आपके सितारेः मंगलवार, 30 जून 2026 का राशिफल और बुधवार, 01 जुलाई 2026 का पंचांग

30 जून, 2026 को कैसा रहेगा आपका दिन, जानिए दैवज्ञ बृज मोहन दीक्षित से- आपके सितारे। साथ में 01 जुलाई, 2026 का पंचांग भी।

Jun 29, 2026 - 22:22
 0
आपके सितारेः मंगलवार, 30 जून 2026 का राशिफल और बुधवार, 01 जुलाई 2026 का पंचांग

मेष :- मेष राशि के जातकों के लिए समय भाग्य की प्रबलता को बनाए रखने वाला रहेगा। धार्मिक कार्यों में आस्था और भक्ति को नया बल मिलेगा। कार्यक्षेत्र और सामाजिक जीवन में आत्मविश्वास काफी बढ़ा रहेगा। मित्रों का भरपूर साथ हर मोड़ पर बना रहेगा। महत्वपूर्ण यात्राएं और व्यावसायिक वार्ताएं सफल होंगी। मन में बनी व्यर्थ की आशंकाएं दूर होंगी।

भाग्यशाली रंग- हल्का लाल | भाग्यशाली अंक- 8

वृषभ :- वृष राशि वाले जातकों को कार्यस्थल पर अतिउत्साह अथवा किसी भी तरह के दबाव में कोई कार्य नहीं करना चाहिए। कारोबार सामान्य बना रहेगा। जीवन में अनुशासन और नियमों का पालन बनाए रखें। पेशेवर कार्यों पर विशेष जोर दें। बाजार और कार्यक्षेत्र के संकेतों को अनदेखा न करें। स्वभाव में जिद और अहंकार से बचें। लक्ष्य प्राप्ति के लिए उतावली न दिखाएं।

भाग्यशाली रंग- बैंगनी | भाग्यशाली अंक- 5

मिथुन :- मिथुन राशि के जातकों की कामकाज की शैली औरों को साथ लेकर चलने वाली रहेगी। बेहतर खानपान और सुख-सुविधाएं बनी रहेंगी। महत्वपूर्ण व्यावसायिक चर्चाएं सहजता से आगे बढ़ेंगी। सकारात्मकता बढ़ने से समाज में साख और प्रतिष्ठा में वृद्धि होगी। जीवनसाथी या बिजनेस पार्टनर अपेक्षित प्रदर्शन बनाए रखेगा।

भाग्यशाली रंग- स्लेटी | भाग्यशाली अंक- 1

कर्क :- कर्क राशि के जातकों को स्वास्थ्य संबंधी मामलों के प्रति अतिरिक्त सतर्कता बरतनी होगी। दैनिक खर्च और आर्थिक लेनदेन पर विशेष ध्यान दें। रिश्तों में आस्था और विश्वास बनाए रखें। साझेदारी में किए जा रहे प्रयास नया बल पाएंगे। सकारात्मक सोच के साथ सक्रिय रहकर सभी कार्य समय पर पूरे करने का प्रयास करें।

भाग्यशाली रंग- भूरा | भाग्यशाली अंक- 2

सिंह :- सिंह राशि के जातकों की कारोबारी स्थिति मजबूत बनी रहेगी। मित्रों और परिचितों से निकटता बढ़ेगी। आसपास का वातावरण अनुकूल रहेगा। परिवार में सुखद स्थिति बनी रहेगी। सबका साथ और विश्वास बनाए रखेंगे। कारोबारी लाभ के अवसरों का लाभ मिलेगा तथा प्रतिस्पर्धात्मक कार्यों में रुचि बढ़ेगी।

भाग्यशाली रंग- लाल | भाग्यशाली अंक- 5

कन्या :- कन्या राशि के जातक घरवालों की बातों को गंभीरता से लेंगे। उचित समय पर अपनी बात परिवार के सामने रखेंगे। प्रबंधन और व्यवस्था से जुड़े कार्यों पर भरोसा बढ़ेगा। स्वार्थ और संकीर्णता का त्याग करें। पारिवारिक परंपराओं का निष्ठापूर्वक पालन करेंगे। भवन और वाहन से जुड़े मामले आसानी से हल होंगे। निजी मामले सामान्य बने रहेंगे।

भाग्यशाली रंग- हल्का हरा | भाग्यशाली अंक- 3

तुला :- तुला राशि वाले जातकों को कामकाजी गतिविधियों में इच्छित सफलता मिलने की संभावना है। विभिन्न व्यावसायिक योजनाओं को गति मिलेगी। कार्य और व्यापार संवार पर रहेगा। वाणिज्यिक प्रयास लगातार आगे बढ़ेंगे। परिस्थितियां अनुकूल रहेंगी। सबको साथ लेकर चलने से आपसी सहयोग में वृद्धि होगी।

