आपके सितारेः सोमवार, 09 फ़रवरी 2026 का राशिफल

09 फरवरी, 2026 को कैसा रहेगा आपका दिन, जानिए दैवज्ञ बृज मोहन दीक्षित से- आपके सितारे। साथ में 10 फरवरी, 2026 का पंचांग भी।

Feb 8, 2026 - 23:22
 0
आपके सितारेः सोमवार, 09 फ़रवरी 2026 का राशिफल

मेष :-
पारिवारिक जीवन में सुख रहेगा. किसी छोटी यात्रा का और लजीज भोजन का भी योग है. कोई खोई हुई वस्तु मिलने की संभावना अधिक है. अपने विचारों और आवेश को अंकुश में रखें. विदेशी व्यापार से जुड़े लोगों को सफलता और लाभ मिलेगा. चर्चा में विवाद की आशंका बनी रहेगी. कार्यस्थल पर सहकर्मियों के सहयोग से काम आसानी से पूरा हो सकेगा।

भाग्यशाली रंग- गेरुआ, भाग्यशाली अंक- 1

वृषभ :-
दिनभर आनंदित रहेंगे. काम में व्यवस्थित रूप से आगे बढ़ पाएंगे और योजना के अनुसार कार्य कर सकेंगे. अधूरे कामों को सफलतापूर्वक पूरा कर पाएंगे. कार्यालय में सहकर्मियों का सहयोग मिलेगा. महिलाओं को मायके से शुभ समाचार मिलने की संभावना अधिक है. मानसिक रूप से भी आनंदित रह पाएंगे. स्वास्थ्य अच्छा रहेगा।

भाग्यशाली रंग- बादामी, भाग्यशाली अंक- 2

मिथुन :-
जीवनसाथी और संतान के स्वास्थ्य का ध्यान रखना चाहिए. किसी के साथ चर्चा में स्वाभिमान को ठेस पहुंच सकती है, सावधान रहना जरूरी है. मित्रों पर धन खर्च होने की संभावना है. शरीर और मन से अस्वस्थ महसूस होने के कारण उत्साह में कमी आएगी. विद्यार्थियों के लिए समय अनुकूल है. प्रेम जीवन में धैर्य के साथ काम लेना चाहिए।

भाग्यशाली रंग- हल्का हरा, भाग्यशाली अंक- 6

कर्क :-
शारीरिक और मानसिक रूप से स्वस्थ अनुभव नहीं होगा. सीने में दर्द या जलन जैसी तकलीफ से परेशान रहेंगे. परिवार के सदस्यों के साथ संघर्ष हो सकता है. आत्मसम्मान को ठेस पहुंचने जैसी परिस्थिति निर्मित होने की संभावना है. अनावश्यक जगह पर खर्च होने का योग है. भोजन में अनियमितता रहने से परेशानी होगी।

भाग्यशाली रंग- मटमैला, भाग्यशाली अंक- 9

सिंह :-
व्यापार के लिए कोई छोटी यात्रा हो सकती है. विदेश से अच्छे समाचार मिलेंगे. धन लाभ होगा. नए काम के लिए अच्छा समय है. किसी लाभदायक निवेश में रुचि ले सकते हैं. दोपहर के बाद अधिक सहनशीलता रहेगी. किसी बात की चिंता बनी रहेगी. शारीरिक स्वास्थ्य पर नकारात्मक असर पड़ सकता है. पारिवारिक व जमीन-जायदाद से जुड़ी समस्याएं होंगी।

भाग्यशाली रंग- लाल, भाग्यशाली अंक- 5

कन्या :-
मन में किसी बात को लेकर उलझन बनी रहेगी. कोई नया काम शुरू ना करें. ज्यादातर समय मौन बने रहना बेहतर रहेगा, इससे विवाद से बचाव होगा. परिजनों के साथ बातचीत में संयम बरतें. शारीरिक और मानसिक स्वास्थ्य का ध्यान नहीं रख पाएंगे. दोपहर के बाद समय अनुकूल दिखेगा. भाई-बंधुओं के साथ कहीं बाहर जाने का कार्यक्रम बनेगा।

भाग्यशाली रंग- हल्का हरा, भाग्यशाली अंक- 6

तुला :-
रचनात्मकता से कोई कठिन काम आसानी से पूरा होगा. शारीरिक और मानसिक रूप से स्वस्थ रहेंगे. नए वस्त्र, आभूषण या मनोरंजन पर धन खर्च होगा. दोपहर के बाद किसी भी तरह का निर्णय लेने में कठिनाई महसूस हो सकती है. इगो को अलग रखकर मेल-जोल भरे वातावरण में काम करें. दोस्तों और रिश्तेदारों से मिलना होगा।

