आपके सितारेः रविवार, 22 जून 2025 का राशिफल
22 जून 2025 को कैसा रहेगा आपका दिन, जानिए दैवज्ञ बृज मोहन दीक्षित से- आपके सितारे। साथ में 23 जून, 2025 का पंचांग भी।
मेष :- बिजनेस में कमाई बढ़ सकती है। परिवार के सदस्यों से कोई अच्छी खबर सुनने को मिल सकती है। कुछ नए लोगों से संपर्क बढ़ेंगे। संपर्क सूत्र बढ़ने से लाभ मिलेगा। घर पर किसी मेहमान के आगमन के कारण खुशी का माहौल बन सकता है। किसी को दिया हुआ पैसा वापस मिल सकता है।
भाग्यशाली रंग- गेरुआ | भाग्यशाली अंक- 1
वृषभ :- मान-सम्मान बढ़ेगा और किसी अनजान व्यक्ति से मदद मिल सकती है। कुछ संवेदनशील मामलों में सावधान रहना चाहिए। गंभीर विषयों पर सोच-विचार कर ही कोई फैसला लेना होगा। छोटी अवधि के निवेश से बचना चाहिए। वाहन और यात्रा पर खर्च हो सकता है। छोटी दूरी की यात्रा का संयोग बनेगा।
भाग्यशाली रंग- बादामी | भाग्यशाली अंक- 2
मिथुन :- कुछ पेंडिंग काम का निपटान होगा। बच्चों की खुशी के लिए कुछ प्लान कर सकते हैं। सहयोग की भावना बढ़ेगी और परिवार के साथ तालमेल बना रहेगा। किसी भी मामले में बड़ों की सलाह माननी चाहिए। काम की तलाश कर रहे लोगों को किसी मित्र की मदद से लाभ मिल सकता है।
भाग्यशाली रंग- हल्का हरा | भाग्यशाली अंक- 6
कर्क :- करियर और काम में आ रही कुछ बाधाओं का समाधान निकल सकता है। किसी चिंता का समाधान मिलेगा। आर्थिक मामलों में प्रयास सफल होंगे और कहीं से अप्रत्याशित लाभ भी मिलेगा। कारोबार व्यापार में दिन लाभदायक रहेगा। किसी सगे संबंधी का सहयोग भावुक बना सकता है।
भाग्यशाली रंग- मटमेला | भाग्यशाली अंक- 9
सिंह :- आज जोखिम लेकर भी लाभ पाने का प्रयास रहेगा। मित्रों और परिवार से पूरा सहयोग प्राप्त होगा। अनुभव का पूरा लाभ उठेगा और कोई इच्छा पूरी होने से खुशी मिलेगी। समाज और परिवार में प्रभाव और प्रतिष्ठा में वृद्धि होगी। परिवार के साथ यात्रा का प्लान बन सकता है।
भाग्यशाली रंग- लाल | भाग्यशाली अंक- 5
कन्या :- किसी सामाजिक और धार्मिक कार्यक्रम में भाग लेने का अवसर मिलेगा। सम्मान बढ़ेगा और व्यवसाय में दीर्घकालिक योजनाओं से लाभ प्राप्त होगा। एक से अधिक स्रोतों से धन मिलने से प्रसन्नता होगी। कोई उपहार और अप्रत्याशित लाभ भी मिल सकता है।
भाग्यशाली रंग- हल्का हरा | भाग्यशाली अंक- 6
तुला :- कुछ उलझन और तनाव का सामना करना पड़ सकता है। संतान की ओर से तनाव और चिंता हो सकती है लेकिन जीवनसाथी का सहयोग मिलता रहेगा। परिवार में शाम तक कोई अच्छी खबर मिल सकती है। भावुकता से बचने की जरूरत है।
भाग्यशाली रंग- जरिम | भाग्यशाली अंक- 6
