आपके सितारेः सोमवार 06 जुलाई 2026 का राशिफल और मंगलवार, 07 जुलाई 2026 का पंचांग
06 जुलाई, 2026 को कैसा रहेगा आपका दिन, जानिए दैवज्ञ बृज मोहन दीक्षित से- आपके सितारे। साथ में 07 जुलाई, 2026 का पंचांग भी।
मेष :- दिन खर्चों पर काबू रखने की चुनौती देगा। नौकरी और पैसों के मामलों में व्यस्तता रहेगी तथा कुछ अनचाहे खर्चों का बोझ मजबूरी में उठाना पड़ सकता है। संतान की सेहत चिंता का कारण बन सकती है और पारिवारिक मामले भी मन को बेचैन करेंगे। घूमते-फिरते किसी महत्वपूर्ण जानकारी तक पहुंचना संभव है तथा बिजनेस में बदलाव लाभदायक साबित होंगे।
भाग्यशाली रंग- गेरुआ | भाग्यशाली अंक- 1
वृषभ :- व्यापार में यश और सफलता मिलेगी। मन में किसी काम को लेकर हलचल बनी रहेगी। मेहनत पर भरोसा रखकर आगे बढ़ें। सामाजिक गतिविधियों में रुचि रहेगी तथा गुस्से पर नियंत्रण रखना जरूरी होगा। अनजान लोगों से दूरी बनाकर चलें। बिजनेस में समस्या आए तो पार्टनर से खुलकर बात करें, तभी काम सुचारू रूप से आगे बढ़ पाएगा।
भाग्यशाली रंग- बादामी | भाग्यशाली अंक- 2
मिथुन :- दिन व्यस्तता और काम के दबाव से भरा रहेगा। जरूरी काम कल पर टालने से बचें। पारिवारिक मामलों को बैठकर निपटाना बेहतर रहेगा। जीवनसाथी के साथ नए काम की शुरुआत उत्साहजनक रहेगी। मन में किसी बात की परेशानी हो तो पिताजी से साझा करें। रुका हुआ काम पूरा होने की संभावना है।
भाग्यशाली रंग- हल्का हरा | भाग्यशाली अंक- 6
कर्क :- शारीरिक रूप से अस्वस्थता का अनुभव होगा। किसी काम में मन भी नहीं लगेगा। जिम्मेदारी का दिन है। नए प्रोजेक्ट पर काम करने का अवसर मिलेगा तथा निवेश में लाभ संभव है। खान-पान में सुधार करें और लापरवाही से बचें। मन की इच्छाओं की पूर्ति खुशी देगी। वैवाहिक जीवन में संतुलन रहेगा तथा काम की भाग-दौड़ बनी रहेगी।
भाग्यशाली रंग- मटमैला | भाग्यशाली अंक- 9
सिंह :- चुनौती भरा दिन रहेगा। दोस्तों और परिवार का पूरा साथ मिलेगा। दूसरों के मामलों में बेवजह बोलने से बचें। आध्यात्मिक रुचि बढ़ेगी तथा लंबी दूरी की यात्रा का योग बन सकता है। काम समय पर निपटाना आवश्यक है। दूर रह रहे परिजन याद आएंगे और विद्यार्थी नौकरी से जुड़े कोर्स की तैयारी कर सकते हैं। ज्यादातर समय मौन बने रहें, इससे विवाद होने से बच जाएगा।
भाग्यशाली रंग- लाल | भाग्यशाली अंक- 5
कन्या :- मन में किसी बात को लेकर दुविधा बनी रहेगी। सामाजिक क्षेत्रों में कार्यरत लोगों के लिए दिन लाभकारी रहेगा। मान-सम्मान में वृद्धि और आर्थिक सफलता मिलने की संभावना है। नौकरी का अच्छा प्रस्ताव मिल सकता है। माता-पिता से संपत्ति को लेकर वाद-विवाद हो सकता है। वाणी पर संयम रखें तथा यात्रा से लाभ मिल सकता है।
भाग्यशाली रंग- हल्का हरा | भाग्यशाली अंक- 6
तुला :- कार्यस्थल पर कार्य की प्रशंसा होगी। शारीरिक और मानसिक रूप से स्वस्थ महसूस करेंगे। दिन मिश्रित परिणाम देने वाला रहेगा। ईर्ष्या-द्वेष से बचें तथा लंबे समय से दबाई गई शारीरिक समस्या को नजरअंदाज न करें। सगे-संबंधियों से मिलने का अवसर मिलेगा। जीवनसाथी से चल रही अनबन दूर होगी और दोनों मिलकर कहीं घूमने भी जा सकते हैं। कोई नया काम शुरू न करें।
