आपके सितारेः शनिवार, 29 नवंबर 2025 का राशिफल

29 नवम्बर 2025 को कैसा रहेगा आपका दिन, जानिए दैवज्ञ बृज मोहन दीक्षित से- आपके सितारे। साथ में 30 नवम्बर, 2025 का पंचांग भी।

Nov 28, 2025 - 22:49
 0
आपके सितारेः शनिवार, 29 नवंबर 2025 का राशिफल

मेष :-

प्रेमी के साथ रिश्ते को आगे ले जाने का विचार प्रबल रहेगा। सुख-साधनों की चाहत बढ़ने से धन खर्च होगा, हालांकि कमाई भी अच्छी रहेगी। फैमिली में पूरा सपोर्ट मिलेगा। बिजनेस में लाभ प्राप्त होगा, लेकिन वाणी पर संयम रखना आवश्यक रहेगा। राजनीतिक संपर्क से फायदा मिलेगा।
भाग्यशाली रंग – लाल, भाग्यशाली अंक – 8

वृषभ :-

परिवार के साथ सुखद समय बिताने का अवसर बन रहा है। कामकाज में तेजी बनी रहेगी। साझेदारी वाले कार्य भी भाग्य बढ़ाने में सहायक होंगे। लव लाइफ में प्रेम और सामंजस्य अच्छा रहेगा। परिवार में चल रहा तनाव कम होगा। पिता की सलाह लाभदायक सिद्ध होगी।
भाग्यशाली रंग – भूरा, भाग्यशाली अंक – 11

मिथुन :-

व्यस्तता के बीच परिवार के साथ समय निकल पाएगा। कामकाज के सिलसिले में यात्रा की स्थिति बनेगी, यात्रा के दौरान सामान पर ध्यान रखना आवश्यक रहेगा। आर्थिक उलझनों का कुछ समाधान दिखेगा, हालांकि खर्च भी बना रहेगा। प्रेमी के लिए उपहार लेने का विचार रहेगा।
भाग्यशाली रंग – धानी, भाग्यशाली अंक – 3

कर्क :-

प्रतिष्ठा को ध्यान में रखते हुए कार्य करने की आवश्यकता रहेगी। किसी के बहकावे में आकर निर्णय लेने से हानि हो सकती है। शिक्षा में प्रदर्शन बेहतर रहेगा। दिन के दूसरे भाग में आर्थिक लाभ की संभावना है। वैवाहिक जीवन में जीवनसाथी के साथ तालमेल बनाए रखना महत्वपूर्ण रहेगा।
भाग्यशाली रंग – मटमैला, भाग्यशाली अंक – 9

सिंह :-

वाणी एवं चतुराई का लाभ प्राप्त होगा। कार्यक्षेत्र में नए अवसर मिलने की संभावना है। दूसरों के काम में अनावश्यक दखल देने से बचाव लाभप्रद रहेगा। किसी पूर्व परिचित से लाभ होगा। सामाजिक कार्यों में भाग लेने का अवसर प्राप्त होगा।
भाग्यशाली रंग – नारंगी, भाग्यशाली अंक – 1

कन्या :-

कार्यक्षेत्र में सफलता प्राप्त होगी। कोई शुभ समाचार मिलने की संभावना है। शाम के समय धार्मिक या सामाजिक आयोजन में शामिल होने का अवसर मिलेगा। भाइयों का सहयोग मिलते रहने का योग है। ससुराल पक्ष से अनुकूल संबंध बनेंगे। शिक्षा के क्षेत्र में सफलता प्राप्त होगी।
भाग्यशाली रंग – हल्का हरा, भाग्यशाली अंक – 3

तुला :-

कारोबार में कमाई के अवसर मिलेंगे। राजनीति से जुड़े लोगों का पद-प्रभाव बढ़ेगा। आर्थिक लाभ की स्थिति मजबूत रहेगी। कोई कर्ज चल रहा हो तो उसे उतारने का प्रयास राहत देगा। परिवार का सहयोग मिलेगा। जीवनसाथी के साथ सुखद समय बीतेगा।
भाग्यशाली रंग – बादामी, भाग्यशाली अंक – 2

