आपके सितारेः गुरुवार, 08 अक्टूबर 2026 का राशिफल और शुक्रवार, 09 अक्टूबर 2026 का पंचांग
08 अक्टूबर, 2026 को कैसा रहेगा आपका दिन, जानिए दैवज्ञ बृज मोहन दीक्षित से- आपके सितारे। साथ में 09 अक्टूबर, 2026 का पंचांग भी।
मेष :- दिन की शुरुआत ही अच्छे संकेतों के साथ हो सकती है। धन लाभ के साथ मन को खुश करने वाली कोई खबर भी मिल सकती है। कार्यक्षेत्र में सहयोगियों के साथ तालमेल अच्छा रहेगा, इसलिए कई काम बिना ज्यादा परेशानी के पूरे हो जाएंगे। संतान के साथ कहीं घूमने जाने का अवसर मिलेगा, जिससे रिश्ते में और अपनापन आएगा। विरोधियों से निपटने में समझदारी और आत्मविश्वास काम आएगा। बस जरूरी कामों के लिए दूसरों पर जरूरत से ज्यादा निर्भर न रहें।
भाग्यशाली रंग- हल्का लाल-भाग्यशाली अंक- 8
वृषभ :- कुछ नया करने और अपनी क्षमता साबित करने का अच्छा अवसर मिल सकता है। आत्मविश्वास और ऊर्जा दोनों भरपूर रहेंगे, इसलिए जिस काम को हाथ में लेंगे उसे पूरा करने का जज्बा भी रहेगा। हालांकि दूसरों को बिना मांगे सलाह देने से बचें, क्योंकि अच्छी बात भी कोई गलत तरीके से ले सकता है। विद्यार्थियों के लिए पढ़ाई में ध्यान लगाने का समय है, खासकर यदि परीक्षाएं नजदीक हैं। अचानक धन लाभ मिलने से मन प्रसन्न होगा। अविवाहित लोगों की जिंदगी में किसी खास व्यक्ति की दस्तक हो सकती है।
भाग्यशाली रंग- बैंगनी-भाग्यशाली अंक- 5
मिथुन :- तरक्की के नए रास्ते खुलते हुए दिखाई दे सकते हैं। दोस्तों और करीबी लोगों का साथ मिलेगा, जिससे किसी भी चुनौती का सामना करने का आत्मविश्वास बना रहेगा। सेहत से जुड़ी कोई छोटी परेशानी थोड़ी असुविधा दे सकती है, लेकिन जल्द ही राहत मिल जाएगी। कारोबार में कुछ मुश्किलें सामने आएंगी, मगर सूझबूझ से रास्ता निकल आएगा। शेयर बाजार में पैसा लगाने का विचार है तो जल्दबाजी न करें और पूरी जानकारी लेने के बाद ही निर्णय लें।
भाग्यशाली रंग- सिलेटी-भाग्यशाली अंक- 1
कर्क :- हर महत्वपूर्ण फैसले में थोड़ा ठहरकर सोचने की जरूरत है। जल्दबाजी में लिया गया निर्णय बाद में परेशानी खड़ी कर सकता है। खासकर पैसों से जुड़े मामलों में सावधानी रखें और किसी अनजान व्यक्ति की बातों पर तुरंत भरोसा न करें। कार्यक्षेत्र में बॉस या वरिष्ठ अधिकारी की ओर से कोई ऐसी सलाह मिल सकती है, जो काम को नई दिशा दे। सरकारी नौकरी की तैयारी कर रहे लोगों के लिए कोई अच्छी खबर आने की संभावना है। जीवनसाथी के साथ किसी छोटी बात पर नोकझोंक हो सकती है।
भाग्यशाली रंग- भूरा-भाग्यशाली अंक- 2
सिंह :- कुछ पारिवारिक चिंताएं मानसिक रूप से व्यस्त रख सकती हैं। पुरानी समस्या फिर सामने आने से थोड़ी परेशानी महसूस होगी। नौकरी से जुड़ा कोई काम दूसरे शहर या स्थान की यात्रा करा सकता है। राजनीति या सामाजिक क्षेत्र में सक्रिय लोगों को किसी पद, जिम्मेदारी या सम्मान से जुड़ी अच्छी खबर मिल सकती है। सफलता मिलने पर भी अपने व्यवहार में विनम्रता बनाए रखें। विरोधियों की गतिविधियों को नजरअंदाज न करें। प्रॉपर्टी से जुड़ा कोई मामला कानूनी रूप ले सकता है।
भाग्यशाली रंग- लाल-भाग्यशाली अंक- 5
कन्या :- बातों का असर रिश्तों पर साफ दिखाई दे सकता है, इसलिए बोलते समय थोड़ा संयम रखें। परिवार में किसी करीबी को कोई बात बुरी लग सकती है। वहीं मधुर भाषा और समझदारी से माहौल को सहज बनाया जा सकता है। प्रेम जीवन से जुड़ा कोई व्यक्ति खुशखबरी लेकर आ सकता है, जिससे दिन और खास हो जाएगा। विद्यार्थी पढ़ाई में आ रही परेशानी के लिए गुरुजनों की सलाह लें, इसका लाभ मिलेगा। लंबे समय से खोई हुई कोई प्रिय वस्तु अचानक मिल सकती है।
भाग्यशाली रंग- हल्का हरा-भाग्यशाली अंक- 3
