आपके सितारेः शुक्रवार, 23 मई 2025 का राशिफल

23 मई 2025 को कैसा रहेगा आपका दिन, जानिए दैवज्ञ बृज मोहन दीक्षित से- आपके सितारे। साथ में 24 मई, 2025 का पंचांग भी।

May 22, 2025 - 22:50
 0
आपके सितारेः शुक्रवार, 23 मई 2025 का राशिफल

मेष
महिलाओं के लिए स्वास्थ्य को प्राथमिकता देना आवश्यक रहेगा। लव लाइफ से जुड़ा तनाव संवाद से सुलझ सकता है। आय के नए स्रोत बनेंगे, परंतु खर्चों पर नियंत्रण रखना हितकर होगा। क्रोध से दूरी और सोच-समझकर संवाद करना श्रेयस्कर रहेगा। अनचाही सलाह देने से बचना उचित रहेगा।

भाग्यशाली रंगचमकीला लाल | भाग्यशाली अंक – 7

वृषभ
कोई महत्वपूर्ण कार्य सफलता के साथ पूर्ण होने की संभावना है। जीवनसाथी के साथ समय सुखद रहेगा। प्रॉपर्टी संबंधी निर्णय लेने के लिए अनुकूल अवसर है। दीर्घकालिक निवेश लाभदायक सिद्ध हो सकता है। दान-पुण्य में धन व्यय होगा। नौकरीपेशा लोगों को अनुकूलता का अनुभव होगा। विपरीत लिंगी सहयोगी का साथ मिलेगा।
भाग्यशाली रंगबादामी | भाग्यशाली अंक – 4

मिथुन
सहकर्मी की लापरवाही चिंता का कारण बन सकती है, संयम से स्थिति को संभालना होगा। पूर्व में किया गया निवेश लाभ देगा। व्यापार में आर्थिक सफलता संभव है। पुराना अधूरा कार्य भी पूर्णता की ओर बढ़ेगा। प्रेम संबंधों में निकटता बढ़ेगी, प्रियजन के साथ मधुर क्षण बिताए जाएंगे।
भाग्यशाली रंगहरा | भाग्यशाली अंक – 3

कर्क
सुख-सुविधाओं में वृद्धि के संकेत हैं। पिता से लाभ प्राप्त हो सकता है। वाहन क्रय की योजना को मूर्त रूप दिया जा सकता है। प्रेम संबंधों में मधुरता बनी रहेगी। अटके हुए धन की प्राप्ति से मन प्रसन्न रहेगा। शिक्षा क्षेत्र से जुड़े जातकों के लिए सफलता का दिन रहेगा।
भाग्यशाली रंगभूरा | भाग्यशाली अंक – 2

सिंह
आर्थिक मामलों में भाग्य साथ देगा, लेकिन अत्यधिक विश्वास करने से बचना होगा। लेन-देन से दूरी बनाकर रखें। कार्यस्थल पर सहयोगियों का समर्थन मिलेगा। सरकारी या बैंकिंग कार्यों की पूर्ति के संकेत हैं। स्वास्थ्य और शत्रुओं के प्रति सतर्कता आवश्यक है।
भाग्यशाली रंगनारंगी | भाग्यशाली अंक – 9

कन्या
परिवार का सहयोग महत्वपूर्ण कार्यों में सफलता दिलाएगा। व्यापार में नई योजनाएं लाभकारी रहेंगी। संतान की शिक्षा में आ रही बाधाओं पर ध्यान देने की आवश्यकता है। दांपत्य जीवन संतुलित रहेगा, जीवनसाथी की भावनाओं का सम्मान करें। मित्रों से सहयोग प्राप्त होगा।
भाग्यशाली रंगगेरुआ | भाग्यशाली अंक – 8

