आपके सितारेः बुधवार 04 जून 2025 का राशिफल
04 जून 2025 को कैसा रहेगा आपका दिन, जानिए दैवज्ञ बृज मोहन दीक्षित से- आपके सितारे। साथ में 05 जून, 2025 का पंचांग भी।
मेष:- आज मानसिक तनाव और परेशानी होने वाली है। कोई सरकारी क्षेत्र का काम है तो संयम और समझदारी से काम लेना होगा नहीं तो काम पूरा होना कठिन होगा। आर्थिक मामलों में कुछ अनचाहे और गैर जरूरी खर्च भी होंगे। सहकर्मियों से तालमेल बनाकर रखें। इससे आपको उनसे सहयोग मिलेगा और किसी समस्या का समाधान भी निकलेगा।
भाग्यशाली रंग- हल्का लाल, भाग्यशाली अंक- 8
वृषभ:- कारोबार व्यापार में खूब लाभ मिलेगा। कमाई में वृद्धि होने से मन प्रसन्न होगा। फैमिली से भी पूरा सहयोग और सपोर्ट मिलेगा विशेष तौर पर पिता से सहयोग प्राप्त हो रहा है। विदेश से भी लाभ का संयोग बन रहा है। तकनीकी क्षेत्र मे काम करने वाले जातक विशेष रूप से लाभान्वित होंगे। सामाजिक पद-प्रतिष्ठा में वृद्धि होगी।
भाग्यशाली रंग- बैंगनी, भाग्यशाली अंक- 5
मिथुन:- लम्बे समय से रुका हुआ काम पूरा होगा। कार्यक्षेत्र में सहयोगियों और सहकर्मियों को मदद की जरूरत होगी। आर्थिक मामलों में संयम और समझदारी से काम लें, कुछ अनचाहे खर्च भी होंगे। कुछं पेंडिंग बिल भी निपटाने होंगे। किसी धार्मिक और सामाजिक कार्य में भाग लेने का मौका मिलेगा।
भाग्यशाली रंग- सिलेटी, भाग्यशाली अंक- 1
कर्क:- अप्रत्याशित रूप से धन लाभ प्राप्त कर सकते हैं। रुका हुआ धन मिल सकता है। कोई काम अटका हुआ है तो वह पूरा हो सकता है। फैमिली लाइफ में भी सुख और सहयोग पाएंगे। प्रभाव और सम्मान में वृद्धि होगी। कानूनी मामलों में आज आपको सफलता मिलने वाली है। कोई सोचा हुआ काम भी पूरा हो सकता है।
भाग्यशाली रंग- भूरा, भाग्यशाली अंक- 2
सिंह:- धार्मिक कार्यों में बढ़-चढ़कर हिस्सा लेंगे, लेकिन दूसरों की मदद बहुत सोच-समझकर करनी चाहिए, नहीं तो लोग आपके दया भाव को आपकी कमजोरी मानकर फायदा उठा सकते हैं। तकनीकी काम में लाभ पाएंगे। कुछ परंपरा से हटकर भी काम कर सकते हैं। बिजनेस करने वाले जातकों की अच्छी कमाई होगी।
भाग्यशाली रंग- लाल, भाग्यशाली अंक- 5
कन्या:- सेहत के मामले में अपना ध्यान रखें। सामाजिक कार्यों में भाग ले सकते हैं अथवा सामाजिक कार्यों में भाग लेने का आज संयोग बन सकता है। शिक्षा के मामले में आज छात्रों का प्रदर्शन बेहतर होगा। दाम्पत्य जीवन में पत्नी से कहासुनी हो सकती है। सरकारी क्षेत्र से संबंधित काम पूरा हो सकता है।
भाग्यशाली रंग- हल्का हरा, भाग्यशाली अंक- 3
तुला:- कार्यक्षेत्र में सहकर्मियों और अधिकारियों से सहयोग मिलेगा। पारिवारिक जिम्मेदारियों को लेकर यात्रा करनी पड़ सकती है। धन भी खर्च करना पड़ सकता है। ससुराल पक्ष के संबंधियों से सहयोग मिलेगा। बिजनेस में भी लाभ मिलने वाला है। स्वास्थ्य में उतार चढाव रहेगा।
