आपके सितारेः गुरुवार, 28 अगस्त 2025 का राशिफल
28 अगस्त 2025 को कैसा रहेगा आपका दिन, जानिए दैवज्ञ बृज मोहन दीक्षित से- आपके सितारे। साथ में 29 अगस्त, 2025 का पंचांग भी।
मेष :- कार्यक्षेत्र में जोश और उत्साह से काम करने पर लाभ मिलेगा। कार्यक्षेत्र में नई जिम्मेदारी मिल सकती है। कुछ नया काम भी शुरू हो सकता है। शेयर बाजार में निवेश से अच्छा मुनाफा मिलेगा, उतावलेपन में कोई भी फैसला लेने से बचना होगा।
भाग्यशाली रंग- हल्का लाल | भाग्यशाली अंक- 8
वृषभ :- घर में मांगलिक कार्यों का आयोजन हो सकता है। शादी की बात चल रही है तो बात बनने की संभावना प्रबल रहेगी। रिश्तेदारों के बीच प्रतिष्ठा बढ़ेगी। कुछ सुख-सुविधाओं से संबंधित नई वस्तुएं खरीदी जा सकती हैं। आर्थिक पक्ष संतुलित रहेगा। पारिवारिक जीवन में प्रेम और तालमेल बना रहेगा।
भाग्यशाली रंग- बैगनी | भाग्यशाली अंक- 5
मिथुन :- कार्यशैली में सुधार लाने का प्रयास करना होगा, जिससे अधिकारी वर्ग से सहयोग मिलेगा। किसी काम में मंजूरी मिल सकती है। पारिवारिक जीवन में किसी बात को लेकर तनाव संभव है। लेकिन दोस्तों के साथ अच्छा समय बिताने का अवसर मिलेगा।
भाग्यशाली रंग- सिलेटी | भाग्यशाली अंक- 1
कर्क :- काम पूरा करने के लिए अधिक प्रयास करना होगा। नौकरी में सहकर्मियों से सहयोग मिलेगा। कारोबारियों के लिए दिन लाभदायक रहेगा, हालांकि किसी कारण तनाव भी मिल सकता है। वाहन आदि भौतिक साधन का सुख प्राप्त होगा।
भाग्यशाली रंग- भूरा | भाग्यशाली अंक- 2
सिंह :- शाम के समय कुछ उलझन और परेशानी हो सकती है। नए प्रोजेक्ट की जिम्मेदारी मिल सकती है। शेयर बाजार से लाभ मिलेगा। धर्म और अध्यात्म विषयों में रुचि रहेगी। दाम्पत्य जीवन सुखद और आनंदमय रहेगा।
भाग्यशाली रंग- लाल | भाग्यशाली अंक- 5
कन्या :- कार्यों में सफलता मिलेगी। परिवार के साथ समय बिताने का अवसर मिलेगा और कुछ समस्याओं का समाधान भी होगा। नौकरीपेशा लोग काम के प्रति समर्पित और सजग रहेंगे। आर्थिक मामलों में दिन अनुकूल रहेगा। अनावश्यक खर्च पर नियंत्रण रहेगा।
भाग्यशाली रंग- हल्का हरा | भाग्यशाली अंक- 3
तुला :- सेहत के मामले में नरमी रह सकती है। काम के प्रति अनिच्छा रहेगी, काम को टालने की प्रवृत्ति हो सकती है। आर्थिक मामलों में दिन खर्चीला होगा। कुछ ऐसे खर्च सामने आएंगे जिन्हें रोकना संभव नहीं होगा। पूर्व अनुभवों से लाभ मिलेगा।
भाग्यशाली रंग- क्रीम | भाग्यशाली अंक- 7
वृश्चिक :- आर्थिक मामलों में संयमित रहेंगे, फिर भी अप्रत्याशित खर्च से बजट बिगड़ सकता है। पारिवारिक जीवन सामान्य रहेगा। धार्मिक कार्यों में रुचि रहेगी। वैवाहिक जीवन में जीवनसाथी से सहयोग मिलेगा।
भाग्यशाली रंग- बादामी | भाग्यशाली अंक- 6
धनु :- घर में मांगलिक कार्यों का आयोजन संभव है। बीमार जातकों की सेहत में सुधार होगा। नई वस्तुओं की खरीद से घर परिवार में खुशी और चहल-पहल रहेगी। विद्यार्थियों के लिए दिन उत्तम रहेगा। नई चीजें सीखने और समझने में उत्सुकता रहेगी।
भाग्यशाली रंग- हल्का पीला | भाग्यशाली अंक- 7
मकर :- सेहत नरम रह सकती है। लाभ और सफलता पाने के लिए निरंतर प्रयास करना होगा। नौकरी में सहकर्मी से तनाव संभव है। वाद-विवाद की स्थिति से बचना होगा।
भाग्यशाली रंग- धूमल | भाग्यशाली अंक- 10
कुम्भ :- वाणी और व्यवहार संयमित रखना होगा। कमाई सामान्य रहेगी। किसी अनुभवी व्यक्ति से मार्गदर्शन प्राप्त हो सकता है। कार्यक्षेत्र में यात्रा का योग है। वैवाहिक जीवन में जीवनसाथी की भावनाओं और विचारों को समझना आवश्यक होगा, अन्यथा मतभेद संभव है।
भाग्यशाली रंग- कत्थई | भाग्यशाली अंक- 18
मीन :- पारिवारिक जीवन में सामंजस्य और तालमेल बना रहेगा। नौकरी व कारोबार सामान्य रहेंगे। दीर्घकालीन निवेश किया जा सकता है। शिक्षा के मामले में दिन अनुकूल रहेगा। पढ़ाई-लिखाई में अच्छा प्रदर्शन होगा। किसी कार्य की सफलता से मन प्रसन्न रहेगा।
भाग्यशाली रंग- नारंगी | भाग्यशाली अंक- 12
-दैवज्ञ बृज मोहन दीक्षित, आगरा। - मोबाइलः 9893118788
-29 अगस्त 2025 का पंचांग-
वारः शुक्रवार।
विक्रम संवतः 2082
शक संवतः 1947
माह/पक्ष: भाद्रपद मास - शुक्ल पक्ष।
तिथि: षष्ठी रात्रि 08:21 बजे तक तत्पश्चात सप्तमी रहेगी।
चंद्र राशि: तुला राशि पर रहेगा।
चंद्र नक्षत्र: स्वाती नक्षत्र प्रातः 11:38 बजे तक तत्पश्चात विशाखा नक्षत्र रहेगा।
योगः ब्रह्म अपराह्न 02:13 बजे तक तत्पश्चात इंद्र योग रहेगा।
अभिजित मुहूर्तः पूर्वाह्न 11:55 बजे से मध्याह्न 12:47 बजे तक।
शुभ मुहूर्तः रवि योग।
सूर्योदयः प्रातः 05:57 बजे।
सूर्यास्तः सायं 06:42 बजे।
राहूकालः प्रातः 10:30 बजे से 12:00 बजे तक।
तीज त्योहार: कोई नहीं है।
विशेष दिवस: कोई नहीं है।
भद्राः कोई नहीं है।
पंचकः कोई नहीं है।
मूल: कोई नहीं है।
दिशाशूल: पश्चिम दिशा।