तुला
कार्यस्थल पर विरोधियों की सक्रियता परेशानी बढ़ा सकती है। सामाजिक कार्यों में छवि बनाए रखने की आवश्यकता है। संतान से सहयोग मिलेगा। प्रेम जीवन में अनुकूलता बनी रहेगी। पसंदीदा भोजन का आनंद लिया जा सकता है।
भाग्यशाली रंगबैगनी | भाग्यशाली अंक – 6

धनु
पारिवारिक व्यवसाय में लाभ की संभावना है। परिजनों का सहयोग मिलेगा। महत्वपूर्ण निर्णयों में बड़ों की सलाह लेना उपयोगी सिद्ध होगा। महत्वाकांक्षाएं पूर्ण हो सकती हैं। नौकरी में अनुकूलता और लम्बित कार्यों की पूर्णता के योग हैं।
भाग्यशाली रंगहल्का पीला | भाग्यशाली अंक – 9

मकर
भूमि-सम्बंधी मामलों में उलझन बढ़ सकती है। कानूनी विवादों से दूरी बनाकर चलना हित में रहेगा। कार्यक्षेत्र में विपरीत लिंगी सहयोगी से विवाद टालें। कोई भी निर्णय जल्दबाजी में लेने से बचें। वैवाहिक जीवन सामान्य रहेगा, तालमेल बनाए रखना जरूरी है।
भाग्यशाली रंगमटमेला | भाग्यशाली अंक – 8

कुम्भ
मित्र या रिश्तेदार से मुलाकात संभव है। आर्थिक स्थिति संतुलित बनी रहेगी। व्यापार में लाभ की संभावना है। प्रेम संबंधों में मिठास रहेगी; उपहार देना अच्छा विचार हो सकता है। बाहरी खानपान से परहेज और संवाद में मधुरता बनाए रखें।
भाग्यशाली रंगसिलेटी | भाग्यशाली अंक – 1

मीन
विपरीत लिंगी सहयोगियों व मित्रों से सहयोग मिलेगा। सुख-सुविधाओं पर धन व्यय संभव है। नौकरी बदलने की कोशिश करने वालों को सफलता मिल सकती है। शिक्षा में उन्नति के संकेत हैं। स्वास्थ्य का ध्यान रखें; विशेषकर भोजन संबंधी सतर्कता जरूरी है।
भाग्यशाली रंगबादामी | भाग्यशाली अंक – 2

दैवज्ञ बृज मोहन दीक्षित, आगरा | मोबाइलः 9893118788

 

-24 मई 2025 का पंचांग-

वारः शनिवार।

विक्रम संवतः 2082

शक संवतः 1947

माह/पक्ष: ज्येष्ठ मास-कृष्ण पक्ष।

तिथि: द्वादशी शाम 7:20 बजे तक, तत्पश्चात त्रयोदशी तिथि रहेगी।

चंद्र राशि: अपराह्न 01:48 बजे तक मीन, तत्पश्चात मेष राशि पर रहेगा।

चंद्र नक्षत्र: रेवती नक्षत्र अपराह्न 01:48 बजे तक, तत्पश्चात अश्वनी रहेगा।

योगः आयुष्यमान शाम 03:01 बजे तक, तत्पश्चात सौभाग्य योग रहेगा।

अभिजित मुहूर्तः पूर्वाह्न 11:48 बजे से मध्याह्न 12:42 बजे तक।

दुष्ट मुहूर्त: कोई नहीं है।

शुभ मुहूर्त: कोई नहीं है।

सूर्योदयः प्रातः 05:27 बजे।

सूर्यास्तः सायं 06:57 बजे।

राहूकालः प्रात: 09:00 बजे से 19:30 बजे तक।  

तीज त्योहार: अपरा एकादशी व्रत पारण, शनि त्रयोदशी, प्रदोष व्रत।

विशेष दिवस: कोई नहीं है।

भद्राः कोई नहीं है।

पंचकः अपराह्न 01:48 बजे पर समाप्त।

मूल: कल प्रात: 11:12 बजे तक।

दिशाशूल: पूर्व दिशा में।

SP_Singh AURGURU Editor