आपके सितारेः 15 अप्रैल 2025 का राशिफल

15 अप्रैल 2025 को कैसा रहेगा आपका दिन, जानिए दैवज्ञ बृज मोहन दीक्षित से- आपके सितारे। साथ में 16 अप्रैल, 2025 का पंचांग भी।

Apr 14, 2025 - 23:56
 0
आपके सितारेः 15 अप्रैल 2025 का राशिफल

मेष:- आप अपने काम से लोगों को हैरान करेंगे। आपकी वाणी की सौम्यता आपको मान-सम्मान दिलवाएगी। सामाजिक कार्यक्रमों में आप बढ़ चढ़कर हिस्सा लेंगे। आपको किसी दूसरे के मामले में बेवजह बोलने से बचना होगा। आपके ससुराल पक्ष के किसी व्यक्ति से यदि कोई लड़ाई झगड़ा चल रहा था, तो वह भी बातचीत के जरिए दूर होगा। रक्त संबंधी रिश्तों में मजबूती आएगी।

भाग्यशाली रंग- सिलेटी भाग्यशाली अंक-9

वृषभ:- कार्यक्षेत्र में आपको कोई बड़ी जिम्मेदारी मिलने से आपको अपने जूनियर से मदद लेनी पड़ सकती है। आपको परिवार में छोटो की गलतियों को नजरअंदाज करना होगा। आपको किसी रुके हुए धन की प्राप्ति होने से आपका मन खुश रहेगा। जीवनसाथी को लेकर आप कहीं डिनर डेट पर जाने की योजना बना सकते हैं। आपकी संतान को किसी प्रतियोगिता में सफलता हासिल होगी।

भाग्यशाली रंग- लाल, भाग्यशाली अंक-1

मिथुन:- आज आप किसी से कोई वादा सोच समझ कर करें। प्रेम जीवन जी रहे लोग साथी को परिवार के सदस्यों से मिलवा सकते हैं। आपकी किसी बात को लेकर जीवनसाथी और आपके बीच बहसबाजी होने की संभावना है। आपकी कोई मन की इच्छा पूरी होने से आपका मन खुश रहेगा। संतान के ऊपर आप जिम्मेदारियों का बोझ डाल सकते हैं।

भाग्यशाली रंग- गहरा हरा, भाग्यशाली अंक-3

कर्क:- आपकी इनकम के सोर्स बढ़ेंगे। आपको गलत तरीके से धन कमाने से बचना होगा। आपकी अच्छी सोच का आपको कार्यक्षेत्र में लाभ मिलेगा। आपके मन मे बिजनेस को लेकर नए-नए विचार आएंगे, जो आपके बिजनेस में चार चांद लगाएंगे। माता-पिता से भी आप कुछ पारिवारिक मामलों को लेकर बातचीत कर सकते हैं। घूमने फिरने के दौरान आपको कोई महत्वपूर्ण जानकारी प्राप्त होगी।

भाग्यशाली रंग- सफ़ेद, भाग्यशाली अंक-4

सिंह:- आपके अंदर एक्स्ट्रा एनर्जी रहने से आप अपने कामों को करने के लिए तत्पर रहेंगे। भाई व बहनों को आपको पूरा साथ मिलेगा। ससुराल पक्ष के किसी व्यक्ति से आपको मान-सम्मान मिलता दिख रहा है। आप अपने बॉस को कोई सुझाव देंगे, वह उन्हें खूब पसंद आएगा। राजनीति में कार्यरत लोगों की छवि और निखरेगी, जिससे उनके जन समर्थन में भी इजाफा होगा।कुछ विशेष व्यक्तियों से मिलने का मौका मिलेगा।

भाग्यशाली रंग- गेरुआ, भाग्यशाली अंक-3

कन्या:- आप किसी के बहकावे में आकर कोई इन्वेस्टमेंट करने से बचें। आपको अपने बिजनेस की डील पर भी पूरा ध्यान देना होगा। आप अपनी सेहत में चल रही समस्याओं को नजरअंदाज न करें, नहीं तो वह बढ़ सकती हैं। संतान ने यदि किसी प्रतियोगिता को दिया था, तो उसमें उन्हें जीत अवश्य मिलेगी। शेयर मार्केट आदि में आप इन्वेस्टमेंट किसी एक्सपर्ट की राय से करें, तो आपके लिए बेहतर रहेगा।

भाग्यशाली रंग- हरा, भाग्यशाली अंक-6

तुला:- आपको किसी नई नौकरी की प्राप्ति होगी। परिवार में किसी सदस्य के विवाह में आ रही बाधा भी दूर होगी। किसी पारिवारिक समस्या को लेकर मन परेशान रहेगा। आप अपने बिजनेस की नई योजनाओं को लेकर किसी अनुभवी व्यक्ति से बातचीत करेंगे। आपकी किसी पुराने मित्र से लंबे समय बाद मुलाकात होगी। आपका कोई काम यदि लंबे समय से रुका हुआ था, तो वह भी पूरा हो सकता है।

