आपके सितारेः 21 अप्रैल 2025 का राशिफल

21 अप्रैल 2025 को कैसा रहेगा आपका दिन, जानिए दैवज्ञ बृज मोहन दीक्षित से- आपके सितारे। साथ में 22 April, 2025 का पंचांग भी।

Apr 20, 2025 - 23:19
Apr 20, 2025 - 23:20
 0
आपके सितारेः 21 अप्रैल 2025 का राशिफल

मेष:- आपके अच्छे कार्यों से आपका और आपके परिवार का मान-सम्मान बढ़ेगा। सही समय पर सही फैसले लेने में सक्षम होंगे, जिसका आपको फायदा मिलेगा। धार्मिक कार्यों में रुचि अधिक रहेगी, इसलिए आज सामाजिक और धार्मिक कार्यों में बढ़-चढ़कर हिस्सा लेंगे। हालांकि, शाम से आधी रात तक का वक्‍त सेहत के लिए गड़बड़ हो सकता है।

भाग्यशाली रंग- सिलेटी, भाग्यशाली अंक-9

वृषभ:- संतान की तरफ से अच्छी खबर मिलेगी। उनकी सफलता से आपको खुशी होगी। घर से निकलते समय माता-पिता का आशीर्वाद जरूर लें, इससे आपको विशेष सफलता मिलेगी। सांसारिक सुखों की प्राप्ति होगी। आय के नए स्रोत बनेंगे। शाम से रात तक कहीं से करियर को लेकर काम की जानकारी मिल सकती है और आपके पास शुभ सूचना आ सकती है।

भाग्यशाली रंग- लाल, भाग्यशाली अंक-1

मिथुन:- आपको कोई नया काम आरंभ न करने की सलाह है। अगर कोई मुकदमा या पूछताछ चल रही है  तो सावधान रहने की जरूरत है। जल्दबाजी में कोई भी फैसला न लें, वरना नुकसान हो सकता है। अगर आप नौकरी करते हैं, तो अधिकारियों की कृपा से आपके अधिकार बढ़ सकते हैं और आपको लाभ की प्राप्ति हो सकती है।

भाग्यशाली रंग- गहरा हरा, भाग्यशाली अंक-3

कर्क:- अगर आपकी पदोन्नति रुकी हुई है तो वह जरूर हो जाएगी और इससे लाभ होगा। अपनी बातों से बड़े अधिकारियों को अपनी ओर आकर्षित करने में सफल रहेंगे। आंखों से जुड़ी परेशानियां कम होंगी और आपको सही फैसले लेने की क्षमता का लाभ मिलेगा। रात में ज्यादा तीखा भोजन न करें, यह स्वास्थ्य के लिए हानिकारक हो सकता है। सोच समझकर काम करें।

भाग्यशाली रंग- सफ़ेद, भाग्यशाली अंक-4

सिंह:- नौकरी करने वालों के अधिकार बढ़ेंगे, जिससे उन्हें आर्थिक लाभ और सम्मान मिलेगा। परिवार की तरफ से भी शुभ समाचार मिलेगा। शाम से रात तक आप सामाजिक कार्यों और भोग-विलास में डूबे रहेंगे। ज्यादा धन मिलने से आपमें अभिमान आ सकता है। सोच समझकर काम करें तो आपको लाभ होगा। आपके सम्‍मान में वृद्धि के योग हैं।

भाग्यशाली रंग- गेरुआस भाग्यशाली अंक-3

कन्या:- जिम्मेदारियां बढ़ेंगी। अपनी शान-शौकत पर धन खर्च कर सकते हैं। आपने हमेशा दूसरों की भलाई और सेवा की है, जिसका फल आज आपकी संतान को मिलेगा। आपकी योजनाएं सफल होंगी और आनंद में वृद्धि होगी। आपके संबंधों में सुखद एहसास की प्राप्ति होगी और आपके मान सम्‍मान में इजाफा होगा।

भाग्यशाली रंग- हरा, भाग्यशाली अंक-6

तुला:- आपको सोच-समझकर काम करने की सलाह दी जाती है। नुकसान होने की आशंका है। अचानक कोई सरकारी दंड भी मिल सकता है, इसलिए जोखिम भरे कामों से दूर रहें। शाम से रात तक छोटे-मोटे कष्ट और मानहानि की संभावना बनी रहेगी। खून की कमी और गैस की समस्या से शारीरिक परेशानी बढ़ सकती है। बाहर का न खाएं और अपनी सेहत पर ध्‍यान दें।