भाग्यशाली रंग- जरीम कलर | भाग्यशाली अंक- 6
वृश्चिक :- मेहनत का फल मिलेगा तथा आय बढ़ाने के स्रोतों पर ध्यान देना लाभदायक रहेगा। कोर्ट-कचहरी से जुड़े मामलों में सफलता मिल सकती है। अनबन बातचीत से दूर होगी। भाई-बहनों का सहयोग मिलेगा और मित्रों की संख्या में भी इजाफा होगा। कार्यस्थल पर अधिकारियों के गुस्से का सामना करना पड़ सकता है। आर्थिक मामलों में बेहद सावधानी से आगे बढ़ना होगा।
भाग्यशाली रंग- लाल | भाग्यशाली अंक- 9
धनु :- कार्यस्थल पर कार्य की प्रशंसा हो सकती है। दिन अनुकूल रहेगा। धार्मिक आयोजनों में सम्मिलित होंगे। राजनीति में सक्रिय लोगों को अधिक उत्साहित होने से बचना चाहिए। रहन-सहन सुधारने का प्रयास करेंगे और खान-पान में नई चीजें शामिल कर सकते हैं। कामों में बदलाव न करें तथा पुरानी कड़वाहट को बातचीत से दूर करने का प्रयास करें।
भाग्यशाली रंग- क्रीम कलर | भाग्यशाली अंक- 3
मकर :- दिन ठीक-ठाक रहेगा। नए काम की शुरुआत पर विचार कर सकते हैं। अनजान लोगों से दूरी बनाकर रखें। निर्णय लेने की क्षमता बेहतर रहेगी। साझेदारी में नया काम शुरू हो सकता है। साथी के साथ रोमांटिक समय व्यतीत होगा। पिताजी की कोई बात बुरी लग सकती है। व्यापारी वर्ग को लाभ होगा। स्वास्थ्य की दृष्टि से समय अच्छा है। व्यापार में लाभ का अवसर मिलेगा।
भाग्यशाली रंग- मटमैला | भाग्यशाली अंक- 8
कुम्भ :- दिन खास रहेगा। दांपत्य जीवन में तालमेल बनाए रखें। भाई-बहनों का सहयोग मिलेगा। विरोधी काम में बाधा डालेंगे, लेकिन सफलता कदम चूमेगी। संतान पर ध्यान दें। घूमने जाने की योजना बन सकती है। नौकरी में समस्या हो तो नए विकल्प पर विचार कर सकते हैं। माता से लाभ होगा। उत्तम सुख की प्राप्ति होगी। कार्यस्थल पर किसी से विवाद हो सकता है।
भाग्यशाली रंग- नीला | भाग्यशाली अंक- 7
मीन :- कोई मनोकामना पूरी हो सकती है। जीवनसाथी के लिए उपहार लाने का अवसर मिलेगा। माता-पिता की सेवा में समय निकालेंगे। कार्यक्षेत्र की समस्या को लेकर बॉस से बातचीत करने से रिश्ते मजबूत होंगे। वाहन सावधानी से चलाएं। बिजनेस को विस्तार देने का प्रयास रहेगा। जीवनसाथी की भावनाओं का सम्मान करें।
भाग्यशाली रंग- धानी | भाग्यशाली अंक- 9
-दैवज्ञ बृज मोहन दीक्षित, आगरा। मोबाइलः 9893118788
Top of Form
Bottom of Form
07 जुलाई 2026 का पंचांगः
वारः मंगलवार।
विक्रम संवतः 2083
शक संवतः 1948
माहः आषाढ़।
पक्षः कृष्ण।
तिथिः सप्तमी अपराह्न 01:24 बजे तक, उपरांत अष्टमी रहेगी।
चंद्र राशिः दिनरात मीन राशि पर रहेगा।
चंद्र नक्षत्रः उत्तरा भाद्रपद नक्षत्र शाम 04:24 बजे तक, तत्पश्चात रेवती नक्षत्र रहेगा।
योगः शोभन योग अपराह्न 02:31 बजे तक, उपरांत अतिगंड योग रहेगा।
अभिजीत मुहूर्तः पूर्वाह्न 11:55 बजे से मध्याह्न 12:50 बजे तक।
शुभ मुहूर्तः रवियोग, सर्वार्थसिद्धियोग।
सूर्योदयः प्रातः 05:31 बजे।
सूर्यास्तः सायं 07:16 बजे।
राहूकालः अपराह्न 03:00 बजे से 04:30 बजे तक।
तीज-त्योहारः कालाष्टमी, मासिक कृष्ण जन्माष्टमी, पंचक, गण्डमूल।
विशेष दिवसः कोई नहीं है।
पंचकः चल रहे हैं।
मूलः शाम 04:24 बजे से प्रारम्भ।
भद्राः कोई नहीं है।
दिशाशूलः उत्तर दिशा में।