आपके सितारेः 17 अप्रैल 2025 का राशिफल

17 अप्रैल 2025 को कैसा रहेगा आपका दिन, जानिए दैवज्ञ बृज मोहन दीक्षित से- आपके सितारे। साथ में 18 अप्रैल, 2025 का पंचांग भी।

Apr 17, 2025 - 00:50
 0
आपके सितारेः 17 अप्रैल 2025 का राशिफल

मेष:-

आज का दिन आपके लिए ठीक-ठाक रहने वाला है। संतान की नौकरी में आ रही समस्याओं को लेकर उन्हें कहीं बाहर भेज सकते हैं। खर्च अधिक रहने से मन परेशान रहेगा। शारीरिक समस्याओं को भी नजरअंदाज करने से बचें। भाई-बहनों का पूरा साथ देंगे। किसी से कोई जरूरी जानकारी शेयर करने से बचना होगा। किसी की कोई बात बुरी लग सकती है।
भाग्यशाली रंग: तांबा लाल, भाग्यशाली अंक: 8

वृषभ:-

आपको एक साथ कई काम हाथ लग सकते हैं। किसी बात को लेकर मन परेशान रहेगा। किसी पुरानी गलती को लेकर आपको कार्यक्षेत्र में डांट खानी पड़ सकती है। आप कहीं घूमने फिरने जाएं, तो वहां अपनी सेहत पर पूरा ध्यान दें। परिवार में किसी नए मेहमान का आगमन हो सकता है। सामाजिक कार्यक्रमों में कोई बड़ी जिम्मेदारी मिल सकती है।
भाग्यशाली रंग: सफ़ेद, भाग्यशाली अंक: 2

मिथुन:-

आज का दिन आपके लिए समस्याओं से भरा रहने वाला है। किसी भी काम के लिए योजना बनाकर चलना होगा। आपके कुछ गुप्त शत्रु आपके सामने आएंगे। कार्यक्षेत्र में बड़ी जिम्मेदारी मिलने से आप अपने जूनियरों से काम को लेकर मदद ले सकते हैं। आप अपने बॉस की बातों को नजरअंदाज ना करें। वैवाहिक जीवन में खुशियां भरपूर रहेंगी। संतान उम्मीदों पर खरी उतरेगी।
भाग्यशाली रंग: आसमानी, भाग्यशाली अंक: 3

कर्क:-

आप अपने मनमौजी स्वभाव के कारण परेशान रहेंगे। सिंगल लोगों की उनके साथी से मुलाकात हो सकती है। घूमने-फिरने जाने की आप योजना बना सकते हैं। परिवार में किसी धार्मिक कार्यक्रम का आयोजन होने से परिवार के सभी सदस्य व्यस्त रहेंगे। कोई प्रिय वस्तु यदि खो गई थी, तो उसके मिलने की संभावना है। किसी पुराने मित्र की याद सता सकती है।
भाग्यशाली रंग: क्रीम, भाग्यशाली अंक: 4

सिंह:-

परिवार में किसी सदस्य को नौकरी में भी समस्या आ रही थी, तो वह दूर होगी। जीवनसाथी के लिए आपको कोई सरप्राइज गिफ्ट लेकर आ सकते हैं। दीर्घकालीन योजनाओं को गति मिलेगी। संतान से किसी बात को लेकर खटपट होने की संभावना है। अकस्मात धन लाभ मिल सकता है, जिसमें आप भविष्य को लेकर कोई इंवेस्टमेंट करने के बारे में सोच सकते हैं।
भाग्यशाली रंग: लाल, भाग्यशाली अंक: 5

कन्या:-

आपकी कोई पुरानी समस्या उभर सकती हैं। भाई-बहनों से प्रॉपर्टी को लेकर किसी वाद-विवाद में पड़ सकते हैं। घर किसी नए इलेक्ट्रॉनिक आइटम के आने से परिवार के सदस्य भी खुश रहेंगे। छोटे बच्चों के साथ आप कुछ समय मौज मस्ती करने में व्यतीत करेंगे। किसी दूर रह रहे परिजन की याद सता सकती हैं। अपने कार्यक्षेत्र के काम में कोई बदलाव कर सकते हैं।
भाग्यशाली रंग: हरा, भाग्यशाली अंक: 6

तुला:-

आपको किसी सहयोगी से काम को लेकर कोई सलाह लेनी पड़ सकती है। माता-पिता के आशीर्वाद से आपका कोई रुका हुआ काम पूरा होगा। विद्यार्थी पढ़ाई-लिखाई में एकाग्र होकर जुटेंगे, तो उन्हें अच्छी सफलता हासिल होगी। किसी धार्मिक यात्रा पर जाने की योजना बना सकते हैं। प्रतिस्पर्धा का भाव मन में बना रहेगा। माताजी की सेहत में कुछ गिरावट आने से परेशान रहेंगे।
भाग्यशाली रंग: बादामी, भाग्यशाली अंक: 8

