आपके सितारेः 18 अप्रैल 2025 का राशिफल
18 अप्रैल 2025 को कैसा रहेगा आपका दिन, जानिए दैवज्ञ बृज मोहन दीक्षित से- आपके सितारे। साथ में 19 अप्रैल, 2025 का पंचांग भी।
मेष:- कार्यस्थल पर आपकी काम करने के तरीके और निर्णय क्षमता लोगों को प्रभावित करेगी। अगर आप सरकारी क्षेत्र में हैं तो कोई सम्मान या मान्यता प्राप्त हो सकता है। सहकर्मियों से सहयोग मिलेगा, जिससे अटके हुए कार्य भी समय से पूरे हो सकते हैं। हालांकि दोपहर के समय कुछ असहमति उत्पन्न हो सकती है, लेकिन आपका संयम काम आएगा। निजी व्यवसाय में नई डील की संभावना है।
भाग्यशाली रंग- चमकीला लाल भाग्यशाली अंक- 7
वृषभ:- यदि आप किसी साझेदारी में काम कर रहे हैं तो मतभेद बढ़ सकते हैं, लेकिन स्थिति को गंभीर बनने से पहले हल करना आपके हित में रहेगा। दोपहर बाद चीजें धीरे-धीरे स्थिर होने लगेंगी। नौकरीपेशा लोगों को अपनी योग्यता सिद्ध करने के मौके मिल सकते हैं। किसी पुराने क्लाइंट या कनेक्शन से लाभ की संभावना है। वाहन या उपकरणों से जुड़ी सावधानी बरतें।
भाग्यशाली रंग- बादामी, भाग्यशाली अंक-4
मिथुन:- व्यापार में अनचाहे खर्चे परेशान कर सकते हैं। यदि आप आयात-निर्यात या मार्केटिंग से जुड़े हैं तो खर्चों का लेखा-जोखा संभालकर रखें। कार्यस्थल पर उम्मीद के अनुसार परिणाम न मिलने पर तनाव हो सकता है, लेकिन मेहनत रंग लाएगी। यदि आप नौकरी में हैं तो किसी उच्चाधिकारी की सलाह या समर्थन मिल सकता है। प्राइवेट जॉब वालों को नई जिम्मेदारियां दी जा सकती हैं।
भाग्यशाली रंग- हरा, भाग्यशाली अंक-3
कर्क:- जिस कार्य को लेकर आप आश्वस्त नहीं थे, उसमें अचानक सफलता मिलने की संभावना है। प्रमोशन या बोनस जैसी खुशखबरी मिल सकती है। यदि आप नौकरी की तलाश में हैं तो अच्छा अवसर सामने आ सकता है। वरिष्ठों से सराहना मिलेगी और साथ ही कोई नया जिम्मेदारी वाला प्रॉजेक्ट भी मिल सकता है। पारिवारिक व्यवसाय में बड़े निर्णय लेने के लिए समय शुभ है।
भाग्यशाली रंग- भूरा, भाग्यशाली अंक-2
सिंह:- आज का दिन थोड़ी मानसिक उथल-पुथल के साथ शुरू हो सकता है। कार्यक्षेत्र में कुछ लोगों से मतभेद हो सकते हैं, खासकर यदि आप किसी टीम में काम कर रहे हैं, लेकिन दोपहर के बाद चीजें बेहतर होंगी। क्रिएटिव क्षेत्रों से जुड़े लोग अपनी प्रतिभा से दूसरों को प्रभावित करेंगे। विदेश से जुड़ी कोई डील या ईमेल आ सकती है। सीनियर्स से संवाद में सावधानी रखें और अहंकार से बचें।
भाग्यशाली रंग- नारंगी, भाग्यशाली अंक-9
कन्या:- आपके अंदर नई ऊर्जा का संचार होगा। कार्यक्षेत्र में आत्मविश्वास के साथ लिए गए निर्णय लाभदायक सिद्ध होंगे। कोई पुराना लंबित प्रॉजेक्ट फिर से शुरू हो सकता है, जिससे आर्थिक लाभ की संभावना बन रही है। व्यापार में किसी पुराने संपर्क से पुनः सहयोग मिलेगा। यदि आप पढ़ाई या प्रतियोगी परीक्षा की तैयारी कर रहे हैं तो विशेष रूप से एकाग्रता बनी रहेगी।
भाग्यशाली रंग- गेरुआ, भाग्यशाली अंक-8
तुला:- नई योजनाओं और निवेश के लिए अनुकूल समय है। नौकरी बदलने का विचार कर रहे लोगों के लिए सुनहरा मौका बन सकता है। बिजनेस में पार्टनरशिप या एक्सपेंशन की योजनाओं पर कार्य करें। बॉस या ऊपरी अधिकारी से मिलने का समय शुभ रहेगा। आपके विचारों को महत्व मिलेगा। स्टार्टअप से जुड़े लोग फंडिंग के लिए प्रयास करें, संभावना बन रही है।
