आपके सितारेः शुक्रवार, 09 जनवरी 2026 का राशिफल
09 जनवरी, 2026 को कैसा रहेगा आपका दिन, जानिए दैवज्ञ बृज मोहन दीक्षित से- आपके सितारे। साथ में 10 जनवरी, 2026 का पंचांग भी।
मेष :-
बिजनेस में पूर्व में किए निवेश का लाभ मिलेगा। उत्साह बना रहेगा। खेल और प्रतियोगिता में सफलता प्राप्त होगी। विदेशी क्षेत्र से जुड़े जातकों को फायदा संभव है। कानूनी मामलों में सफलता मिलेगी। प्रेम संबंधों में दिन अनुकूल रहेगा।
भाग्यशाली रंग- चमकीला लाल, भाग्यशाली अंक- 7
वृषभ :-
कार्यक्षेत्र में अनुकूल स्थिति का लाभ मिलेगा, लेकिन विपरीत लिंगी सहकर्मियों से बातचीत में व्यवहारिकता जरूरी रहेगी। शिक्षा क्षेत्र में प्रदर्शन बेहतर होगा। राशि स्वामी शुक्र के शुभ प्रभाव से भौतिक सुख-साधनों की प्राप्ति होगी।
भाग्यशाली रंग- बादामी, भाग्यशाली अंक- 4
मिथुन :-
कार्यस्थल पर सहकर्मियों का पूरा सहयोग मिलेगा। भाइयों से मदद मिलने की संभावना है। पिता को लाभ और सम्मान मिल सकता है। संतान पक्ष से खुशी मिलेगी। बच्चों के साथ मनोरंजक समय बीतेगा। धर्म-कर्म में रुचि रहेगी। उपहार और सम्मान का योग है।
भाग्यशाली रंग- हरा, भाग्यशाली अंक- 3
कर्क :-
भावुकता में कोई भी निर्णय लेने से बचना उचित रहेगा। बच्चों और घर के बुजुर्गों की सेहत को लेकर चिंता बनी रहेगी तथा इस पर खर्च भी होगा। भूमि क्रय-विक्रय से पहले सभी कानूनी पहलुओं की जांच आवश्यक है, अन्यथा परेशानी संभव है।
भाग्यशाली रंग- भूरा, भाग्यशाली अंक- 2
सिंह :-
आर्थिक लाभ के साथ खर्च भी रहेगा। बड़े भाई-बहनों का सहयोग मिलेगा। ससुराल पक्ष के संबंधियों से लाभ संभव है। नौकरी में दिन उलझन भरा रह सकता है। कोई बनता कार्य अटक सकता है। अप्रत्याशित लाभ का भी योग है।
भाग्यशाली रंग- नारंगी, भाग्यशाली अंक- 9
कन्या :-
अनचाहे खर्च का सामना करना पड़ सकता है। स्वास्थ्य नरम रहेगा, लेकिन दोपहर बाद स्थिति में सुधार होगा। बहनों और मौसी से लाभ एवं सहयोग मिलेगा। बिजनेस में आर्थिक लाभ होगा। पुराना फंसा माल निकलने से प्रसन्नता मिलेगी।
भाग्यशाली रंग- गेरुआ, भाग्यशाली अंक- 8
तुला :-
स्वास्थ्य संबंधी समस्याओं में सुधार होगा, फिर भी ठंडी चीजों के सेवन से परहेज रखना उचित रहेगा। नौकरी में कार्य तेजी से निपटेगा। दिन के दूसरे भाग में मनोरंजन का अवसर मिलेगा। आर्थिक योजनाओं से लाभ तथा वाहन सुख का योग है।
भाग्यशाली रंग- सफेद, भाग्यशाली अंक- 1
वृश्चिक :-
