आपके आज के सितारेः 27 नवम्बर 2024 का राशिफल
27 नवंबर 2024 को कैसा रहेगा आपका दिन, जानिए ज्योतिषाचार्य डॉ. अरविंद मिश्र से- आपके आज के सितारे। साथ में 28 नवंबर 2024 का पंचांग भी।
मेष:- आज दांपत्य जीवन में प्रगाढ़ता आएगी। किसी मांगलिक कार्यक्रम में सहभागिता करने का अवसर प्राप्त होगा। व्यापार में नए सहयोगी बनेंगे। नौकरी की तलाश पूरी होगी। वाहन धीमे चलाएं। अन्यथा दुर्घटना हो सकती है। धन प्राप्त होगा। प्रेम संबंधों में किसी तीसरे व्यक्ति के कारण आया तनाव दूर होगा। स्वास्थ्य सुधरेगा। यात्रा में नए मित्र बनेंगे।
शुभ रंग: सिंदूरी
उपाय: दक्षिण मुख हनुमान जी के दर्शन करें।
शुभ व्यापार: अग्नि विषयक कार्य।
वृष:- आज कोई शुभ समाचार मिलेगा। कोर्ट कचहरी के मामले में कोई उच्च पदस्थ व्यक्ति सहयोगी सिद्ध होगा। व्यापारिक योजना सफल होगी। भूमि, भवन, वाहन के क्रय विक्रय की योजना बन सकती है। प्रेम संबंधों में शक संदेह करने से बचें। ससुराल पक्ष से कोई शुभ समाचार मिलेगा। कृषि कार्य में आई बाधा सरकार की मदद से दूर होगी। संतान के दायित्व की पूर्ति होगी।
शुभ रंग: आसमानी नीला।
उपाय: शुक्र मंत्र का 108 बार जप करें।
शुभ व्यापार: फिल्म उद्योग।
मिथुन:- आज रोजगार की तलाश में घर से दूर जाना पड़ सकता है। परीक्षा प्रतियोगिता में सफलता मिलेगी। परिवार में कोई मांगलिक कार्यक्रम संपन्न हो सकता है। किसी विपरीत लिंग साथी से निकटता बढ़ेगी। राजनीति में संलग्न लोगों को कोई महत्वपूर्ण पद मिल सकता है। धन संपत्ति सुख सुविधा में वृद्धि होगी। किसी प्रियजन से अकारण मतभेद हो सकते हैं।
शुभ रंग: गहरा हरा।
उपाय: अनाथ बच्चों को पढ़ाई से संबंधित वस्तुएं दें।
शुभ व्यापार: प्रिंटिंग प्रेस।
कर्क:- आज व्यापार में अनुकूल समय रहेगा। किसी वरिष्ठ परिजन से कीमती उपहार मिल सकता है। मजदूर वर्ग को रोजगार प्राप्त होगा। विद्यार्थी वर्ग में कुछ चिंता बनी रहेगी। प्रेम विवाह की योजना बना रहे लोगों को परिजनों से शुभ समाचार मिलेगा। खेल जगत से जुड़े लोगों को महत्वपूर्ण सफलता हाथ लगेगी। कला ,अभिनय के क्षेत्र से जुड़े लोगों को सराहना एवं सम्मान प्राप्त होगा।
शुभ रंग: दूधिया।
शुभ व्यापार: डेयरी उद्योग।
उपाय: माता के चरण स्पर्श करें।
सिंह:- आज परिवार में अकारण तनाव हो सकता है। वाणी पर संयम रखें। व्यापार में समयबद्ध तरीके से कार्य करें। स्वास्थ्य में कुछ नरमी रहेगी। नौकरी में पदोन्नति के संकेत मिल रहे हैं। राजनीतिक क्षेत्र में आपकी नेतृत्व क्षमता की सराहना होगी। लंबी दूरी की यात्रा पर पर जा सकते हैं। जीवनसाथी से शुभ समाचार मिलेगा।
शुभ रंग: मेहरून
उपाय: लाल चन्दन का टीका लगाए।
शुभ व्यापार: सरकार से जुड़े कार्य।
कन्या:- आज किसी अभिन्न मित्र से भेंट होगी। व्यापार में आई बाधा वरिष्ठ परिजन के सहयोग से दूर होगी। नौकरी में अधीनस्थ एवं उच्च अधिकारियों से अपेक्षित सहयोग न मिलने से मन खिन्न रहेगा। प्रेम संबंधों में सुखद घटना घट सकती है। बहुराष्ट्रीय कंपनियों में कार्यरत लोगों को पदोन्नति प्राप्त होगी। राजनीति में वर्चस्व से बढ़ेगा। कोई रुका हुआ कार्य संपन्न हो सकता है। परिवार में नए सदस्य का आगमन होगा।
शुभ रंग: हल्का नीला।
उपाय: गाय को पालक खिलाएं।
शुभ व्यापार: मार्केटिंग।
तुला:- आज किसी पुराने विवाद से छुटकारा मिलेगा। परिवार में कोई सुखद घटना घट सकती है। व्यापार में नए अनुबंध होंगे। सत्ता शासन का लाभ मिलेगा। नौकरी में अधीनस्थ लाभकारी सिद्ध होगा। वस्त्र आभूषण की खरीदारी कर सकते हैं। प्रेम संबंधों में निकटता आएगी। किसी अभिन्न मित्र से शुभ समाचार मिलेगा। अनचाही यात्रा करनी पड़ सकती है।
शुभ रंग: हरा ।
उपाय: स्त्रियों का सम्मान करें।
