आपके सितारेः शनिवार, 22 नवंबर 2025 का राशिफल
22 नवम्बर 2025 को कैसा रहेगा आपका दिन, जानिए दैवज्ञ बृज मोहन दीक्षित से- आपके सितारे। साथ में 23 नवम्बर, 2025 का पंचांग भी।
मेष :- भौतिक सुख-सुविधाओं का आनंद मिलेगा। परिवार का सहयोग रहेगा। लोगों के साथ तालमेल बना रहेगा। कारोबार में तरक्की के योग बन रहे हैं। किसी मांगलिक समारोह में शामिल होने का अवसर मिलेगा। व्यापार में चल रही कोई डील फाइनल हो सकती है। जीवनसाथी के साथ रोमांटिक समय बीतेगा।
भाग्यशाली रंग – लाल, भाग्यशाली अंक – 8
वृषभ :- किसी शुभ कार्य में शामिल होने का अवसर मिल सकता है। कानूनी विवाद में सफलता के योग हैं। परिवार में शुभ वातावरण से मन प्रसन्न रहेगा। संतान शिक्षा के क्षेत्र में सफलता पाएगी। नौकरी में दिन अनुकूल रहेगा। प्रॉपर्टी खरीदने के लिए समय शुभ है।
भाग्यशाली रंग – भूरा, भाग्यशाली अंक – 11
मिथुन :- रचनात्मक कार्यों से जुड़े लोगों को सफलता मिलेगी। भाग्य सहयोग से अल्प प्रयास में कार्य सिद्ध होंगे। अधूरे और अटके काम भी बन सकते हैं। व्यापारी वर्ग के मन में नई योजनाएँ आएंगी, लाभ मिलेगा। नौकरीपेशा लोगों के कार्य की प्रशंसा होगी।
भाग्यशाली रंग – धानी, भाग्यशाली अंक – 3
कर्क :- कार्यक्षेत्र में सफलता के योग हैं। दोस्तों के साथ मौज-मस्ती और पार्टी का आनंद मिलेगा। नौकरी परिवर्तन के प्रयास सफल हो सकते हैं। संतान से शुभ समाचार प्राप्त होगा। छात्र शिक्षा में प्रगति करेंगे। लव लाइफ में प्रसन्नता बनी रहेगी।
भाग्यशाली रंग – मटमैला, भाग्यशाली अंक – 9
सिंह :- दिन व्यस्तता भरा रहेगा। परिवार से पूरा सहयोग मिलेगा। कार्यक्षेत्र में अधिकारी बाधा डाल सकते हैं। व्यापार में अच्छा मुनाफा होगा। कमाई बढ़ने से मन प्रसन्न रहेगा। जीवनसाथी के लिए कोई उपहार खरीदा जा सकता है।
भाग्यशाली रंग – नारंगी, भाग्यशाली अंक – 1
कन्या :- अनचाहे खर्च बजट बिगाड़ सकते हैं। छात्रों को शिक्षा में पूरा ध्यान देना होगा। मानसिक भटकाव से परेशानी हो सकती है। वाणी पर संयम आवश्यक है। जीवनसाथी का सहयोग मिलेगा, सेहत का ध्यान रखना होगा।
भाग्यशाली रंग – हल्का हरा, भाग्यशाली अंक – 3
तुला :- पूरे दिन लाभ के अवसर प्राप्त होंगे। अटकी डील फाइनल हो सकती है। नए प्रोजेक्ट पर कार्य शुरू हो सकता है। जमीन-जायदाद से जुड़ा मामला परिवार के सहयोग से सुलझ सकता है। वैवाहिक जीवन में सहयोग से लाभ होगा।
भाग्यशाली रंग – बादामी, भाग्यशाली अंक – 2
वृश्चिक :- कार्यक्षेत्र में प्रगति होगी। नौकरी में दिन अनुकूल है। व्यापार में भाग्य लाभ का संयोग। सेहत का ध्यान रखने की आवश्यकता—पेट संबंधी समस्या हो सकती है। परिवार में सुख-शांति बनी रहेगी।
भाग्यशाली रंग – गेरुआ, भाग्यशाली अंक – 1
धनु :- थोड़ा जोखिम लेने पर व्यापार में अच्छा लाभ मिलेगा। किसी प्रियजन के सहयोग से आर्थिक लाभ होगा। आर्थिक मामलों में सतर्कता आवश्यक। नौकरीपेशा लोगों को अच्छा अवसर मिल सकता है। नौकरी परिवर्तन का प्रयास सफल हो सकता है। ससुराल पक्ष से लाभ के योग।
भाग्यशाली रंग – पीला, भाग्यशाली अंक – 9
मकर :- दाम्पत्य जीवन में मधुरता बनी रहेगी और जीवनसाथी से सहयोग मिलेगा। पार्टनरशिप के कार्यों में सफलता के प्रबल योग। संतान के भविष्य से जुड़ा बड़ा निर्णय लिया जा सकता है। बच्चों को लेकर थोड़ी चिंता संभव। घरेलू वस्तुओं पर धन व्यय होगा।
भाग्यशाली रंग – नीला, भाग्यशाली अंक – 3
कुम्भ :- कारोबार और काम के लिहाज से समय शुभ है। परिवार में कुछ परेशानी संभव। पिता की सेहत का ध्यान रखना आवश्यक, स्वास्थ्य समस्या हो सकती है। स्वयं की सेहत का भी ध्यान रखें—संक्रमण या पेट संबंधी दिक्कत संभव। तकनीकी ज्ञान का लाभ मिलेगा।
भाग्यशाली रंग – कत्थई, भाग्यशाली अंक – 1
मीन :- भाग्य का पूरा सहयोग रहेगा। किसी परेशानी का समाधान अपने लोगों के सहयोग से होगा। बड़ा लाभ मिलने के योग। बिजनेस में लाभ के कई अवसर मिलेंगे। कोई पुराना कार्य भी लाभ देगा। जीवनसाथी से अनबन थी तो वह समाप्त होगी।
भाग्यशाली रंग – हरा, भाग्यशाली अंक – 2
-दैवज्ञ बृज मोहन दीक्षित, आगरा। -मोबाइलः 9893118788
-23 नवंबर 2025 का पंचांग-
वार: रविवार।
विक्रम संवतः: 2082
शक संवतः: 1947
माह/पक्ष: मार्गशीर्ष मास - शुक्ल पक्ष।
तिथि: तृतीया शाम 07:24 बजे तक, तत्पश्चात चतुर्थी का आरम्भ।
चंद्र राशि: धनु राशि पर रहेगा।
चंद्र नक्षत्र: मूल नक्षत्र शाम 07:28 बजे तक, तत्पश्चात पूर्वषाढ़ा नक्षत्र रहेगा।
योग: धृति मध्याह्न 12:09 बजे तक, उपरांत शूल योग रहेगा।
अभिजीत मुहूर्त: पूर्वाह्न 11:43 बजे से मध्याह्न 12:26 बजे तक।
शुभ मुहूर्त: सर्वार्थसिद्धियोग, रवियोग।
सूर्योदय: प्रातः 06:44 बजे।
सूर्यास्त: सायं 05:26 बजे।
राहूकाल: शाम 04:30 बजे से 06:00 बजे तक।
तीज-त्योहार: कोई नहीं है।
विशेष दिवस: कोई नहीं है।
पंचक: कोई नहीं है।
मूल: शाम 07:28 बजे पर समाप्त।
भद्रा: कोई नहीं है।
दिशाशूल: पश्चिम दिशा में।