आपके सितारेः गुरुवार, 26 नवम्बर 2026 का राशिफल और शुक्रवार, 27 नवम्बर का पंचांग
26 नवम्बर, 2026 को कैसा रहेगा आपका दिन, जानिए दैवज्ञ बृज मोहन दीक्षित से- आपके सितारे। साथ में 27 नवम्बर, 2026 का पंचांग भी।
मेष :- साहस और पराक्रम के दम पर हर क्षेत्र में अच्छा प्रदर्शन बनाए रखेंगे। सक्रियता और सहयोग की भावना बढ़ेगी। संपर्क और संवाद का दायरा बढ़ेगा। सामाजिक मेलजोल बनाए रखेंगे। प्रेम और स्नेह के मामलों में मजबूती आएगी। अपने लक्ष्यों को समय पर पूरा करने का प्रयास करेंगे। भाई-बंधुओं के साथ संबंध सहज रहेंगे। आत्मविश्वास और साहस बढ़ेगा। बेकार की चर्चाओं से दूर रहें।
भाग्यशाली रंग- हल्का लाल | भाग्यशाली अंक- 8
वृषभ :- परिवार से जुड़े कामों में रुचि बढ़ेगी। घर के बड़ों और जिम्मेदार लोगों की सलाह मानेंगे। धन लाभ और बचत के अवसर बनेंगे। अपनों के साथ खुशियां बांटेंगे। आकर्षक प्रस्ताव मिल सकते हैं। करीबियों के साथ मेलजोल बढ़ेगा। मेहमानों का आदर-सत्कार करेंगे। पारिवारिक रिश्तों को मजबूत बनाएंगे। व्यापारिक कामों में तेजी आएगी। अच्छे मेजबान बने रहेंगे। घर में खुशी और उत्साह का माहौल रहेगा।
भाग्यशाली रंग- बैंगनी | भाग्यशाली अंक- 5
मिथुन :- रोजमर्रा के कामों में उत्साह और सक्रियता बनाए रखेंगे। अपने अनुभव और योग्यता का पूरा लाभ उठाएंगे। नए विषयों में रुचि बढ़ेगी। अपने व्यवहार और काम से दूसरों को प्रभावित करेंगे। सकारात्मकता बनी रहेगी। परिस्थितियां अनुकूल रहेंगी। जरूरी कामों को आगे बढ़ाएंगे। नए प्रयोगों और रचनात्मक कामों पर जोर देंगे। याददाश्त बेहतर रहेगी। सभी के साथ तालमेल बनाकर चलेंगे।
भाग्यशाली रंग- स्लेटी | भाग्यशाली अंक- 1
कर्क :- रिश्तों का सम्मान बनाए रखें। दूर देश की यात्रा पर जाने के योग बन सकते हैं। अपनों के प्रति संवेदनशील रहेंगे। करीबियों का साथ और सहयोग मिलेगा। निवेश से जुड़ी बातचीत में गंभीरता दिखाएं। छोटी-सी लापरवाही भी परेशानी बढ़ा सकती है। जरूरी कामों को सहजता से पूरा करें। कारोबार में गलतियां करने से बचें। बहस और विवाद से दूर रहें। कामकाज में अनुशासन बनाए रखें। दान-पुण्य के कार्यों में रुचि रहेगी।
भाग्यशाली रंग- भूरा | भाग्यशाली अंक- 2
सिंह :- कार्यक्षेत्र में तेजी से सुधार देखने को मिलेगा। जीवनस्तर बेहतर रहेगा। शुभ कार्यों को आगे बढ़ाएंगे। आर्थिक हितों को साधने में सफल हो सकते हैं। उद्योग और व्यापार में अच्छी स्थिति बनी रहेगी। व्यावसायिक मामलों में प्रभाव बढ़ेगा। मान-सम्मान में वृद्धि होगी। जिम्मेदारियों को पूरा करने का प्रयास करेंगे। सभी के साथ तालमेल बनाकर चलें। सोच-समझकर फैसले लें। सेहत का ध्यान रखें।
भाग्यशाली रंग- लाल | भाग्यशाली अंक- 5
कन्या :- प्रभावशाली लोगों के साथ संपर्क और तालमेल बढ़ाने पर जोर रहेगा। लाभ का प्रतिशत बेहतर बना रहेगा। प्रशासन से जुड़े कामों में तेजी आएगी। परिस्थितियों पर नियंत्रण बढ़ेगा। अच्छे परिणाम मिलने से उत्साह बढ़ेगा। आर्थिक स्थिति मजबूत रहेगी। हर क्षेत्र में सुधार के अवसर मिलेंगे। कामकाज का विस्तार करने पर ध्यान देंगे। दस्तावेजों और कागजी कामों में सावधानी बरतेंगे।
भाग्यशाली रंग- हल्का हरा | भाग्यशाली अंक- 3
तुला :- कारोबार से जुड़े जरूरी प्रयास जारी रखेंगे। करियर में वरिष्ठ लोगों का सहयोग मिलेगा। संसाधनों को बढ़ाने में सफलता मिल सकती है। भाग्य का साथ मिलने से मनचाहे परिणाम मिलेंगे। उत्साह के साथ काम करेंगे। भाई-बंधुओं के साथ अच्छा समय बिताएंगे। आय के अलग-अलग स्रोतों से लाभ मिलने के संकेत हैं। प्रभाव और मान-सम्मान बढ़ेगा। जिम्मेदार लोगों का सहयोग मिलेगा। अच्छे परिणामों से उत्साहित रहेंगे।
