आपके सितारेः 28 नवम्बर 2024 का राशिफल
28 नवंबर 2024 को कैसा रहेगा आपका दिन, जानिए ज्योतिषाचार्य डॉ. अरविंद मिश्र से- आपके सितारे। साथ में 29 नवंबर 2024 का पंचांग भी।
मेष:- आज कार्य क्षेत्र में कोई महत्वपूर्ण घटना घट सकती है। राजनीति में संलग्न लोगों के पद एवं कद में वृद्धि हो सकती है। संतान की ओर से शुभ समाचार प्राप्त होगा। प्रेम संबंधों में आई दूरियां समाप्त होंगी। व्यापार में अच्छी आमदनी होने के संकेत हैं। सुख सुविधा में वृद्धि होगी। परिवार में किसी नए सदस्य का आगमन हो सकता है। सामाजिक कार्यों में अभिरुचि कम होगी।
शुभ रंग: हल्का पीला।
उपाय: त्रिकोण मंगल यन्त्र की पूजा करें।
शुभ व्यापार: सैन्य सामान के सप्लायर।
प्रकृति: पित्त प्रकृति।
वृष:- आज किसी अधूरे कार्य के पूरे होने से आपके मनोबल में वृद्धि होगी। नवीन उद्योग अथवा व्यापार शुरू कर सकते हैं। भूमि, भवन, वाहन सुख में वृद्धि होगी। व्यापार में किए गए परिवर्तन लाभकारी सिद्ध होंगे। पारिवारिक समस्या को अधिक न बढ़ने दें। किसी अभिन्न मित्र से भेंट होगी। स्वास्थ्य के प्रति सजग रहें। लंबी दूरी अथवा विदेश यात्रा की योग बनेंगे।
शुभ रंग: मेरून।
उपाय: शराब व मांस का सेवन न करें।
शुभ व्यापार: इत्रशाला।
प्रकृति: वायु प्रकृति।
मिथुन:- आज किसी उच्च पदस्थ व्यक्ति से मार्गदर्शन एवं सानिध्य प्राप्त होगा। राजनीतिक क्षेत्र से जुड़े लोगों की महत्वाकांक्षा पूरी होंगी। व्यापारिक योजना सफल होगी। दूर देश से किसी प्रियजन का शुभ समाचार मिलेगा। करियर को लेकर मन में कुछ चिंता बनी रहेगी। खेलकूद प्रतियोगिता में उच्च सफलता प्राप्त होगी। आय एवं व्यय में समानता रहेगी। किसी प्रियजन से भेंट हो सकती है।
शुभ रंग: पारदर्शी सफेद।
उपाय: परस्त्री गमन न करें।
शुभ व्यापार: आर्किटेक्ट।
प्रकृति: मिश्रित प्रकृति।
कर्क:- आज मन में कोई अज्ञात भय बना रहेगा। कार्य क्षेत्र में अधीनस्थ लाभकारी सिद्ध होगा। व्यापारिक क्षेत्र से जुड़े लोगों को महत्वपूर्ण सफलता हाथ लगेगी। धन संबंधी समस्या किसी प्रियजन के सहयोग से दूर हो सकती है। कोर्ट कचहरी के मामले में लापरवाही ना करें। प्रेम संबंधों में निकटता आएगी। किसी मांगलिक कार्यक्रम में से सहभागिता कर सकते हैं। स्वास्थ्य सुधरेगा।
शुभ रंग: हल्का पीला।
उपाय: दस नेत्रहीनों को भोजन कराएं।
शुभ व्यापार: जनसंचार।
प्रकृति: कफ प्रकृति।
सिंह:- आज यकायक यात्रा करनी पड़ सकती है। आर्थिक क्षेत्र में किए गए समझौते लाभकारी सिद्ध होंगे। बौद्धिक कार्यों में संलग्न लोगों को पदोन्नति प्राप्त होगी। राजनीतिक क्षेत्र में संलग्न लोगों को उच्च पदस्थित व्यक्ति से सानिध्य एवं मार्गदर्शन प्राप्त होगा। प्रेम संबंधों में किसी तीसरे व्यक्ति के कारण शक एवं सन्देह बढ़ सकता है। संतान की ओर से शुभ समाचार मिलेगा। परिवार में कोई मांगलिक कार्य संपन्न हो सकता है।