तुला :- वाहन चलाते समय विशेष सावधानी बरतने की जरूरत है। छोटी-सी लापरवाही भी परेशानी बढ़ा सकती है। यदि पहले से कोई स्वास्थ्य संबंधी परेशानी चल रही है तो उस पर ध्यान देना जरूरी होगा। किसी पुराने मित्र की याद भावुक कर सकती है। भाई-बहनों के साथ चली आ रही नाराजगी बातचीत के जरिए दूर होगी और रिश्तों में फिर से गर्माहट लौटेगी। प्रॉपर्टी के बंटवारे से जुड़ा कोई मामला कानूनी पेच में फंस सकता है। दूसरों के निजी मामलों में जरूरत से ज्यादा दखल देने से बचें।
भाग्यशाली रंग- क्रीम कलर-भाग्यशाली अंक- 7
वृश्चिक :- दिन उत्साह और सकारात्मकता से भरा रहेगा। काम के प्रति जोश बढ़ेगा और नौकरी या कारोबार में मन लगाकर काम करने का अवसर मिलेगा। हालांकि संतान की संगति और उसके आसपास के लोगों पर नजर रखना जरूरी होगा। पुरानी गलतियों को दोहराने से बचें, क्योंकि वही गलती फिर परेशानी खड़ी कर सकती है। घर में पूजा-पाठ या किसी शुभ कार्यक्रम का आयोजन हो सकता है, जिससे वातावरण में खुशी और रौनक बढ़ेगी।
भाग्यशाली रंग- बादामी-भाग्यशाली अंक- 6
धनु :- दिन उत्साह और सकारात्मकता से भरा रहेगा। काम के प्रति जोश बढ़ेगा और नौकरी या कारोबार में मन लगाकर काम करने का अवसर मिलेगा। हालांकि संतान की संगति और उसके आसपास के लोगों पर नजर रखना जरूरी होगा। पुरानी गलतियों को दोहराने से बचें, क्योंकि वही गलती फिर परेशानी खड़ी कर सकती है। घर में पूजा-पाठ या किसी शुभ कार्यक्रम का आयोजन हो सकता है, जिससे वातावरण में खुशी और रौनक बढ़ेगी।
भाग्यशाली रंग- हल्का पीला-भाग्यशाली अंक- 7
मकर :- आर्थिक स्थिति सामान्य से बेहतर रह सकती है। आय के किसी अतिरिक्त स्रोत से पैसा मिलने की संभावना है, लेकिन साथ ही खर्च भी बढ़ सकते हैं, इसलिए बजट का ध्यान रखें। घर में धार्मिक कार्यक्रम या पूजा-पाठ होने से माहौल सकारात्मक और शांत रहेगा। परिवार के लोगों के बीच एकता बढ़ेगी। जीवनसाथी के साथ चल रही नाराजगी या दूरी कम होने लगेगी और रिश्ते में फिर से अपनापन आएगा। सेहत को लेकर लापरवाही न करें।
भाग्यशाली रंग- धूमल-भाग्यशाली अंक- 10
कुम्भ :- प्रॉपर्टी से जुड़े किसी लेन-देन के लिए अवसर अच्छा हो सकता है, लेकिन कागजी कार्रवाई में पूरी सावधानी रखें। कोई व्यक्ति गलत जानकारी देकर फायदा उठाने की कोशिश कर सकता है, इसलिए किसी भी दस्तावेज पर बिना पढ़े भरोसा न करें। परिवार में पुरानी कड़वाहट दूर करने का अच्छा मौका मिलेगा। घर में स्वादिष्ट भोजन और अपनों के साथ बिताया समय मन को खुश रखेगा। किसी रिश्तेदार या करीबी से मिलने की योजना भी बन सकती है।
भाग्यशाली रंग- कत्थई-भाग्यशाली अंक- 18
मीन :- दिन खुशियों से भरा रह सकता है और एक के बाद एक अच्छी खबरें मन प्रसन्न करेंगी। संतान की किसी उपलब्धि पर गर्व महसूस होगा। परिवार के साथ बैठकर पुराने मतभेद दूर करने का मौका मिलेगा और रिश्तों में फिर से वही अपनापन लौट सकता है। परिवार में किसी सदस्य के विवाह में आ रही रुकावट को दूर करने के लिए किसी मित्र की सलाह उपयोगी साबित हो सकती है। यात्रा या घूमने-फिरने के दौरान कोई महत्वपूर्ण जानकारी मिल सकती है, जो आगे काम आएगी।
भाग्यशाली रंग- नारंगी-भाग्यशाली अंक- 12
-दैवज्ञ बृज मोहन दीक्षित, आगरा। -मोबाइलः 9893118788
-09 अक्टूबर 2026 का पंचांग-
वारः शुक्रवार।
विक्रम संवतः 2083
शक संवतः 1948
माह – अश्विन।
पक्ष – कृष्ण।
तिथि: चतुर्दशी रात्रि 09:35 बजे तक उपरांत अमावस्या रहेगी।
चंद्र राशि: दिनरात कन्या राशि पर रहेगा।
चंद्र नक्षत्र: उत्तरा फाल्गुनी नक्षत्र रात्रि 09:19 बजे तक उपरांत हस्त रहेगा।
योगः ब्रह्म रात्रि 11:21 बजे तक उपरांत इंद्र योग रहेगा।
अभिजीत मुहूर्त: पूर्वाह्न 11:42 से 12:29 बजे तक।
शुभ मुहूर्त: कोई नहीं है।
सूर्योदयः प्रातः 06:15 बजे।
सूर्यास्तः सायं 05:57 बजे।
राहूकालः प्रातः 10:30 बजे से 12:00 बजे तक।
तीज त्योहार: चतुर्दशी श्राद्ध।
विशेष दिवस: कोई नहीं है।
पंचक: कोई नहीं है।
मूल: कोई नहीं है।
भद्राः प्रातः 09:52 बजे समाप्त।
दिशाशूल: पश्चिम दिशा।