भाग्यशाली रंग- क्रीम | भाग्यशाली अंक- 7

वृश्चिक :- वृश्चिक राशि के जातकों का श्रेष्ठ परिणामों से उत्साह बढ़ा रहेगा। जीवन के विभिन्न क्षेत्रों में अनुकूल फल मिलेंगे। महत्वपूर्ण विषयों को गति देंगे। कार्यस्थल पर प्रदर्शन मजबूत रहेगा। निजी गतिविधियों पर पूरा ध्यान रहेगा। पेशेवर मामलों में सक्रियता बढ़ेगी। अधिकारी वर्ग का सहयोग मिलेगा। किसी प्रियजन का घर पर अचानक आगमन हो सकता है।

भाग्यशाली रंग- बादामी | भाग्यशाली अंक- 6

धनु :- धनु राशि के जातकों के व्यावसायिक कार्य अच्छी गति लेंगे। कार्यक्षेत्र में सफलता का प्रतिशत ऊंचा रहेगा। समाज में सुखद मुलाकातों के अवसर बनेंगे। भावनाओं पर नियंत्रण बनाए रखें। घर-परिवार में हर्ष और आनंद का वातावरण रहेगा। वाणी और व्यवहार की मधुरता लोगों को आकर्षित करेगी। कार्यक्षेत्र में सक्रियता और सहजता बढ़ेगी।

भाग्यशाली रंग- हल्का पीला | भाग्यशाली अंक- 7

मकर :- मकर राशि वाले जातकों को आवश्यक कार्यों में पूरी सावधानी रखनी होगी। कामकाज में किसी भी प्रकार की ढिलाई न बरतें। जरूरी योजनाओं को समय पर पूरा करें, क्योंकि कार्यगति कुछ धीमी रह सकती है। ऊर्जा और उत्साह बनाए रखें। स्वभाव में हल्का संकोच रहेगा। समाज में सभी को जोड़ने का प्रयास बढ़ाएं। न्यायिक मामले अचानक सक्रिय हो सकते हैं।

भाग्यशाली रंग- धूमल | भाग्यशाली अंक- 10

कुंभ :- कुंभ राशि के जातकों की प्रतिभा को अच्छा बढ़ावा मिलेगा। कार्यक्षेत्र में कारोबारी सफलता का प्रतिशत ऊंचा रहेगा। वाणी और व्यवहार आकर्षक रहेगा। योग्यजनों को विवाह या करियर के अच्छे प्रस्ताव मिलेंगे। विभिन्न कार्य समय पर पूरे होंगे। चर्चा और संवाद के दौरान संकोच दूर होगा। सक्रियता से कार्य करने पर मित्र संबंध और मजबूत होंगे।

भाग्यशाली रंग- कत्थई | भाग्यशाली अंक- 18

मीन :- मीन राशि के जातक व्यावसायिक गतिविधियों में विशेष रुचि लेंगे। कार्यक्षेत्र में लाभ और व्यापार में वृद्धि होगी। पूरा जोर कार्य विस्तार पर रहेगा। आर्थिक लेनदेन के मामलों में प्रभावी बने रहेंगे। महत्वपूर्ण कार्य गति पकड़ेंगे, जिससे समाज में मान-सम्मान बढ़ेगा। वरिष्ठों का सहयोग मिलेगा। अनजान व्यक्तियों पर आवश्यकता से अधिक विश्वास न करें।

भाग्यशाली रंग- नारंगी | भाग्यशाली अंक- 12

-दैवज्ञ बृज मोहन दीक्षित, आगरा। -मोबाइल : 9893118788

-01 जुलाई 2026 का पंचांग-

वारः बुधवार।

विक्रम संवतः 2083

शक संवतः 1948

माहः आषाढ़।

पक्षः कृष्ण।

तिथिः प्रतिपदा प्रातः 07:38 बजे तक, उपरांत द्वितीया रहेगी।

चंद्र राशिः अपराह्न 01:31 बजे तक धनु, उपरांत मकर राशि पर रहेगा।

चंद्र नक्षत्रः पूर्वाषाढ़ा नक्षत्र प्रातः 06:51 बजे तक, तत्पश्चात उत्तराषाढ़ा नक्षत्र रहेगा।

योगः इंद्र अपराह्न 04:04 बजे तक, उपरांत वैधृति योग रहेगा।

अभिजीत मुहूर्तः कोई नहीं है।

शुभ मुहूर्तः कोई नहीं है।

सूर्योदयः प्रातः 05:29 बजे।

सूर्यास्तः सायं 07:16 बजे।

राहूकालः मध्याह्न 12:00 बजे से 01:30 बजे तक।

तीज-त्योहारः कोई नहीं है।

विशेष दिवसः कोई नहीं है।

पंचकः कोई नहीं है।

मूलः कोई नहीं है।

भद्राः कोई नहीं है।

दिशाशूलः उत्तर दिशा में।

SP_Singh AURGURU Editor