भाग्यशाली रंग- बादामी, भाग्यशाली अंक-2

वृश्चिक:- आपको किसी बहुमूल्य वस्तु के प्राप्‍त होने की संभावना है। अगर आप नौकरी करते हैं तो आपके पद और अधिकारों में वृद्धि होगी। आपके साहस और पराक्रम के सामने शत्रु हार मान लेंगे। संतान के प्रति आपका प्रेम बढ़ेगा। शाम से रात तक आपकी रुचि तप, यज्ञ और ईश्वर के ज्ञान की ओर बढ़ेगी। आपको नौकरों का सुख मिलेगा।

भाग्यशाली रंग- चमकीला लाल, भाग्यशाली अंक-8

धनु:- आपके सुख में वृद्धि होगी। आध्यात्म से ज्ञान की प्राप्ति होगी। आपकी बुद्धि नए-नए खोज करने में लगेगी। रुका हुआ धन मिलेगा। शाम को संतान को कष्ट हो सकता है। जिन लोगों पर आप विश्वास करते हैं, वे आपको धोखा देने की कोशिश कर सकते हैं, इसलिए सावधान रहें। ऑफिस के लोगों से सिर्फ काम की बात करें और अपनी बातें शेयर न करें।

भाग्यशाली रंग- नारंगी, भाग्यशाली अंक-9

मकर:- आपके अंदर शारीरिक शक्ति और उत्साह अधिक रहेगा, लेकिन कुछ ऐसे खर्चे सामने आएंगे, जो आपको मजबूरी में करने पड़ेंगे। अगर आपकी पदोन्नति रुकी हुई है, तो वह आज हो सकती है। आपके हाथ में बहुत सारा पैसा आएगा, जिससे आपको खुशी होगी। शाम और रात में शुभ कार्यों पर खर्च होगा और आपकी कीर्ति बढ़ेगी। तेज गति से चलने वाले वाहनों से सावधान रहें।

भाग्यशाली रंग- भूरा, भाग्यशाली अंक-7

कुम्भ:- आपको धैर्य से काम लेने की सलाह दी जाती है। जल्दबाजी में किए गए काम से नुकसान हो सकता है। आपकी सुख-सुविधाओं में वृद्धि होगी। अगर आपको नए-नए कार्यों में निवेश करना पड़े, तो जरूर करें। आगे चलकर आपको लाभ होगा। संतान की नौकरी और विवाह जैसे शुभ कार्यों के लिए किए गए प्रयासों में सफलता मिलेगी। आपके लिए लाभ के योग बने हैं।

भाग्यशाली रंग- नीला, भाग्यशाली अंक-11

मीन:- अगर आप किसी वित्तीय संस्था या व्यक्ति से लोन लेना चाहते हैं, तो आपको आसानी से मिल जाएगा। नई-नई योजनाएं बनाकर उन्हें सफल बनाने की कोशिश करें। आपके साहस और पराक्रम से आपका आत्मविश्वास बढ़ेगा। आपके धन सम्‍मान में वृद्धि होगी और कहीं से रुका पैसा मिलने से रुकी योजनाएं फिर से आरंभ हो सकती हैं।

भाग्यशाली रंग- पीला, भाग्यशाली अंक-9

-दैवज्ञ बृज मोहन दीक्षित, आगरा।

मोबाइलः 9893118788

-22 अप्रैल 2025 का पंचांग-

वारः मंगलवार।

विक्रम संवतः 2082

शक संवतः 1947

माह/पक्ष: वैशाख मास-कृष्ण पक्ष।

तिथि: नवमी शाम 06:12 बजे तक, तत्पश्चात दशमी तिथि रहेगी।

चंद्र राशि:- अर्द्धरात्रि 12:31 बजे तक मकर, उपरांत कुम्भ राशि पर रहेगा।

चंद्र नक्षत्र: श्रवण नक्षत्र मध्याह्न 12:44 बजे तक, तत्पश्चात धनिष्ठा रहेगा।

योगः शुभ रात्रि 09:13 मिनट तक तत्पश्चात शुक्ल योग रहेगा।     

अभिजित मुहूर्तः पूर्वाह्न 11:52 बजे से मध्याह्न 12:44 बजे तक।

दुष्ट मुहूर्त: कोई नहीं है।

शुभ मुहूर्त: कोई नहीं है।

सूर्योदयः प्रातः 05:49 बजे।

सूर्यास्तः सायं 6:46 बजे।

राहूकालः अपराह्न 03:00 बजे से 4:30 बजे तक।

तीज त्योहार: कोई नहीं है।

विशेष दिवस: पृथ्वी दिवस।

भद्राः कोई नहीं है।

पंचकः चल रहे हैं।

 मूल: कोई नहीं है।

 दिशाशूल: उत्तर दिशा में।

SP_Singh AURGURU Editor