आगरा के जैन मंदिर में विश्व शांति महायज्ञ के साथ संपन्न हुआ 16 दिवसीय शांतिनाथ विधान

आगरा। वर्धमान युवा मंडल के तत्वावधान में मारुति स्टेट स्थित श्री महावीर दिगम्बर जैन मंदिर, कलाकुंज में आयोजित 16 दिवसीय शांतिनाथ विधान का समापन 10 अगस्त को विश्व शांति महायज्ञ एवं सम्मान समारोह के साथ हुआ। सोलह दिनों तक चले इस आयोजन में प्रतिदिन एक-एक परिवार ने पंडित अंकित जैन शास्त्री के निर्देशन में मंत्रोच्चार के साथ विधान संपन्न कराया। समापन दिवस पर सभी 16 परिवारों ने मिलकर विश्व शांति के लिए महायज्ञ में आहुतियां अर्पित कीं और समस्त मानव समाज के कल्याण की कामना की।

Aug 10, 2025 - 18:23
 0
आगरा के जैन मंदिर में विश्व शांति महायज्ञ के साथ संपन्न हुआ 16 दिवसीय शांतिनाथ विधान
श्री महावीर दिगम्बर जैन मंदिर, कलाकुंज में शांतिनाथ विधान के समापन समारोह की एक झलक।

इस अवसर पर मंदिर कमेटी द्वारा वर्धमान युवा मंडल की नई कार्यकारिणी के सदस्यों और पंडित अंकित जैन शास्त्री का दुपट्टा एवं माला पहनाकर स्वागत-सम्मान किया गया। विधान के बाद वर्धमान युवा मंडल द्वारा सभी भक्तों के लिए वात्सल्य भोज का आयोजन किया गया।

आयोजन की सफलता में वर्धमान युवा मंडल का विशेष योगदान रहा। इस मौके पर रविंद्र जैन, अजय जैन, मुकेश जैन भगत, ऋषभ जैन, राजीव जैन, आदित्य जैन भगत, संयम जैन भगत, दिव्यांशु जैन सीए, कपिल जैन, दीपक जैन, राहुल जैन, रोहित जैन, युवराज जैन, मीडिया प्रभारी शुभम जैन, रश्मि जैन, मंजरी जैन, रतिभा जैन, ममता जैन, स्वीटी जैन सहित समस्त कलाकुंज जैन समाज एवं वर्धमान युवा मंडल के सदस्य बड़ी संख्या में उपस्थित रहे।

SP_Singh AURGURU Editor