आपके सितारेः गुरुवार, 30 अक्टूबर 2025 का राशिफल

30 अक्तूबर 2025 को कैसा रहेगा आपका दिन, जानिए दैवज्ञ बृज मोहन दीक्षित से- आपके सितारे। साथ में 31 अक्तूबर, 2025 का पंचांग भी।

Oct 29, 2025 - 23:06
 0
आपके सितारेः गुरुवार, 30 अक्टूबर 2025 का राशिफल

मेष :-
विरोधी और शत्रु प्रगति से मन ही मन ईर्ष्या कर सकते हैं। लोगों की मदद के लिए आगे आने से मानसिक शांति मिलेगी। नौकरी में कुछ दबाव संभव है, योजनाबद्ध तरीके से कार्य करने पर सफलता मिलेगी। जीवनसाथी के स्वास्थ्य पर ध्यान आवश्यक।
भाग्यशाली रंग: हल्का लाल, भाग्यशाली अंक: 8

वृषभ :-
दोपहर बाद कोई शुभ समाचार मिल सकता है। सेहत के प्रति सजग रहें, पुरानी समस्या उभर सकती है। समाज में मान-सम्मान बढ़ेगा, मन में संतुष्टि का भाव रहेगा। किसी प्रिय व्यक्ति से मुलाकात संभव। विद्यार्थियों को शिक्षा क्षेत्र में सफलता।
भाग्यशाली रंग: बैगनी, भाग्यशाली अंक: 5

मिथुन :-
माता-पिता का सहयोग और आशीर्वाद प्राप्त होगा। नौकरी में उच्चाधिकारियों की कृपा से लाभ होगा। नौकरी परिवर्तन के प्रयास सफल होंगे। कीमती वस्तु प्राप्ति का योग। शाम के समय वाहन चलाते हुए सतर्क रहें।
भाग्यशाली रंग: सिलेटी, भाग्यशाली अंक: 1

कर्क :-
पार्टनरशिप में व्यवसाय आरंभ करने के लिए दिन शुभ। बैंकिंग संबंधी कार्यों में सफलता मिलेगी। मान-सम्मान और पद-प्रतिष्ठा में वृद्धि होगी। जल्दबाजी व भावुकता में निर्णय लेने से बचें। पिता के स्वास्थ्य और खानपान का ध्यान रखें।
भाग्यशाली रंग: भूरा, भाग्यशाली अंक: 2

सिंह :-
सामाजिक और राजनीतिक क्षेत्र से जुड़े लोगों के लिए शुभ समय। पुरानी समस्या आज अधिक कष्ट दे सकती है। शाम मित्रों के साथ बितेगी, किन्तु खान-पान पर नियंत्रण आवश्यक, अन्यथा पेट संबंधी कष्ट संभव।
भाग्यशाली रंग: लाल, भाग्यशाली अंक: 5

कन्या :-
परिवार से सहयोग प्राप्त होगा। मांगलिक कार्यक्रमों में सम्मिलित होने का अवसर। घर की पुरानी परेशानी का अंत संभव। विपरीत परिस्थिति में धैर्य बनाए रखें। शाम को अचानक धन लाभ का योग।
भाग्यशाली रंग: हल्का हरा, भाग्यशाली अंक: 3

तुला :-
शिक्षा प्रतियोगिता में सफलता का योग। आय के नए स्रोत बन सकते हैं। अधिक भागदौड़ से सेहत प्रभावित हो सकती है। स्वास्थ्य पर ध्यान आवश्यक। विदेश व्यापार से जुड़े लोगों को लाभकारी सौदा मिल सकता है।
भाग्यशाली रंग: क्रीम, भाग्यशाली अंक: 7

वृश्चिक :-
रुका हुआ धन प्राप्ति का योग। आर्थिक स्थिति सुदृढ़ होगी। मित्रों से सहयोग मिलेगा। प्रियजन से भेंट से हर्ष का अनुभव। वाद-विवाद से दूरी रखें, वाणी पर नियंत्रण रखें। शाम परिजनों संग बीतेगी।
भाग्यशाली रंग: बादामी, भाग्यशाली अंक: 6

धनु :-
गृह आवश्यकताओं पर व्यय संभव। भौतिक सुख-सुविधाओं का लाभ। पैसों के लेन-देन में सतर्कता रखें। न्यायालय संबंधी मामलों में जोखिम से बचें, अन्यथा परेशानी संभव।
भाग्यशाली रंग: हल्का पीला, भाग्यशाली अंक: 7

मकर :-
नौकरी और कारोबार में लाभदायक अवसर प्राप्त हो सकता है। मित्रों से भेंट का योग। उपहार प्राप्ति संभव। विद्यार्थियों को प्रतियोगी परीक्षा में सफलता मिलेगी। आर्थिक स्थिति सुदृढ़ होगी। व्यापार में कुछ परिवर्तन पर विचार।
भाग्यशाली रंग: धूमल, भाग्यशाली अंक: 10

कुम्भ :-
सेहत पर ध्यान देने की आवश्यकता। प्रॉपर्टी में निवेश हेतु दिन शुभ। बड़ी डील संभव। अनावश्यक खर्चों पर संयम रखें। संतान से संबंधित निर्णय संभव। जीवनसाथी से सहयोग मिलेगा।
भाग्यशाली रंग: कत्थई, भाग्यशाली अंक: 18

मीन :-
वैवाहिक जीवन सुखद और आनंददायक रहेगा। कारोबार में आर्थिक लाभ। लंबी दूरी की यात्रा का योग। शाम का समय मनोरंजक बीतेगा। पड़ोसी या मित्र से सहयोग प्राप्त होगा। माता-पिता का स्नेह और आशीर्वाद मिलेगा। प्रेम संबंधों में तालमेल रहेगा।
भाग्यशाली रंग: नारंगी, भाग्यशाली अंक: 12

-दैवज्ञ बृज मोहन दीक्षित, आगरा। - मोबाइलः 9893118788

Top of Form

-31 अक्टूबर 2025 का पंचांग-

वारः शुक्रवार।

विक्रम संवतः 2082

शक संवतः 1947

माह/पक्ष: कार्तिक मास - शुक्ल पक्ष।

तिथि: नवमी प्रातः 10:06 बजे तक, तत्पश्चात दशमी रहेगी।

चंद्र राशि: प्रातः 06:48 बजे तक मकर, तत्पश्चात कुम्भ राशि पर रहेगा।

चंद्र नक्षत्र: धनिष्ठा नक्षत्र शाम 06:51 बजे तक, तत्पश्चात शतभिषा नक्षत्र रहेगा।

योगः वृद्धि कल तड़के 04:32 बजे तक, उपरांत ध्रुव योग रहेगा।

अभिजीत मुहूर्त: पूर्वाह्न 11:40 बजे से मध्याह्न 12:24 बजे तक।

शुभ मुहूर्त: रवि योग।

सूर्योदयः प्रातः 06:27 बजे।

सूर्यास्तः सायं 05:36 बजे।

राहूकालः प्रातः 10:30 बजे से 12:00 बजे तक।

तीज त्योहार: जगद्धात्री पूजा, सतयुग।

विशेष दिवस: कोई नहीं है।

पंचक: प्रातः 06:48 से प्रारम्भ।

मूल: कोई नहीं है।

भद्राः कोई नहीं है।

दिशाशूल: पश्चिम दिशा में।

SP_Singh AURGURU Editor