नौकरी में अच्छा अवसर मिल सकता है। अधिकारी वर्ग का सहयोग प्राप्त होगा। पूर्व में किए कार्यों का लाभ मिलेगा। तांबा और सोने के कारोबार से जुड़े जातकों को विशेष लाभ संभव है। जीवनसाथी की सेहत को लेकर चिंता रह सकती है।
भाग्यशाली रंग- बैंगनी, भाग्यशाली अंक- 6
धनु :-
सोना और पीतल से जुड़े कार्यों में लाभ का योग है। राशि स्वामी की शुभ दृष्टि से अनेक स्रोतों से लाभ मिलेगा। दिन का दूसरा भाग विशेष रूप से अनुकूल रहेगा। पिता और वरिष्ठजनों का सहयोग मिलेगा। धार्मिक कार्यों में रुचि रहेगी। स्वास्थ्य अच्छा रहेगा।
भाग्यशाली रंग- हल्का पीला, भाग्यशाली अंक- 9
मकर :-
कुछ उलझन और तनावपूर्ण स्थिति बन सकती है। लाभ का अवसर मिलेगा। कूटनीतिक योजना और दूरगामी सोच से फायदा होगा। नौकरी परिवर्तन का विचार मन में आ सकता है। मित्र या संबंधी से सहयोग मिलेगा, इसलिए वाणी और व्यवहार में लचीलापन रखें।
भाग्यशाली रंग- मटमैला, भाग्यशाली अंक- 8
कुम्भ :-
जीवनसाथी के साथ तनाव की स्थिति बन सकती है। छात्रों का मन विचलित रहेगा, पढ़ाई में एकाग्रता कम हो सकती है। स्वास्थ्य के प्रति सतर्कता जरूरी है। पूर्व से चली आ रही समस्या में लापरवाही नुकसानदायक हो सकती है। सिरदर्द की आशंका है।
भाग्यशाली रंग- सिलेटी, भाग्यशाली अंक- 1
मीन :-
जल्दबाजी या किसी के प्रभाव में किया गया निवेश नुकसान दे सकता है। कार्यक्षेत्र में सहकर्मियों और सहयोगियों का पूरा सहयोग मिलेगा। रचनात्मक कार्यों में मन लगेगा। कोई पूर्व परिचित सहायता कर सकता है। आर्थिक लाभ के साथ खर्च भी रहेगा।
भाग्यशाली रंग- बादामी, भाग्यशाली अंक- 2
-दैवज्ञ बृज मोहन दीक्षित, आगरा। -मोबाइलः 9893118788
Top of Form
Bottom of Form
-10 जनवरी 2026 का पंचांग-
वारः शनिवार।
विक्रम संवतः 2082
शक संवतः 1947
माह/पक्षः माघ मास – कृष्ण पक्ष।
तिथिः सप्तमी प्रातः 08:23 बजे तक, तत्पश्चात अष्टमी रहेगी।
चंद्र राशिः कल प्रातः 04:52 बजे तक कन्या, तत्पश्चात तुला राशि पर रहेगा।
चंद्र नक्षत्रः हस्त नक्षत्र अपराह्न 03:40 बजे तक, तत्पश्चात चित्रा नक्षत्र रहेगा।
योगः अतिगण्ड योग सायं 04:59 बजे तक, उपरांत सुकर्मा योग रहेगा।
अभिजीत मुहूर्तः मध्याह्न 12:02 बजे से मध्याह्न 12:45 बजे तक।
शुभ मुहूर्तः कोई नहीं है।
सूर्योदयः प्रातः 07:09 बजे।
सूर्यास्तः सायं 05:44 बजे।
राहूकालः प्रातः 09:00 बजे से 10:30 बजे तक।
तीज-त्योहारः कालाष्टमी, मासिक दुर्गाष्टमी।
विशेष दिवसः कोई नहीं है।
पंचकः कोई नहीं है।
मूलः कोई नहीं है।
भद्राः कोई नहीं है।
दिशाशूलः पूर्व दिशा में।Top of Form