भाग्यशाली रंग- बादामी, भाग्यशाली अंक-2

वृश्चिक:- जल्दबाजी के कारण कोई गलती आपसे हो सकती है। कार्यक्षेत्र में आप कामों को लेकर लापरवाही न दिखाएं। जीवनसाथी को किसी नई नौकरी की प्राप्ति होने से आपका मन खुश रहेगा। आप अपने घर मकान आदि की रंगाई पुताई की योजना भी बना सकते हैं। आपकी किसी से बहसबाजी हो सकती है। माताजी को आप ननिहाल पक्ष के लोगों से मेल मिलाप कराने लेकर जा सकते हैं।

भाग्यशाली रंग- चमकीला लाल, भाग्यशाली अंक-8

धनु:- आपको धन लाभ मिलने से खुशी का ठिकाना नहीं रहेगा। आपकी जीवनसाथी आपके काम में पूरा साथ देंगी, लेकिन आपको उनकी भावनाओं का सम्मान करना होगा। यदि कोई लड़ाई झगड़े की स्थिति उत्पन्न हो, तो आप उसमें चुप लगाएं। आप किसी घर मकान आदि को खरीदने की योजना बना सकते हैं। संतान को यदि आप कोई जिम्मेदारी देंगे, तो वह उसे पूरी अवश्य करेंगे।

भाग्यशाली रंग- नारंगी भाग्यशाली अंक-9

मकर:- आप किसी दूसरे के मामले में बेवजह न बोलें। किसी कानूनी मामले में आपको एड़ी चोटी का जोर लगाना होगा, तभी वह पूरा होता दिख रहा है। आपकी कोई मन की इच्छा पूरी होगी। बिजनेस की कोई डील आपकी फाइनल होते-होते रह सकती है, जो आपको समस्या देगी। आपको कार्यक्षेत्र में अपने किसी सहयोगी से धोखा मिल सकता है।

भाग्यशाली रंग- भूरा, भाग्यशाली अंक-7

कुम्भ:- संपत्ति संबंधी मामलों में आपको खुशहाली रहेगी। आपको किसी काम को लेकर जल्दबाजी दिखाने से बचना होगा। आपके मित्रों की संख्या में भी इजाफा होगा। राजनीति की ओर कदम बढ़ा रहे लोगों के प्रयास बेहतर रहेंगे। विद्यार्थियों को पढ़ाई लिखाई में ढील देने से बचना होगा। माता-पिता के आशीर्वाद से आपका कोई रुका हुआ काम पूरा होगा। आपके बिजनेस के लिए योजनाओं को गति मिलेगी।

भाग्यशाली रंग- नीला भाग्यशाली अंक-11

मीन:- जिससे आपका काम करने में भी मन नहीं लगेगा। आपको  अपने आसपास रह रहे विरोधियों को पहचानने की आवश्यकता है। परिवार में किसी सदस्य की ओर से आपको  कोई निराशाजनक सूचना सुनने को मिल सकती है। आप कार्य क्षेत्र में अपने बॉस की बातों को इग्नोर ना करें, नहीं तो इससे आपकी समस्याएं बढ़ेगी। आपको धन को लेकर कोई लेनदेन भी सोच समझ कर करना होगा।

भाग्यशाली रंग- पीला, भाग्यशाली अंक-9

-दैवज्ञ बृज मोहन दीक्षित

मोबाइलः 9893118788

-16 अप्रैल 2025 का पंचांग-

वारः बुधवार।

विक्रम संवतः 2082

शक संवतः 1947

माह/पक्ष: वैशाख मास - कृष्ण पक्ष।

तिथि: तृतीया अपराह्न 01:16 बजे तक, तत्पश्चात चतुर्थी तिथि रहेगी।

चंद्र राशि:- वृश्चिक राशि पर रहेगा।

चंद्र नक्षत्र: अनुराधा नक्षत्र कल प्रात: 05:55 बजे तक, तत्पश्चात ज्येष्ठा रहेगा।

योगः व्यतिपात अर्द्धरात्रि 12:19 बजे तक, तत्पश्चात वरियान योग रहेगा।     

अभिजित मुहूर्तः कोई नहीं है।

दुष्ट मुहूर्त: कोई नहीं है।

शुभ मुहूर्त: सर्वार्थसिद्धि योग, अमृतसिद्धि योग।

सूर्योदयः प्रातः 05:53 बजे।

सूर्यास्तः सायं 6:44 बजे।

राहूकालः मध्याह्न 12:00 बजे से 01:30 बजे तक।

तीज त्योहार: विकट संकष्टी चतुर्थी।

विशेष दिवस: कोई नहीं है।

भद्राः आज अपराह्न 01:16 बजे तक।

पंचकः कोई नहीं है।

मूल: कोई नहीं है।

दिशाशूल: उत्तर दिशा में।

SP_Singh AURGURU Editor