वृश्चिक:-

संतान को किसी नए कोर्स की तैयारी करा सकते हैं। आप अपने घर के रेनोवेशन के बारे में भी सोच विचार करेंगे। आपको घर-बाहर के कामों में संतुलन बनाकर चलना होगा, नहीं तो दूसरी जगह के काम लटक सकते हैं। आपके परिवार में किसी सदस्य के विवाह की बात पक्की हो सकती है। आप लोगों के प्रति अपने मन में ईर्ष्या की भावना ना रखें।
भाग्यशाली रंग: नारंगी, भाग्यशाली अंक: 7

धनु:-

आपका कोई नया मकान आदि खरीदने का सपना पूरा होगा। कार्यक्षेत्र में अपने बॉस से किसी बात को लेकर कहासुनी होने की संभावना है। यदि कोई जिम्मेदारी मिले, तो आप उसे पूरा करने की कोशिश करें। आपको अपने किसी परिजन से लेनदेन करने से बचना होगा। किसी से काम को लेकर कोई सलाह कर सकते हैं, जो आपके लिए अच्छा रहेगा।
भाग्यशाली रंग: गहरा पीला, भाग्यशाली अंक: 12

मकर:-

आपका कोई काम यदि लंबे समय से रुका हुआ था, तो वह पूरा हो सकता है। आपको अपने पिताजी की कोई बात बुरी लगने से आपका मन परेशान रहेगा। आप अपनी बुद्धि से निर्णय लेकर लोगों को हैरान करेंगे। आपका कोई काम पूरा होते-होते रह सकता है। आज आपके बिजनेस में चार चांद लगेंगे, क्योंकि आप कुछ नई योजनाओं को शामिल कर सकते हैं।
भाग्यशाली रंग: सिंदूरी, भाग्यशाली अंक: 11

कुंभ:-

आपकी अच्छी सोच का कार्यक्षेत्र में आपको अच्छा लाभ मिलेगा। आप अपने सहयोगियों से आसानी से काम निकलवाने में कामयाब रहेंगे। माता-पिता के आशीर्वाद से आपका कोई रुका हुआ काम पूरा होगा। आपने परिवार के सदस्यों से यदि कोई राज छिपा रखा था, तो वह सभी के सामने उजागर हो सकता है। संतान किसी प्रतियोगिता में जीत हासिल करेगी।
भाग्यशाली रंग: कत्थई, भाग्यशाली अंक: 10

मीन:-

आपके विरोधी भी आपके खिलाफ कोई षड्यंत्र रच सकते हैं। किसी अजनबी की बातों पर भरोसा करने से बचें। एक साथ कई काम हाथ लगने से आपकी व्यग्रता बढ़ सकती है। संतान पक्ष की ओर से कोई खुशखबरी सुनने को मिल सकती है। कुछ नया करने की इच्छा जागृत हो सकती है। ससुराल पक्ष के किसी व्यक्ति से कोई लेनदेन सोच समझकर करना होगा।
भाग्यशाली रंग: हल्का पीला, भाग्यशाली अंक: 9

-दैवज्ञ पं. बृज मोहन दीक्षित, आगरा।

 मोबाइलः 9893118788

-18 अप्रैल 2025 का पंचांग-

वार: शुक्रवार।

विक्रम संवत: 2082

शक संवत: 1947

माह/पक्ष: वैशाख मास-कृष्ण पक्ष।

तिथि: पंचमी शाम 05:07 तक तत्पश्चात षष्ठी।

चंद्र राशि: प्रातः 08:21 तक वृश्चिक, तत्पश्चात धनु।

चंद्र नक्षत्र: ज्येष्ठा नक्षत्र प्रातः 08:21 तक, फिर मूल (गण्ड मूल)।

योग: परिघ (अर्धरात्रि 01:04 तक), तत्पश्चात शिव योग।

अभिजीत मुहूर्त: पूर्वाह्न 11:52 से दोपहर 12:44 बजे तक।

दुष्ट मुहूर्त: कोई नहीं।

शुभ मुहूर्त: कोई नहीं है।

सूर्योदय: प्रातः 05:52 बजे।

सूर्यास्त: सायं 06:44 बजे।

राहुकाल: सुबह 10:30 बजे से दोपहर 12:00 बजे तक।

तीज-त्योहार: कोई नहीं है।

विशेष दिवस: गुड फ्राइडे

भद्राः नहीं है।

पंचकः नहीं है।

दिशाशूल: पश्चिम दिशा में।

SP_Singh AURGURU Editor