शुभ व्यापार : कॉस्मेटिक की शॉप।
वृश्चिक:- आज खेल जगत से जुड़े लोगों को महत्वपूर्ण सफलता हाथ लगेगी। रोजी रोजगार की तलाश पूरी होगी। पारिवारिक समस्या का समाधान निकलेगा। भाई से अपेक्षित सहयोग मिलने से मन प्रसन्न होगा। आर्थिक स्थिति मजबूत होगी। किसी अतिथि के आने से परिवार का खर्च बढ़ा चढ़ा रहेगा। स्वास्थ्य में उतार चढाव की स्थिति रहेगी। यात्रा में अनजान व्यक्ति पर अत्यधिक भरोसा न करें अन्यथा धोखा हो सकता है।
शुभ रंग: पीला।
उपाय: सुंदरकांड का पाठ करें।
शुभ व्यापार: जिम।
धनु:- आज किसी प्रियजन से दूर जाना पड़ सकता है। आय एवं व्यय में समानता रहेगी। राजनीतिक महत्वाकांक्षा पूरी होगी। वाहन धीरे चलाएं, अन्यथा दुर्घटना हो सकती है। व्यापार में नए प्रयोग लाभकारी सिद्ध होंगे। नवीन व्यापार अथवा उद्योग शुरू कर सकते हैं। कोर्ट कचहरी के मामले में कोई मित्र सहयोगी सिद्ध होगा। सामाजिक कार्य में आपकी जिम्मेदारी पड़ेगी। प्रेम संबंधों में किसी तीसरे व्यक्ति के कारण शक संदेह बढ़ सकता है।
शुभ रंग: केसरिया।
उपाय: हल्दी दान करें।
शुभ व्यापार: पूजा सामाग्री की दुकान।
मकर:- आज नौकरी में अकारण मिथ्या आरोप लग सकता है। अतः अपना कार्य पूरी ईमानदारी से करें। यात्रा में कोई कीमती वस्तु गुम अथवा चोरी हो सकती है। अतः सावधान रहें। व्यापार में कड़ा परिश्रम करना पड़ेगा। आय की अपेक्षा व्यय अधिक होगा। स्वास्थ्य में कुछ गिरावट रहेगी। अनचाही यात्रा पर जाना पड़ सकता है।
शुभ रंग: हल्का नीला।
उपाय: दशरथ कृत शनि स्त्रोत का तीन बार पाठ करें।
शुभ व्यापार: जूता उद्योग।
कुंभ:- आज आयात निर्यात से धन प्राप्त होगा। व्यापार में अच्छी आमदनी होगी। ननिहाल पक्ष से कोई शुभ समाचार मिलेगा। प्रेम संबंधों में कोई मित्र विशेष सहयोगी सिद्ध होगा। दांपत्य जीवन में जीवन साथी से अकारण कहासुनी हो सकती है। सहोदर भाई बहिनों के साथ यात्रा पर जा सकते हैं। नौकरी में स्थान परिवर्तन हो सकता है। दूर देश से किसी प्रियजन का शुभ समाचार मिलेगा।
शुभ रंग: खाकी।
उपाय: गरीबों को पुराने गर्म वस्त्र दें।
शुभ व्यापार: लोहा उद्योग।
मीन:- आज रोजगार की तलाश में घर से दूर जाना पड़ सकता है। विद्यार्थी वर्ग को परीक्षा प्रतियोगिता से संबंधित शुभ समाचार मिलेगा। परिवार में कोई मांगलिक कार्य संपन्न हो सकता है। व्यापार में नए प्रयोग लाभकारी सिद्ध होंगे। नौकरी में नौकर चाकर का सुख बढ़ेगा। राजनीतिक क्षेत्र में संलग्न लोगों की कोई महत्वाकांक्षा पूरी होगी। पैतृक धन संपत्ति मिलने के योग हैं। आर्थिक स्थिति मजबूत होगी।
शुभ रंग: क्रीम
उपाय: ब्राह्मण को धन एवं वस्त्र दें।
शुभ व्यापार: बुक शॉप।
-डॉ० अरविन्द मिश्र
ज्योतिषाचार्य एवं वास्तुविद
भविष्य बनाओ ज्योतिष एवं वास्तु शोध संस्थान, संजय प्लेस, आगरा।
परामर्श समय दोपहर 12 बजे से रात्रि 9 बजे तक
मो० 9412343560
28 नवंबर 2024 का पंचांग
वारः गुरुवार।
विक्रम संवतः 2081
शक संवतः 1946
माह/पक्ष: मार्गशीष (अगहन) मास - कृष्ण पक्ष।
तिथि: त्रियोदशी तिथि रहेगी।
चंद्र राशि: तुला राशि रहेगी।
चंद्र नक्षत्रः चित्रा नक्षत्र प्रातः 7:35 मिनिट तक। तत्पश्चात स्वाति नक्षत्र रहेगा।
योग:- सौभाग्य योग सायं 4:00 मिनिट तक। तत्पश्चात शोभन योग रहेगा।
अभिजित मुहूर्तः दोपहर 11:50 से 12:45 तक।
दृष्टमुहूर्त: कोई नहीं।
सूर्योदयः प्रातः 6:53
सूर्यास्तः सायं 5:21
राहूकालः दोपहर 1:26 से 2:44 बजे तक।
तीज त्योहार: प्रदोष व्रत।
भद्राः नहीं है।
पंचकः नहीं है।
आज का दिशा शूल
गुरुवार को दक्षिण दिशा में दिशा शूल रहेगा। यात्रा वर्जित रहती है। यदि यात्रा करना आवश्यक हो तो थोड़ा जीरा खाकर चौघड़िया मूहर्त में यात्रा प्रारंभ करें।