आपके सितारेः मंगलवार, 03 नवम्बर 2026 का राशिफल और बुधवार, 04 नवम्बर का पंचांग
03 नवम्बर, 2026 को कैसा रहेगा आपका दिन, जानिए दैवज्ञ बृज मोहन दीक्षित से- आपके सितारे। साथ में 04 नवम्बर, 2026 का पंचांग भी।
मेष :- उग्र स्वभाव पर संयम रखने की जरूरत है. शारीरिक और मानसिक रूप से शिथिलता का अनुभव होगा. अधिक परिश्रम के बावजूद अपेक्षित सफलता नहीं मिलेगी. संतान के विषय में चिंता हो सकती है. काम की भागदौड़ के कारण परिजनों की समस्याओं पर ध्यान नहीं दे पाएंगे. नकारात्मक विचार, बोली या किसी घटना से दूर रहें. पेट से संबंधित परेशानी हो सकती है.
भाग्यशाली रंग- हल्का लाल | भाग्यशाली अंक- 8
वृषभ :- दृढ़ मनोबल और आत्मविश्वास के साथ काम कर सकेंगे. इस काम का फल भी अपेक्षानुसार मिलेगा. पिता या माता से लाभदायी समाचार प्राप्त होंगे. अभ्यास में विद्यार्थियों की रुचि रहेगी. सरकारी क्षेत्र में लाभ होगा. आर्थिक व्यवहार करने में सफलता प्राप्त होगी. संतान के पीछे खर्च होगा. जीवनसाथी के साथ चल रहा पुराना विवाद दूर हो सकेगा. प्रेम जीवन में संतुष्टि मिलेगी.
भाग्यशाली रंग- बैंगनी | भाग्यशाली अंक- 5
मिथुन :- दिन का आरंभ ताजगी से होगा. किस्मत साथ देगी. हालांकि सतत बदलते विचार से निर्णय लेने में असहज महसूस कर सकते हैं. नए काम शुरू कर सकेंगे. मित्रों, सगे-सम्बंधियों और पड़ोसियों के साथ सम्बंध अच्छे रहेंगे. भाग्य साथ रहने के कारण आर्थिक लाभ भी हो सकता है. कार्यस्थल पर साथी कर्मचारियों का सहयोग मिलेगा.
भाग्यशाली रंग- सिलेटी | भाग्यशाली अंक- 1
कर्क :- कोई अज्ञात भय परेशान करेगा. परिवार के सदस्यों के साथ मतभेद या मनमुटाव हो सकता है. अभिमान किसी के दिल को चोट पहुंचा सकता है. विद्यार्थी पढ़ाई में ध्यान केंद्रित नहीं कर सकेंगे. अत्यधिक खर्च हो सकता है. मन में असंतोष की भावना रहेगी. कोई गलत या नियम विरुद्ध काम में नहीं पड़ना चाहिए. व्यापारियों के लिए दिन सामान्य है.
भाग्यशाली रंग- भूरा | भाग्यशाली अंक- 2
सिंह :- आत्मविश्वास और निर्णयशक्ति में वृद्धि होने के कारण सही दिशा में आगे बढ़ सकेंगे. समाज में ख्याति में बढ़ेगी. बुजुर्गों से सहयोग मिलेगा और उनका विशेष आशीर्वाद प्राप्त होगा. मन प्रफुल्लित रहेगा. गुस्से के कारण काम न बिगड़े, इसका ध्यान रखें. वैवाहिक जीवन अच्छा रहेगा. स्वास्थ्य में थोड़ा सुधार होगा. हालांकि बाहर खाने-पीने से बचना चाहिए.
भाग्यशाली रंग- लाल | भाग्यशाली अंक- 5
कन्या :- शारीरिक और मानसिक रूप से परेशान रहेंगे. स्वास्थ्य संबंधी कोई तकलीफ हो सकती है. परिवार के सदस्यों के साथ मतभेद हो सकता है. अचानक बड़े खर्च होने की संभावना है. नौकरी करने वाले लोगों को अपने अधीनस्थ लोगों से काम करवाना मुश्किल रहेगा. कोर्ट-कचहरी के सभी कामों से दूर ही रहें. किसी भी तरह की यात्रा में विशेष सावधानी रखना होगी.
भाग्यशाली रंग- हल्का हरा | भाग्यशाली अंक- 3
तुला :- वैवाहिक जीवन में सुख और शांति बनी रहेगी और आय में वृद्धि होगी. नौकरी और व्यवसाय में परिस्थिति अनुकूल रहेगी. नौकरी में पदोन्नति हो सकती है. परिजनों और मित्रों के साथ खुशी के पल गुजार सकेंगे. प्रवास आनंदमयी रहेगा. व्यापार में वृद्धि होगी. आर्थिक लाभ होने के योग दिख रहे हैं. दांपत्यजीवन अच्छा रहेगा. जीवनसाथी के साथ दिन खुशी से गुजरेगा.
