आपके सितारेः बुधवार, 18 जून 2025 का राशिफल

18 जून 2025 को कैसा रहेगा आपका दिन, जानिए दैवज्ञ बृज मोहन दीक्षित से- आपके सितारे। साथ में 19 जून, 2025 का पंचांग भी।

Jun 17, 2025 - 22:55
 0
आपके सितारेः बुधवार, 18 जून 2025 का राशिफल

मेष :- कार्यक्षेत्र में कोई महत्वपूर्ण मीटिंग या डील फाइनल हो सकती है, जिससे भविष्य में उन्नति के द्वार खुलेंगे। ऑफिस में वरिष्‍ठ लोगों से सहयोग मिलेगा और धन लाभ के योग बनेंगे। सामाजिक प्रतिष्ठा बढ़ेगी। सामाजिक आयोजनों में भागीदारी बढ़ेगी और नया मित्र बन सकता है।
भाग्यशाली रंग- हल्का लाल, भाग्यशाली अंक- 8

वृषभ :- विदेश से जुड़े मामलों में प्रगति होगी। लंबे समय से रुका हुआ कार्य पूरा हो सकता है। उच्च अधिकारियों से संपर्क और सहयोग मिलेगा, नौकरी में उन्नति की राह प्रशस्त होगी। भूमि या मकान खरीदने के लिए समय अनुकूल है। जीवनसाथी से विशेष सहयोग मिलेगा। संतान की ओर से सुखद समाचार मिल सकते हैं।
भाग्यशाली रंग- बैंगनी, भाग्यशाली अंक- 5

मिथुन :- किसी पुराने कर्ज से मुक्ति मिल सकती है। आकस्मिक धनलाभ या बीमा, विरासत से लाभ के संकेत हैं। पारिवारिक संबंधों में विश्वास बनाए रखना आवश्यक है, संदेह से बचना चाहिए। सेहत के प्रति सतर्कता आवश्यक, खासकर कमर या जोड़ों में परेशानी हो सकती है।
भाग्यशाली रंग- सिलेटी, भाग्यशाली अंक- 1

कर्क :- बिजनस पार्टनर के साथ प्रोजेक्ट के परिणाम सकारात्मक होंगे। न्यायिक क्षेत्र, लीगल सलाह या सरकारी अनुबंधों से लाभ हो सकता है। कॉर्पोरेट क्षेत्र में प्रमोशन या नई भूमिका का प्रस्ताव मिल सकता है। वरिष्ठों से मुलाकात में व्यवहार मधुर रखना चाहिए।
भाग्यशाली रंग- भूरा, भाग्यशाली अंक- 2

सिंह :- कई जिम्मेदारियों को संभालना पड़ सकता है, लेकिन संगठित कार्यशैली और समय प्रबंधन से सब संभल जाएगा। ऑफिस में सुझावों को गंभीरता से लिया जाएगा। पब्लिक सेक्टर या सरकारी विभागों में अतिरिक्त दायित्व मिल सकते हैं।
भाग्यशाली रंग- लाल, भाग्यशाली अंक- 5

कन्या :- रचनात्मक क्षेत्रों जैसे डिजाइनिंग, मीडिया, कंटेंट, एजुकेशन, आर्ट से जुड़े लोगों के लिए नया अवसर आएगा। पुराने क्लाइंट से दोबारा जुड़ने का संकेत है, जिससे लंबा प्रोजेक्ट मिल सकता है। प्रबंधन स्तर पर टीम का सहयोग मिलेगा। विद्यार्थियों के लिए भी दिन शुभ, स्कॉलरशिप या इंटरव्यू में सफलता संभव है।
भाग्यशाली रंग- हल्का हरा, भाग्यशाली अंक- 3

तुला :- रियल एस्टेट, आर्किटेक्चर, कंस्ट्रक्शन से जुड़े जातकों के लिए अच्छा समय है। नए प्रोजेक्ट की शुरुआत होगी। बैंकिंग और सरकारी सेवाओं में उच्च अधिकारियों का समर्थन मिलेगा। परीक्षा या इंटरव्यू की तैयारी कर रहे लोगों के लिए सफलता के संकेत हैं।
भाग्यशाली रंग- क्रीम कलर, भाग्यशाली अंक- 7