शुभ रंग: केसरिया।
उपाय: घर की छत पर लकड़ी ईंधन और चौखट व्यर्थ न रखें।
शुभ व्यापार: फोटोग्राफी।
प्रकृति : पित्त प्रकृति।
कन्या:- आज किसी जोखिमपूर्ण कार्य में सफलता मिलने से आपके मनोबल में वृद्धि होगी। नौकरी में पदोन्नति के साथ नवीन जिम्मेदारी मिल सकती है। सामाजिक कार्यों में आपकी भूमिका बढ़ सकती है। किसी अनजान व्यक्ति पर अत्यधिक विश्वास ना करें। अन्यथा धोखा हो सकता है। घर एवं व्यापारिक स्थल की साज सज्जा पर अधिक धन खर्च होगा। व्यापार में अपेक्षित आमदनी न होने से मन खिन्न रहेगा। विद्यार्थी वर्ग को अध्ययन संबंधी समस्या से छुटकारा मिलेगा। प्रेम संबंधों में सुखद घटना घट सकती है।
शुभ रंग: हल्का गुलाबी।
उपाय: रात्रि में दूध न पीए।
शुभ व्यापार: लेखा परीक्षा।
प्रकृति: वायु प्रकृति।
तुला:- किसी नवीन व्यापारिक योजना में पूंजी निवेश कर सकते हैं। इस दिशा में सोच समझ कर कदम उठाएं। कोई कीमती वस्तु खरीदने की योजना बनेगी। लंबी दूरी अथवा विदेश यात्रा पर जा सकते हैं। रोजगार की तलाश पूरी होगी। व्यापार में नए अनुबंध होने से व्यापारिक स्थिति सुधरेगी। किसी मांगलिक कार्यक्रम का आमंत्रण प्राप्त होगा। शेयर, लॉटरी, दलाली आदि से यकायक धन मिल सकता है। प्रेम संबंधों में अपनी महत्वाकांक्षाओं को साथी पर थोपने से बचें।
शुभ रंग: काला।
उपाय: नेत्रों की औषधि मुफ्त बांटें।
शुभ व्यापार: फैशन की वस्तुओं का व्यापार।
प्रकृति: मिश्रित प्रकृति।
वृश्चिक:- आज किसी अभिन्न मित्र से भेंट होगी। व्यापार में नए प्रयोग लाभकारी सिद्ध होंगे। भूमि भवन के क्रय विक्रय से प्रचुर मात्रा में धन प्राप्त होगा। घूम कर व्यापार करने वाले लोगों को कुछ परेशानियों का सामना करना पड़ सकता है। प्रेम संबंधों में शक संदेह करने से बचें। दांपत्य जीवन में प्रेम एवं आकर्षण बढ़ेगा।
शुभ रंग: क्रीम।
उपाय: शिव लिंग पर जल चढ़ाएं।
शुभ व्यापार: दांतों की क्लीनिक।
प्रकृति: कफ प्रकृति।
धनु:- आज किसी महत्वपूर्ण कार्य की जिम्मेदारी मिल सकती है, जिससे कार्य क्षेत्र में आपका प्रभाव बढ़ेगा। बहुराष्ट्रीय कंपनियों में कार्यरत लोगों को अधीनस्थ का सुख प्राप्त होगा। कार्य क्षेत्र में आपकी कार्यशाली चर्चा का विषय रहेगी। आपके नए मित्र बनेंगे। विद्यार्थी परीक्षा प्रतियोगिता संबंधी कार्य में व्यस्त रहेंगे। अत्यधिक तनाव लेने से बचें। अन्यथा अनिद्रा रोग के शिकार हो सकते हैं।
शुभ रंग: गहरा पीला।
उपाय: भगवान श्री सत्य नारायण की कथा करें अथवा कराएं।
शुभ व्यापार: ज्योतिषी।
प्रकृति: पित्त प्रकृति।
