आपके सितारे: 16 अप्रैल 2025 का राशिफल
16 अप्रैल 2025 को कैसा रहेगा आपका दिन, जानिए दैवज्ञ बृज मोहन दीक्षित से- आपके सितारे। साथ में 17 अप्रैल, 2025 का पंचांग भी।
मेष
आपके कार्यक्षेत्र में कुछ बड़े बदलाव हो सकते हैं, जिससे सहकर्मी असहज हो सकते हैं। दूसरों की बातों में न आएं। परोपकार के कार्यों में व्यस्त रहेंगे, और अपने व्यवहार से माहौल को सामान्य बना लेंगे।
भाग्यशाली रंग: हल्का लाल, भाग्यशाली अंक: 8
वृषभ
भाग्य मजबूत रहेगा, शुभ समाचार मिल सकते हैं। स्वास्थ्य का ध्यान रखें। शाम को किसी विशेष अतिथि के आगमन से मन प्रसन्न होगा। मांगलिक कार्यक्रम में परिवार सहित सम्मिलित हो सकते हैं।
भाग्यशाली रंग: बैंगनी, भाग्यशाली अंक: 5
मिथुन
पिता और उच्च अधिकारियों की कृपा प्राप्त होगी। मूल्यवान वस्तु या संपत्ति मिलने के योग हैं। फिजूलखर्ची से बचें, वाहन चलाते समय सावधानी रखें। किसी महान व्यक्ति से मिलकर आत्मबल बढ़ेगा।
भाग्यशाली रंग: सिलेटी, भाग्यशाली अंक: 1
कर्क
बृहस्पति की कृपा से अचानक धन लाभ संभव है। व्यावसायिक योजनाएं गति पकड़ेंगी। सामाजिक प्रतिष्ठा बढ़ेगी। भावुकता में कोई निर्णय न लें। शाम को मंदिर दर्शन से मानसिक शांति मिलेगी।
भाग्यशाली रंग: भूरा, भाग्यशाली अंक: 2
सिंह
राजनीतिक क्षेत्र में सफलता के संकेत हैं। संतान की जिम्मेदारियों को निभाएंगे। प्रतियोगिता में सफलता मिलेगी। रुके कार्य पूरे होंगे। नेत्र संबंधी समस्या हो सकती है, खानपान में संयम बरतें।
भाग्यशाली रंग: लाल, भाग्यशाली अंक: 5
कन्या
करियर में लाभ और सम्मान बढ़ेगा। बुजुर्गों की सेवा और पुण्य कार्यों में रुचि रहेगी। विरोधी शांत रहेंगे। घर और कार्यस्थल का माहौल सकारात्मक रहेगा।
भाग्यशाली रंग: हल्का हरा, भाग्यशाली अंक: 3
तुला
शिक्षा और प्रतियोगिता में सफलता के योग हैं। बोलचाल की कला से लाभ होगा। अत्यधिक दौड़भाग से स्वास्थ्य प्रभावित हो सकता है। सभी से सहयोग मिलेगा।
भाग्यशाली रंग: क्रीम, भाग्यशाली अंक: 7
वृश्चिक
आर्थिक पक्ष मजबूत रहेगा। यश, धन और सम्मान की प्राप्ति होगी। रुके कार्य पूरे होंगे। प्रियजनों से मुलाकात होगी। वाणी पर नियंत्रण रखें वरना समस्या आ सकती है।
भाग्यशाली रंग: बादामी, भाग्यशाली अंक: 6
धनु
सांसारिक सुख प्राप्त होंगे, लेकिन किसी रिश्तेदार या कर्मचारी से तनाव संभव है। पैसों के लेन-देन में सावधानी रखें। कोर्ट-कचहरी के मामले आपके पक्ष में हल हो सकते हैं।
भाग्यशाली रंग: हल्का पीला, भाग्यशाली अंक: 7
मकर
व्यवसाय में लाभ और धन वृद्धि होगी। पारिवारिक जिम्मेदारियों को सफलतापूर्वक निभाएंगे। प्रतियोगी परीक्षाओं में सफलता के संकेत हैं। शाम को धार्मिक यात्रा हो सकती है।
भाग्यशाली रंग: धूमल, भाग्यशाली अंक: 10
कुंभ
भागदौड़ बढ़ सकती है और खर्च भी। संपत्ति क्रय-विक्रय में कानूनी पहलुओं पर ध्यान दें। घरेलू आवश्यकताओं की खरीद करनी पड़ सकती है। करियर से संबंधित शुभ समाचार मिल सकता है।
भाग्यशाली रंग: कत्थई, भाग्यशाली अंक: 18
मीन
महत्वपूर्ण कार्य से यात्रा संभव है। व्यापार में तरक्की मिलेगी। विद्यार्थियों को मानसिक तनाव से राहत मिलेगी। शाम को महत्वपूर्ण जानकारी मिल सकती है। माता-पिता का आशीर्वाद लाभदायक रहेगा।
भाग्यशाली रंग: नारंगी, भाग्यशाली अंक: 12
-दैवज्ञ बृज मोहन दीक्षित, आगरा
मोबाइल: 9893118788
-17 अप्रैल 2025 का पंचांग-
वारः गुरुवार।
विक्रम संवतः 2082
शक संवतः 1947
माह/पक्ष: वैशाख मास-कृष्ण पक्ष।
तिथि: चतुर्थीअपराह्न 03:23 बजे तक, तत्पश्चात पंचमी तिथि रहेगी।
चंद्र राशि:- वृश्चिक राशि पर रहेगा।
चंद्र नक्षत्र: अनुराधा नक्षत्र आज प्रात: 05:55 बजे तक, तत्पश्चात ज्येष्ठा रहेगा।
योगः वरियान रात्रि 12:50 बजे तक, तत्पश्चात परिघ योग रहेगा।
अभिजित मुहूर्तः पूर्वाह्न 11:52 बजे से मध्याह्न 12:44 बजे तक।
दुष्ट मुहूर्त: कोई नहीं है।
शुभ मुहूर्त: सर्वार्थसिद्धि योग।
सूर्योदयः प्रातः 05:53 बजे।
सूर्यास्तः सायं 6:44 बजे।
राहूकालः अपराह्न 01:30 बजे से 03:00 बजे तक।
तीज त्योहार: कोई नहीं है।
विशेष दिवस: कोई नहीं है।
भद्राः कोई नहीं है।
पंचकः कोई नहीं है।
मूल: गण्ड मूल है।
दिशाशूल: दक्षिण दिशा में।