का पंचांग-
वारः मंगलवार।
विक्रम संवतः 2083
शक संवतः 1948
माह – श्रावण।
पक्ष – शुक्ल।
तिथि: द्वादशी प्रातः 06:20 बजे तक उपरांत त्रयोदशी रहेगी।
चंद्र राशि: दिनरात मकर राशि पर रहेगा।
चंद्र नक्षत्र: उत्तराषाढ़ा नक्षत्र रात्रि 10:51 बजे तक उपरांत श्रवण रहेगा।
योगः आयुष्यमान प्रातः 07:41 बजे तक उपरांत सौभाग्य योग रहेगा।
अभिजीत मुहूर्त: पूर्वाह्न 11:55 बजे से मध्याह्न 12:46 बजे तक।
शुभ मुहूर्त: त्रिपुष्कर योग, रवि योग।
सूर्योदयः प्रातः 05:55 बजे
सूर्यास्तः सायं 06:46 बजे
राहूकालः अपराह्न 03:00 बजे से 04:30 बजे तक।
तीज त्योहार: प्रदोष व्रत, चतुर्थ श्रावण मंगला गौरी व्रत।
विशेष दिवस: कोई नहीं है।
पंचक: कोई नहीं है।
मूल: कोई नहीं है।
भद्राः कोई नहीं है।
दिशाशूल: उत्तर दिशा में।