भाग्यशाली रंग- क्रीम कलर, भाग्यशाली अंक- 7
वृश्चिक:- राजनीतिक एवं सामाजिक क्षेत्र में लाभ मिलने वाला है। मान सम्मान में वृद्धि होगी और कोई महत्वाकांक्षा भी पूरी होगी। परिवार के साथ मनोरंजक समय बिताएंगे। अगर यात्रा पर जा रहे हैं तो रोमांचक यात्रा का आनंद मिलने वाला है। पिता और चाचा से भी लाभ और सहयोग प्राप्त होगा।
भाग्यशाली रंग- बादामी, भाग्यशाली अंक-6
धनु:- करियर में बड़ा मौका मिल सकता है। पारिवारिक जीवन सुखमय रहने वाला है। किसी मित्र या परिचित से सहयोग मिलेगा। आर्थिक उलझन और समस्या का भी निदान हो सकता है। नौकरीपेशा लोगों को करियर में कोई बड़ा मौका मिल सकता है। आर्थिक लेनदेन के मामले में सतर्क रहने की जरूरत है। कोई सोचा हुआ काम पूरा हो सकता है।
भाग्यशाली रंग- हल्का पीला, भाग्यशाली अंक- 7
मकर:- यश और प्रभाव में वृद्धि होगी। आपका कारोबार अनुकूल रहेगा और कामकाज के सिलसिले में यात्रा का मौका मिल सकता है। दोस्तों के साथ कहीं घूमने का भी प्लान कर सकते हैं। लाभ का अप्रत्याशित मौका भी मिल सकता है।
भाग्यशाली रंग- धूमल, भाग्यशाली अंक- 10
कुम्भ:- कार्यक्षेत्र हो या पारिवारिक जीवन, वरिष्ठ लोगों से पूरा सहयोग मिलेगा। कोई भी निर्णय लेने से पहले सभी पक्षों पर अच्छे से विचार कर लें, जल्दबाजी में किया गया काम और फैसला नुकसानदायक हो सकता है। आर्थिक मामलों में किए गए प्रयास का पूरा प्रतिफल मिलेगा। ससुराल पक्ष से भी फायदा मिल सकता है।
भाग्यशाली रंग- कत्थई, भाग्यशाली अंक- 18
मीन:- आर्थिक मामलों में लाभ मिलेगा लेकिन परिश्रम ज्यादा ही करना होगा। अपने लिए सुख-सुविधा की वस्तुएं भी खरीद सकते हैं। धर्म कर्म के काम में आपकी आज रुचि रहेगी। किसी सामाजिक काम में भाग लेने का मौका मिलेगा। सेहत के मामले में आपको आज अपना ध्यान रखना होगा।
भाग्यशाली रंग- नारंगी, भाग्यशाली अंक- 12
-दैवज्ञ बृज मोहन दीक्षित, आगरा। मोबाइलः 9893118788
-05 जून 2025 का पंचांग-
वारः गुरुवार।
विक्रम संवतः 2082
शक संवतः 1947
माह/पक्ष: ज्येष्ठ मास-शुक्ल पक्ष।
तिथि: दशमी अर्द्धरात्रि 02:15 बजे तक, तत्पश्चात एकादशी तिथि रहेगी।
चंद्र राशि: कन्या राशि पर रहेगा।
चंद्र नक्षत्र: हस्त नक्षत्र कल प्रात: 06:34 बजे तक, तत्पश्चात चित्रा नक्षत्र रहेगा।
योगः सिद्धि प्रात: 09:14 बजे तक, तत्पश्चात व्यतिपात योग रहेगा।
अभिजित मुहूर्तः पूर्वाह्न 11:50 बजे से मध्याह्न 12:45 बजे तक।
दुष्ट मुहूर्त: कोई नहीं है।
शुभ मुहूर्त: रवि योग।
सूर्योदयः प्रातः 05:25 बजे।
सूर्यास्तः सायं 07:10 बजे।
राहूकालः अपराह्न 01:30 बजे से 03:00 बजे तक।
तीज त्योहार: गंगा दशहरा, बटुक भैरव जयंती।
विशेष दिवस: विश्व पर्यावरण दिवस।
भद्राः कोई नहीं है।
पंचकः कोई नहीं है।
मूल: कोई नहीं है।
दिशाशूल: दक्षिण दिशा में।