वृश्चिक :- दांपत्य जीवन में मधुरता रहेगी और जीवनसाथी के साथ सुखद समय बीतेगा। किसी समस्या के समाधान के लिए दोस्तों और रिश्तेदारों से सहयोग मांगा तो सहायता आसानी से मिल जाएगी। पार्टनरशिप में काम करना बेहतर रहेगा। व्यापार में किसी पर भी आंख मूंदकर भरोसा करने से बचना होगा।
भाग्यशाली रंग- लाल | भाग्यशाली अंक- 9
धनु :- नौकरी और कामकाज के लिहाज से दिन बहुत अच्छा रहेगा। सकारात्मक सोच लाभदायक रहेगी। करियर को लेकर कोई अच्छा मौका मिल सकता है। सेहत के मामले में ध्यान रखना जरूरी है, नहीं तो परेशानी बढ़ सकती है। यात्रा का संयोग भी बन सकता है। सामाजिक कार्यों में भाग लेने का अवसर मिलेगा।
भाग्यशाली रंग- क्रीम | भाग्यशाली अंक- 3
मकर :- मानसिक उलझन और तनाव का सामना करना पड़ सकता है। संयमित रहकर काम पूरा करने में सफलता मिलेगी। कुछ नई तकनीक पर काम करने का मौका मिलेगा। नई-नई चीजों को जानने की जिज्ञासा बनी रहेगी। दोस्तों और सहकर्मियों से सहयोग प्राप्त होगा।
भाग्यशाली रंग- मटमेला | भाग्यशाली अंक- 8
कुम्भ :- आर्थिक मामलों में दिन खर्चीला रहेगा। कुछ अनचाहे खर्च भी हो सकते हैं। पारिवारिक जीवन में कुछ उलझन और परेशानी का सामना करना पड़ सकता है। जमीन-जायदाद से संबंधित विवाद है तो उसे शांति से निपटाने का प्रयास करना चाहिए। धार्मिक गतिविधियों में रुचि बनी रह सकती है।
भाग्यशाली रंग- नीला | भाग्यशाली अंक- 7
मीन :- भाई-बहनों से रिश्ते मधुर बने रहेंगे। सामाजिक कार्यों में बढ़-चढ़कर भाग लेंगे जिससे पहचान का दायरा बढ़ेगा। मान-सम्मान की प्राप्ति होगी। कोई महत्वपूर्ण काम जो काफी समय से अटका हुआ था वह पूरा हो सकता है। जीवनसाथी से प्रेम और सहयोग बना रहेगा।
भाग्यशाली रंग- धानी | भाग्यशाली अंक- 9
Top of Form
Bottom of Form
-दैवज्ञ बृज मोहन दीक्षित, आगरा। - मोबाइलः 9893118788
-23 जून 2025 का पंचांग-
वारः सोमवार।
विक्रम संवतः 2082
शक संवतः 1947
माह/पक्ष: आषाढ़ मास-कृष्ण पक्ष।
तिथि: त्रयोदशी रात्रि 10:09 बजे तक, तत्पश्चात चतुर्दशी तिथि रहेगी।
चंद्र राशि:- वृषभ राशि पर रहेगा।
चंद्र नक्षत्र: कृतिका नक्षत्र अपराह्न 03:16 बजे तक, तत्पश्चात रोहिणी नक्षत्र रहेगा।
योगः धृति अपराह्न 01:17 बजे तक, तत्पश्चात शूल योग रहेगा।
अभिजित मुहूर्तः पूर्वाह्न 11:52 से मध्याह्न 12:48 बजे तक।
दुष्टमुहूर्त: कोई नहीं है।
शुभ मुहूर्त: सर्वार्थसिद्धि योग।
सूर्योदयः प्रातः 05:26 बजे।
सूर्यास्तः सायं 07:15 बजे।
राहूकालः प्रात: 07:30 बजे से 09:00 बजे तक।
तीज त्योहार: प्रदोष व्रत, मासिक शिवरात्रि।
विशेष दिवस: कोई नहीं है।
भद्राः रात्रि 10:09 बजे से कल प्रात: 08:33 बजे तक।
पंचकः कोई नहीं है।
मूल: कोई नहीं है।
दिशाशूल: पूर्व दिशा में।