भाग्यशाली रंग- क्रीम | भाग्यशाली अंक- 7
वृश्चिक :- सादगी और सतर्कता के साथ आगे बढ़ने का समय है। विरोधियों की सक्रियता काम की गति प्रभावित कर सकती है। नौकरी और कारोबार में सावधानी बरतें। अनुशासन और नियमों का पालन करने पर जोर दें। यात्रा के दौरान सतर्क रहें। सेहत का ध्यान रखें। समझदारी से फैसले लें। जरूरी कामों को समय दें। कामकाजी लक्ष्यों को पूरा करने का प्रयास करें।
भाग्यशाली रंग- बादामी | भाग्यशाली अंक- 6
धनु :- साझेदारी के मामलों में अच्छा प्रदर्शन करेंगे। करियर और कारोबार में सक्रियता बढ़ेगी। लक्ष्यों पर ध्यान देंगे। परिवार में सुखद माहौल रहेगा। दूसरों के सहयोग से काम पूरे होंगे। आपसी विश्वास बनाए रखेंगे। नियमों का पालन करेंगे। किसी भी काम में जल्दबाजी से पहल करने से बचें। व्यवस्था और अनुशासन बनाए रखें। विनम्रता से काम निकालने में सफल रहेंगे। लोगों के साथ तालमेल बढ़ेगा।
भाग्यशाली रंग- हल्का पीला | भाग्यशाली अंक- 7
मकर :- कार्यक्षेत्र में अधिक समय देने की जरूरत रहेगी। जिद और अहंकार में आकर कोई काम न करें। कामकाज की व्यवस्था की अनदेखी करने से नुकसान हो सकता है। सेवा क्षेत्र से जुड़े लोग अच्छा प्रदर्शन करेंगे। वरिष्ठों और अनुभवी लोगों से सलाह लेते रहें। नियम और अनुशासन का पालन करें। बातचीत और मुलाकात के दौरान संयम बनाए रखें। साझेदारी के रिश्ते मजबूत होंगे।
भाग्यशाली रंग- धूमल | भाग्यशाली अंक- 10
कुम्भ :- किसी परिचित की खुशी में शामिल होने का मौका मिलेगा। मन में उत्साह और उमंग बनी रहेगी। सभी के साथ तालमेल बेहतर होगा। जरूरी कामों में तेजी आएगी। सफलता मिलने की संभावना अच्छी रहेगी। परीक्षा और प्रतियोगिता में बेहतर प्रदर्शन कर सकते हैं। पेशेवर मामलों में सक्रियता दिखाएं। प्रतिभा के दम पर अलग पहचान बनाएंगे। कामकाज में सुधार होगा। लालच और प्रलोभन से बचें। जरूरी कामों को लंबित न रखें।
भाग्यशाली रंग- कत्थई | भाग्यशाली अंक- 18
मीन :- घर-परिवार से जुड़े मामलों में रुचि बढ़ेगी। परिवार के सदस्यों के साथ खुलकर बातचीत करें। रिश्तेदारों और संबंधियों का सम्मान बनाए रखें। नौकरी और कारोबार में सकारात्मक परिणाम मिल सकते हैं। अपनों के साथ जरूरी बातें साझा करेंगे। परिवार के बड़े-बुजुर्गों की सलाह ध्यान से सुनें। जरूरत से ज्यादा उत्साहित होकर कोई फैसला न लें। आर्थिक लाभ में सुधार हो सकता है।
भाग्यशाली रंग- नारंगी | भाग्यशाली अंक- 12
-दैवज्ञ बृज मोहन दीक्षित, आगरा। -मोबाइलः 9893118788
27 नवंबर 2026 का पंचांग
वार: शुक्रवार।
विक्रम संवत: 2083
शक संवत: 1948
माह: मार्गशीर्ष।
पक्ष: कृष्ण।
तिथि: तृतीया प्रातः 09:48 बजे तक, इसके बाद चतुर्थी अगले दिन प्रातः 06:39 बजे तक, तत्पश्चात पंचमी।
चंद्र राशि: दिन-रात मिथुन राशि में चंद्रमा का संचरण रहेगा।
चंद्र नक्षत्र: आर्द्रा अपराह्न 03:08 बजे तक, इसके बाद पुनर्वसु नक्षत्र।
योग: शुभ योग रात्रि 11:51 बजे तक, इसके बाद शुक्ल योग।
अभिजीत मुहूर्त: पूर्वाह्न 11:45 बजे से दोपहर 12:27 बजे तक।
शुभ मुहूर्त: सर्वार्थसिद्धि योग।
सूर्योदय: प्रातः 06:47 बजे
सूर्यास्त: सायं 05:25 बजे
राहुकाल: प्रातः 10:30 बजे से दोपहर 12:00 बजे तक।
तीज-त्योहार: गणाधिप संकष्टी चतुर्थी। चतुर्थी का क्षय।
विशेष दिवस: कोई नहीं।
पंचक: नहीं।
मूल: नहीं।
भद्रा: प्रातः 09:48 बजे तक।
दिशाशूल: पश्चिम दिशा में।