भाग्यशाली रंग- क्रीम कलर | भाग्यशाली अंक- 7
वृश्चिक :- सभी काम सफलतापूर्वक पूरे होंगे. वैवाहिक जीवन में संतोष और खुशी रहेगी. स्वास्थ्य अच्छा रहेगा. प्रतिष्ठा में वृद्धि होगी. बड़े अधिकारी और बुजुर्गों का आशीर्वाद साथ रहेगा. किसी के मार्गदर्शन में कठिन से कठिन काम भी आसानी से पूरा कर सकेंगे. संतान की प्रगति से संतोष और आनंद मिलेगा. किसी को दिया उधार भी वापस मिल सकता है.
भाग्यशाली रंग- बादामी | भाग्यशाली अंक- 6
धनु :- स्वास्थ्य का ध्यान रखने की जरूरत है. काम करने में उत्साह का अभाव रहेगा. मन में किसी बात की चिंता रहेगी. व्यवसाय और नौकरी में तकलीफ आ सकती है. किसी से नया रिश्ता शुरू करने से पहले विचार करने की आवश्यकता है. किसी भी कार्य में सफलता मिलने में विलंब आ सकता है. विरोधी या उच्च अधिकारियों के साथ विवाद में न पड़ें.
भाग्यशाली रंग- हल्का पीला | भाग्यशाली अंक- 7
मकर :- नकारात्मकता से दूर रहने की सलाह दी जाती है. अचानक कोई अनावश्यक खर्च आ सकता है या बीमारी के उपचार पर धन खर्च हो सकता है. व्यापार में भागीदारों के साथ मतभेद हो सकता है. उग्र स्वभाव को काबू में रखना पड़ेगा. किसी सामाजिक प्रसंग में उपस्थित रह सकते हैं. कार्यक्षेत्र में प्रशासनिक कुशलता से सभी काम आसानी से पूरे कर सकेंगे.
भाग्यशाली रंग- धूमल | भाग्यशाली अंक- 10
कुम्भ :- दिन घूमने-फिरने और मनोरंजन में व्यतीत होगा. परिवार के सदस्यों और मित्रों के साथ कहीं स्वादिष्ट भोजन करने का अवसर मिलेगा. अच्छे वस्त्र, आभूषण और वाहन की प्राप्ति हो सकती है. व्यवसाय में पार्टनरशिप में अच्छा मेल-जोल रहेगा. लोगों से सम्मान प्राप्त होगा. कार्यों में दृढ़ आत्मविश्वास से सफलता मिल सकेगी.
भाग्यशाली रंग- कत्थई | भाग्यशाली अंक- 18
मीन :- दैनिक कार्य निर्विघ्न रूप से पूरे हो जाएंगे. घर का माहौल सुख और शांतिवाला रहेगा. क्रोधी स्वभाव पर अंकुश रखना पड़ेगा. विरोधियों पर विजय प्राप्त करेंगे. साथ में काम करने वाले सहकर्मियों की मदद से कार्य सरल बन जाएगा. ननिहाल से भी लाभ होने की उम्मीद है. स्वास्थ्य का विशेष ध्यान रखना होगा.
भाग्यशाली रंग- नारंगी | भाग्यशाली अंक- 12
-दैवज्ञ बृज मोहन दीक्षित, आगरा। -मोबाइलः 9893118788
-04 नवंबर 2026 का पंचांग-
वारः बुधवार।
विक्रम संवतः 2083
शक संवतः 1948
माहः कार्तिक।
पक्षः कृष्ण।
तिथिः दशमी पूर्वाह्न 11:03 बजे तक, उपरांत एकादशी रहेगी।
चंद्र राशिः दिन-रात सिंह राशि पर रहेगा।
चंद्र नक्षत्रः पूर्वा फाल्गुनी नक्षत्र अगले दिन तड़के 03:30 बजे तक, उपरांत उत्तरा फाल्गुनी रहेगा।
योगः ब्रह्म योग प्रातः 08:01 बजे तक, उपरांत इंद्र योग अगले दिन प्रातः 06:26 बजे तक, फिर वैधृति योग रहेगा।
अभिजीत मुहूर्तः कोई नहीं है।
शुभ मुहूर्तः कोई नहीं है।
सूर्योदयः प्रातः 06:29 बजे।
सूर्यास्तः सायं 05:35 बजे।
राहुकालः मध्याह्न 12:00 बजे से दोपहर 01:30 बजे तक।
तीज-त्योहारः कोई नहीं है।
विशेष दिवसः कोई नहीं है।
पंचकः कोई नहीं है।
मूलः कोई नहीं है।
भद्राः प्रातः 11:03 बजे तक।
दिशाशूलः उत्तर दिशा में।