वृश्चिक :-

जोश में होश खोने से बचाव आवश्यक है। आर्थिक मामलों में संयम आवश्यक रहेगा; दूसरों की बातों में आकर धन लगाने पर नुकसान संभव। पारिवारिक जीवन अनुकूल रहेगा। कारोबार में लाभ की स्थिति मजबूत रहेगी। होटल एवं खाद्य वस्तुओं से जुड़े कारोबार में विशेष लाभ संभव।
भाग्यशाली रंग – गेरुआ, भाग्यशाली अंक – 1

धनु :-

कार्य पर फोकस आवश्यक रहेगा क्योंकि दबाव अधिक रहेगा। अधिकारी नई जिम्मेदारियाँ सौंप सकते हैं। मन में कई विचार आने से भ्रम की स्थिति रह सकती है। सेहत पर ध्यान देना जरूरी होगा। ससुराल पक्ष से लाभ एवं सहयोग के संकेत बन रहे हैं।
भाग्यशाली रंग – पीला, भाग्यशाली अंक – 9

मकर :-

परिवार के सहयोग से किसी कार्य को पूरा करने में सफलता मिलेगी। कोई इच्छा पूर्ण होने की संभावना है। घर में किसी मित्र या मेहमान का आगमन संभव। पिता की सेहत में सुधार दिखेगा। नौकरी में प्रभाव और सम्मान बढ़ेगा।
भाग्यशाली रंग – नीला, भाग्यशाली अंक – 3

कुम्भ :-

जोखिम से बचाव आवश्यक है। सेहत में सावधानी लाभप्रद रहेगी। लव लाइफ में प्रेमी से मतभेद उत्पन्न हो सकते हैं। पहले दिया गया पैसा वापस पाने में कठिनाई आ सकती है। यात्रा की स्थिति बनेगी। दूसरों के मामलों में हस्तक्षेप हानि पहुँचा सकता है।
भाग्यशाली रंग – कत्थई, भाग्यशाली अंक – 1

मीन :-

जीवनसाथी के साथ तालमेल बनाए रखने से समस्याओं को सुलझाने में सफलता मिलेगी। आर्थिक लाभ के साथ खर्च भी बढ़ा रहेगा। माता की सेहत पर ध्यान देना आवश्यक रहेगा। ससुराल पक्ष के साथ आर्थिक लेन-देन से दूरी रखना बेहतर। किसी मित्र या पड़ोसी से सहयोग प्राप्त होगा।
भाग्यशाली रंग – हरा, भाग्यशाली अंक – 2

-दैवज्ञ बृज मोहन दीक्षित, आगरा। -मोबाइलः 9893118788

-30 नवंबर 2025 का पंचांग-
वारः रविवार।
विक्रम संवतः 2082
शक संवतः 1947
माह/पक्ष: मार्गशीर्ष मास - शुक्ल पक्ष।
तिथि: दशमी रात्रि 09:29 बजे तक, तत्पश्चात एकादशी का आरम्भ।
चंद्र राशि: मीन राशि पर रहेगा।
चंद्र नक्षत्र: उत्तरा भाद्रपद नक्षत्र अर्द्धरात्रि 01:11 बजे तक, तत्पश्चात रेवती नक्षत्र रहेगा।
योगः वज्र प्रातः 07:12 बजे तक, उपरांत वज्र कल तड़के 04:22 बजे तक, उपरांत व्यतिपात योग रहेगा।
अभिजीत मुहूर्त: पूर्वाह्न 11:45 बजे से मध्याह्न 12:28 बजे तक।
शुभ मुहूर्त: रवि योग, सर्वार्थसिद्धि योग।
सूर्योदयः प्रातः 06:49 बजे।
सूर्यास्तः सायं 05:25 बजे।
राहूकालः शाम 04:30 बजे से 06:00 बजे तक।
तीज त्योहार: कोई नहीं है।
विशेष दिवस: कोई नहीं है।
पंचक: चल रहे है।
मूल: अर्द्धरात्रि 01:11 बजे से प्रारम्भ।
भद्राः कोई नहीं है।
दिशाशूल: पश्चिम दिशा में।

SP_Singh AURGURU Editor