मकर:- आज व्यापार में जल्दबाजी में कोई बड़ा निर्णय न लें। कोर्ट कचहरी के मामले में कोई मित्र सहयोगी सिद्ध होगा। यात्रा में कीमती सामान का ध्यान रखें। गुम अथवा चोरी हो सकता है। प्रेम संबंधों में साथी से कोई शुभ समाचार मिलेगा। परिवार में किसी नए सदस्य का आगमन हो सकता है। राजनीतिक क्षेत्र में संलग्न लोगों को अपेक्षित पद न मिलने से कुछ तनाव हो सकता है।
शुभ रंग: हरा।
उपाय: बहते पानी में शराब बहाएं।
शुभ व्यापार: चिकित्सा उपकरणों का व्यापार।
प्रकृति: वायु प्रकृति।
कुंभ:- आज परीक्षा प्रतियोगिता को लेकर मन में कुछ चिंता बनी रहेगी। सामाजिक कार्यों में अधिक सक्रियता बढ़ेगी। व्यापार में समयबद्ध तरीके से कार्य करें। अच्छी आमदनी होने के योग हैं। किसी विपरीत लिंग साथी से भूमि, भवन, वाहन आदि कीमती उपहार मिलने की संभावना है। ससुराल पक्ष से किसी प्रियजन का घर आगमन हो सकता है। किसी अभिन्न मित्र से भेंट होगी। स्वास्थ्य उत्तम रहेगा।
शुभ रंग: नीला।
उपाय: बादाम बहते पानी में बहाएं।
शुभ व्यापार: राजनीतिक पार्टियों के कार्यालय।
प्रकृति: मिश्रित प्रकृति।
मीन:- आज किसी अधूरे कार्य के पूरे होने से आपको बेहद खुशी होगी। दूर देश में बसे किसी प्रियजन का शुभ समाचार प्राप्त होगा। कार्य क्षेत्र में इधर-उधर की बातों से बचें। अपने कार्य पर ध्यान दें अन्यथा आपके बॉस से कहासुनी हो सकती है। मजदूर वर्ग को रोजगार मिलेगा। विद्यार्थी वर्ग को विद्या अध्ययन संबंधी महत्वपूर्ण जानकारी प्राप्त होगी। दांपत्य जीवन में जीवनसाथी से संतान की ओर से कोई शुभ समाचार मिलेगा। धन एवं संपत्ति में वृद्धि होगी। स्वास्थ्य उत्तम रहेगा। यात्रा हो सकती है।
शुभ रंग: क्रीम।
उपाय: बृहस्पति की कथा करें।
शुभ व्यापार: चार्टर्ड अकाउंटेट।
प्रकृति: कफ प्रकृति।
-डॉ० अरविन्द मिश्र
ज्योतिषाचार्य एवं वास्तुविद,
भविष्य बनाओ ज्योतिष एवं वास्तु शोध संस्थान ,संजय प्लेस आगरा।
परामर्श समय दोपहर 12 बजे से रात्रि 9 बजे तक
मो० 9412343560
29 नवंबर 2024 का पंचांग
वारः शुक्रवार।
विक्रम संवतः 2081
शक संवतः1946
माह/पक्ष: मार्गशीष (अगहन) मास - कृष्ण पक्ष।
तिथि: त्रियोदशी तिथि प्रातः 8:39 मिनट तक। तत्पश्चात चतुर्दशी रहेगी।
चंद्र राशि: तुला राशि रहेगी।
चंद्र नक्षत्र: स्वाति नक्षत्र प्रातः 10:17 मिनट तक। तत्पश्चात विशाखा नक्षत्र रहेगा।
योगः शोभन योग सायं 04:32 मिनट तक। तत्पश्चात अतिगंड योग रहेगा।
अभिजित मुहूर्तः दोपहर 11:50 से 12:45
दुष्टमुहूर्त: चतुर्दशी में कोई भी शुभ कार्य न करें।
सूर्योदयः प्रातः 6:54
सूर्यास्तः सायं 5:21
राहूकालः प्रातः10:50 मिनट से12:08 मिनट तक।
तीज त्योहार: कोई नहीं।
भद्राः प्रातः 8:39 मिनट से रात्रि 9:34 मिनट तक रहेगी।
पंचकः नहीं है।
आज का दिशा शूल
शुक्रवार को पश्चिम दिशा में दिशाशूल रहेगा। यात्रा वर्जित रहती है। यदि यात्रा करना आवश्यक हो तो थोड़ा अदरक खाकर चौघड़िया मुहूर्त में यात्रा प्रारंभ करें।