भाग्यशाली रंग- सफेद, भाग्यशाली अंक-1
वृश्चिक:- व्यवसाय में नई शुरुआत या बड़ा निवेश न करें। कार्यक्षेत्र में विरोधियों की गतिविधियों पर नजर रखें। किसी भी नए प्रॉजेक्ट को शुरू करने से पहले दो बार सोचें। शाम के बाद स्थितियां थोड़ी बेहतर होंगी और आपको शत्रु पक्ष पर विजय मिलने की संभावना है। लॉ, पॉलिटिक्स या प्रशासन से जुड़े लोगों के लिए दिन विशेष रूप से महत्वपूर्ण रहेगा और आपको सफलता प्राप्त होगी।
भाग्यशाली रंग- बैंगनी, भाग्यशाली अंक-6
धनु:- यदि आप किसी शिक्षक, रिसर्चर या अकादमिक क्षेत्र से जुड़े हैं तो सफलता आपके कदम चूमेगी। धर्म-कर्म से जुड़ी गतिविधियां भी करियर में सकारात्मकता लाएंगी। फ्रीलांस या क्रिएटिव पेशों से जुड़े लोगों को बड़ा क्लाइंट मिल सकता है। पैसों की स्थिति मजबूत होगी, लेकिन अपच और गैस से परेशानी हो सकती है। खानपान का ध्यान रखें और बाहर का न खाएं।
भाग्यशाली रंग- हल्का पीला भाग्यशाली अंक-9
मकर:- कुछ नए कॉन्ट्रैक्ट या प्रॉजेक्ट्स के ऑफर मिल सकते हैं। ससुराल पक्ष से मान-सम्मान और कुछ आर्थिक लाभ की संभावना है। बिजनेस में लॉन्ग टर्म इनवेस्टमेंट के लिए दिन अनुकूल है। खर्चों पर कंट्रोल बनाए रखें, वरना बजट गड़बड़ा सकता है। पार्टनरशिप में पारदर्शिता रखें। किसी सीनियर की सलाह आपके लिए वरदान साबित होगी।
भाग्यशाली रंग- मटमैला, भाग्यशाली अंक-8
कुम्भ:- टेक्नोलॊजी, आईटी या साइंस के क्षेत्र से जुड़े लोगों को नई खोज या प्रॉजेक्ट में सफलता मिल सकती है। फाइनेंस या शेयर बाजार में निवेश सोच-समझकर करें। पारिवारिक विश्वासघात की संभावना है। अतः गोपनीय बातों को साझा करने से बचें। ऑफिस में राजनीति से दूर रहें। शाम को कोई नई यात्रा की योजना बन सकती है, जो भविष्य में लाभदायक होगी।
भाग्यशाली रंग- सिलेटी भाग्यशाली अंक-1
मीन:- आपके संपर्क का दायरा बढेगा। वैवाहिक जीवन में आपका आपसी तालमेल बढेगा। आज का दिन लंबे समय से रुके किसी विवाद के समाधान का है। नौकरीपेशा लोग बॉस से तारीफ और सपॉर्ट की उम्मीद कर सकते हैं। व्यापार में किसी पुराने ग्राहक से फिर से संपर्क बनेगा, जिससे लाभ मिलेगा। यदि आप फ्रीलांसिंग करते हैं तो आज कोई बड़ा ऑर्डर या कॉन्ट्रैक्ट मिल सकता है।
भाग्यशाली रंग- बादामी, भाग्यशाली अंक-2
-दैवज्ञ बृज मोहन दीक्षित, आगरा।
मोबाइलः 9893118788
-19 अप्रैल 2025 का पंचांग-
वारः शनिवार।
विक्रम संवतः 2082
शक संवतः 1947
माह/पक्ष: वैशाख मास-कृष्ण पक्ष।
तिथि: षष्ठी शाम 06:21 बजे तक, तत्पश्चात सप्तमी तिथि रहेगी।
चंद्र राशि:- धनु राशि पर रहेगा।
चंद्र नक्षत्र: मूल नक्षत्र प्रात: 10:21 मिनट तक, तत्पश्चात पूर्वाषाढ़ा रहेगा।
योगः शिव रात्रि 12:53 मिनट तक, तत्पश्चात सिद्ध योग रहेगा।
अभिजित मुहूर्तः पूर्वाह्न 11:52 बजे से मध्याह्न 12:44 बजे तक।
दुष्ट मुहूर्त: कोई नहीं है।
शुभ मुहूर्त: रवि योग।
सूर्योदयः प्रातः 05:51 बजे।
सूर्यास्तः सायं 6:45 बजे।
राहूकालः प्रात: 09:00 बजे से 10:30 बजे तक।
तीज त्योहार: कोई नहीं है।
विशेष दिवस: कोई नहीं है।
भद्राः शाम 06:21 बजे से कल प्रात: 06:46 बजे तक।
पंचकः कोई नहीं है।
मूल: गण्ड मूल आज प्रात: 10:21 बजे तक है।
दिशाशूल: पूर्व दिशा में।