वृश्चिक :- अचानक महत्वपूर्ण कार्य या मीटिंग की जिम्मेदारी मिल सकती है, जिसमें प्रस्तुति सबका ध्यान खींचेगी। मार्केटिंग, सेल्स, पत्रकारिता, डिजिटल मीडिया से जुड़े जातकों के लिए अच्छा प्रदर्शन का समय है। छोटी यात्रा बिजनस के दृष्टिकोण से लाभप्रद रहेगी।
भाग्यशाली रंग- बादामी, भाग्यशाली अंक- 6

धनु :- व्यापारियों के लिए धन प्राप्ति और लेन-देन में स्थिरता के संकेत हैं। वेतनभोगियों को बोनस या अतिरिक्त आय मिल सकती है। क्लाइंट मीटिंग्स में प्रभाव मजबूत रहेगा। जॉब बदलने का विचार शुभ होगा। शिक्षा, लेखन, एडवोकेसी, बैंकिंग क्षेत्र से जुड़े जातकों को पदोन्नति मिल सकती है।
भाग्यशाली रंग- हल्का पीला, भाग्यशाली अंक- 7

मकर :- नई जिम्मेदारियों के साथ प्रशंसा भी मिलेगी। उच्च अधिकारियों से सहयोग प्राप्त होगा। राजनीति, प्रशासन, रक्षा क्षेत्र से जुड़े जातकों के लिए समय अनुकूल है। टेक्नोलॉजी या मैन्युफैक्चरिंग में निवेश का योग है। आर्थिक स्थिति बेहतर होगी, लंबी अवधि की योजना शुरू हो सकती है।
भाग्यशाली रंग- धूमल, भाग्यशाली अंक- 10

कुम्भ :- विदेशी कंपनियों, मल्टीनेशनल या आईटी क्षेत्र से जुड़े लोग महत्वपूर्ण प्रोजेक्ट फाइनल कर सकते हैं। दूरसंचार, मेडिकल, साइबर सुरक्षा से जुड़े जातकों के लिए लाभदायक दिन है। पुराना ईमेल, कॉल या कांट्रैक्ट लाभ दे सकता है। खर्चों पर नियंत्रण जरूरी, लाभ की संभावना बनी रहेगी।
भाग्यशाली रंग- कत्थई, भाग्यशाली अंक- 18

मीन :- नौकरी में प्रमोशन या बड़ी जिम्मेदारी मिलने के संकेत हैं। व्यवसाय में पुराने क्लाइंट बड़ी डील के लिए संपर्क कर सकते हैं। नेटवर्किंग बढ़ेगी, जिसका भविष्य में लाभ होगा। डिजिटल प्लेटफॉर्म, ग्राफिक्स, टेक्नोलॉजी, रिटेल सेक्टर के लिए सफलता का समय है।
भाग्यशाली रंग- नारंगी, भाग्यशाली अंक- 12

-दैवज्ञ बृज मोहन दीक्षित, आगरा। -मोबाइलः 9893118788

Top of Form

Bottom of Form

19 जून 2025 का पंचांगः

वारः गुरुवार।

विक्रम संवतः 2082

शक संवतः 1947

माह/पक्ष: आषाढ़ मास-कृष्ण पक्ष।

तिथि: अष्टमी पूर्वाह्न 11:55 बजे तक, तत्पश्चात नवमी तिथि रहेगी।

चंद्र राशि: मीन राशि पर रहेगा।

चंद्र नक्षत्र: उत्तरा भाद्रपद नक्षत्र रात्रि 11:17 बजे तक, तत्पश्चात रेवती नक्षत्र रहेगा।

योगः सौभाग्य अर्द्धरात्रि 02:46 बजे तक, तत्पश्चात शोभन योग रहेगा।

अभिजित मुहूर्तः पूर्वाह्न 11:52 से मध्याह्न 12:48 बजे तक।

दुष्ट मुहूर्त: कोई नहीं है।

शुभ मुहूर्त: सर्वार्थसिद्धि योग।

सूर्योदयः प्रातः 05:25 बजे।

सूर्यास्तः सायं 07:14 बजे।

राहूकालः अपराह्न 01:30 बजे से 03:00 बजे तक।

तीज त्योहार: कोई नहीं है।

विशेष दिवस: कोई नहीं है।

भद्राः कोई नहीं है।

पंचकः चल रहे है.

मूल: रात्रि 11:47 से प्रारम्भ।

दिशाशूल: दक्षिण दिशा में।

SP_Singh AURGURU Editor