आपके सितारेः शनिवार, 06 सितम्बर 2025 का राशिफल

06 सितम्बर 2025 को कैसा रहेगा आपका दिन, जानिए दैवज्ञ बृज मोहन दीक्षित से- आपके सितारे। साथ में 07 सितम्बर, 2025 का पंचांग भी।

Sep 5, 2025 - 22:44
 0
आपके सितारेः शनिवार, 06 सितम्बर 2025 का राशिफल

मेष :- कार्यक्षेत्र में प्रभाव और सम्मान बढेगा। नया काम शुरू करने पर लाभ संभव। सगे संबंधियों की ओर से अच्छी खबर मिलेगी। नौकरी में बदलाव का विचार आ सकता है। पिता और वरिष्ठजनों से सहयोग मिलेगा।
भाग्यशाली रंग- लाल | भाग्यशाली अंक- 8

वृषभ :- काम के प्रति सजग रहना होगा, कुछ नई जिम्मेदारी भी मिल सकती है। वरिष्ठ सदस्यों के सहयोग और मार्गदर्शन का लाभ मिलेगा। सुख-सुविधाओं पर धन खर्च होगा। अल्पकालिक निवेश से फायदा संभव।
भाग्यशाली रंग- भूरा | भाग्यशाली अंक- 11

मिथुन :- अति उत्साह से बचना होगा, अन्यथा नुकसान संभव। सामाजिक क्षेत्र में कार्य करने वालों का प्रभाव और सम्मान बढ़ेगा, पर विरोधियों से सतर्कता रखनी होगी। मामा-मौसी व ननिहाल पक्ष से सहयोग और लाभ। अकाउंट संबंधी कार्य में सफलता मिलेगी। किसी चिंता का समाधान भी मिलेगा।
भाग्यशाली रंग- धानी | भाग्यशाली अंक- 3

कर्क :- प्रभाव और सम्मान बढेगा। साझेदारी के कार्यों में सफलता मिलेगी। घर-परिवार में जीवनसाथी संग तालमेल और प्रेम बना रहेगा। बच्चों की शिक्षा व करियर के मामले में प्रसन्नता। व्यवसाय में लाभ का अवसर मिलेगा। दाम्पत्य जीवन सुखमय रहेगा।
भाग्यशाली रंग- मटमेला | भाग्यशाली अंक- 9

सिंह :- दिन सम्मान और लाभ में वृद्धि करने वाला रहेगा। योजनानुसार कार्य पूरे होंगे। घर पर किसी मित्र या मेहमान का आगमन संभव। बच्चों की ओर से प्रसन्नता मिलेगी। सामाजिक कार्यों में भाग लेने का अवसर मिलेगा।
भाग्यशाली रंग- नारंगी | भाग्यशाली अंक- 1

कन्या :- जल्दबाजी से बचना चाहिए। कार्यकुशलता लाभ और उन्नति प्रदान करेगी। कानूनी मामले पक्ष में रहेंगे। दोस्तों संग तालमेल बना रहेगा। पारिवारिक समस्या का निदान संभव। परिवार के किसी सदस्य से अच्छी खबर मिलेगी।
भाग्यशाली रंग- हल्का हरा | भाग्यशाली अंक- 3

तुला :- कार्यक्षेत्र में बेहतर प्रदर्शन के लिए प्रोत्साहन मिलेगा। आर्थिक समस्याओं का समाधान संभव। पारिवारिक रिश्तों में मधुरता बनी रहेगी। प्रभाव और प्रतिष्ठा बढ़ेगी। धैर्य और शांति से कार्य करना आवश्यक, वाद-विवाद से बचें।
भाग्यशाली रंग- बादामी | भाग्यशाली अंक- 2

वृश्चिक :- आर्थिक मामलों में अनुकूल दिन। परिवार संग मनोरंजक समय बितेगा। व्यवसाय में आर्थिक लाभ होगा। कारोबार विस्तार हेतु पूंजी निवेश संभव। ननिहाल पक्ष से सहयोग मिलेगा। खानपान पर ध्यान दें, स्वास्थ्य के प्रति सचेत रहें।
भाग्यशाली रंग- गेरुआ | भाग्यशाली अंक- 1

धनु :- भाग्य का पूरा साथ मिलेगा। सुख-सुविधाएं बढ़ेंगी, मन प्रसन्न रहेगा। पैतृक संपत्ति से जुड़ा विवाद सुलझ सकता है। लाभकारी कार्य मिलेगा। धार्मिक व सामाजिक कार्यों से जुड़ने का अवसर प्राप्त होगा।
भाग्यशाली रंग- पीला | भाग्यशाली अंक- 9

मकर :- परिवार संग आनंदपूर्ण समय व्यतीत होगा। सगे संबंधियों से भेंट होगी। बीमार चल रहे जातकों की सेहत सुधरेगी। सुख-साधनों की प्राप्ति होगी। अधूरी इच्छाओं के पूरे होने की संभावना।
भाग्यशाली रंग- नीला | भाग्यशाली अंक- 3

कुम्भ :- वैवाहिक जीवन में प्रेम और सहयोग मिलेगा। व्यवसाय में किए प्रयास सफल होंगे। महत्वपूर्ण जानकारी प्राप्त हो सकती है। व्यवसायिक योजनाओं से लाभ होगा। कुछ अनचाहे खर्च भी होंगे।
भाग्यशाली रंग- कत्थई | भाग्यशाली अंक- 1

मीन :- कार्य के प्रति सजग रहना होगा। कार्यस्थल पर प्रभाव और सम्मान बढ़ेगा। अधिकारियों से सहयोग और प्रोत्साहन मिलेगा। सरकारी कार्यों में सावधानी आवश्यक, अन्यथा काम अटक सकता है। व्यवसायियों के लिए दिन शुभ रहेगा।
भाग्यशाली रंग- हरा | भाग्यशाली अंक- 2

-दैवज्ञ बृज मोहन दीक्षित, आगरा। - मोबाइलः 9893118788

-07 सितम्बर 2025 का पंचांग-

वारः रविवार।

विक्रम संवतः 2082।

शक संवतः 1947।

माह/पक्षः भाद्रपद मास-शुक्ल पक्ष।

तिथि: पूर्णिमा रात्रि 11:38 बजे तक, तत्पश्चात प्रतिपदा रहेगी।

चंद्र राशि: कुम्भ राशि पर रहेगा।

चंद्र नक्षत्र: शतभिषा नक्षत्र रात्रि 09:41 बजे तक, तत्पश्चात पूर्वा भाद्रपद नक्षत्र रहेगा।

योगः सुकर्मा प्रातः 09:23 बजे तक, तत्पश्चात धृति योग रहेगा।

अभिजित मुहूर्तः पूर्वाह्न 11:52 बजे से मध्याह्न 12:42 बजे तक।

शुभ मुहूर्त: कोई नहीं है।

सूर्योदयः प्रातः 06:01 बजे।

सूर्यास्तः सायं 06:32 बजे।

राहूकालः शाम 04:30 बजे से 06:00 बजे तक।

तीज त्योहारः श्राद्ध पक्ष प्रारम्भ (पितृ पक्ष), पूर्णिमा श्राद्ध, चंद्र ग्रहण (भारत में दिखेगा), भाद्रपद पूर्णिमा व्रत, भाद्रपद पूर्णिमा।

विशेष दिवसः कोई नहीं है।

भद्राः मध्याह्न 12:43 बजे तक।

पंचकः चल रहे हैं।

मूलः कोई नहीं है।

दिशाशूलः पश्चिम दिशा में।

SP_Singh AURGURU Editor