भाग्यशाली रंग- जरिम कलर, भाग्यशाली अंक- 6

वृश्चिक :-
उग्र और असंयमित व्यवहार समस्या में डाल सकता है. दोस्तों और रिश्तेदारों के साथ विवाद ना हो, इसका ध्यान रखें. दोपहर के बाद शारीरिक और मानसिक स्वास्थ्य में दिक्कत रहेगी. आर्थिक मामलों में बेहद सावधानी से आगे बढ़ना होगा. शाम के बाद आत्मविश्वास बढ़ेगा. किसी तरह का कोई नया काम शुरू ना करें।

भाग्यशाली रंग- लाल, भाग्यशाली अंक- 9

धनु :-
स्वास्थ्य अच्छा बना रहेगा. दिन आध्यात्मिक प्रवृत्ति के लिए बहुत अच्छा है. आर्थिक लाभ होगा. विद्यार्थियों को पढ़ाई में अधिक ध्यान देने की आवश्यकता है. दोपहर के बाद स्थिति अनुकूल रहेगी. मन की दुविधा का निराकरण हो जाएगा. शरीर और मन दोनों स्वस्थ रहेंगे. गुप्त शत्रु नुकसान नहीं पहुंचा पाएंगे।

भाग्यशाली रंग- क्रीम कलर, भाग्यशाली अंक- 3

मकर :-
धार्मिक कामों में रुचि रहेगी. व्यापार के लिए वातावरण अनुकूल रहेगा. हर काम सरलता से पूरे होंगे. जीवन में आनंद बढ़ेगा. दोपहर बाद किसी बात की चिंता से नकारात्मक विचार आ सकते हैं, जिससे हताशा बढ़ सकती है. निवेश की योजना बन सकती है. मित्रों के साथ सुखद मिलन होगा।

भाग्यशाली रंग- मटमैला, भाग्यशाली अंक- 8

कुम्भ :-
बौद्धिक काम, नए सृजन और साहित्यिक गतिविधि में व्यस्तता रहेगी. नए काम की शुरुआत कर सकते हैं. किसी धार्मिक यात्रा का आयोजन हो सकता है. व्यापार में लाभ का अवसर मिलेगा. थोड़ा संभलकर चलना होगा. स्वास्थ्य का ध्यान रखें. दोपहर के बाद पारिवारिक जीवन में हर्षोल्लास का वातावरण बनेगा. माता से लाभ होगा।

भाग्यशाली रंग- नीला, भाग्यशाली अंक- 7

मीन :-
आकस्मिक धन लाभ के योग हैं. मानसिक तथा शारीरिक श्रम के कारण स्वास्थ्य खराब हो सकता है. सर्दी, सांस की तकलीफ, खांसी और पेट दर्द की परेशानी हो सकती है. बाहर जाने से बचें. खर्च में वृद्धि होगी. पैतृक संपत्ति से संबंधित लाभ मिलेंगे. अनैतिक कामों से दूर रहें. ईश्वर भक्ति और आध्यात्मिक विचार कष्ट कम करेंगे।

भाग्यशाली रंग- धानी, भाग्यशाली अंक- 9

दैवज्ञ बृज मोहन दीक्षित, आगरा। -मोबाइलः 9893118788

-10 फरवरी 2026 का पंचांग-

वारः मंगलवार।

विक्रम संवतःः 2082

शक संवतःः 1947

माह/पक्षः माघ–फाल्गुन।
पक्षः कृष्ण।

तिथिः अष्टमी, प्रातः 07:27 बजे तक रहेगी।

चंद्र राशिः वृश्चिक राशि पर रहेगा।

चंद्र नक्षत्रः विशाखा नक्षत्र, प्रातः 07:55 बजे तक, तत्पश्चात अनुराधा नक्षत्र रहेगा।

योगः ध्रुव, अर्द्धरात्रि 01:42 बजे तक, उपरांत व्याघात योग रहेगा।

अभिजीत मुहूर्तः मध्याह्न 12:10 बजे से 12:54 बजे तक।

शुभ मुहूर्तः कोई नहीं है।

सूर्योदयः प्रातः 06:58 बजे।

सूर्यास्तः सायं 06:07 बजे।

राहूकालः अपराह्न 03:00 बजे से 04:30 बजे तक।

तीज-त्योहारः कोई नहीं है।

विशेष दिवसः कोई नहीं है।

पंचकः कोई नहीं है।

मूलः कोई नहीं है।

भद्राः कोई नहीं है।

दिशाशूलः उत्तर दिशा में।

SP_Singh AURGURU Editor