दिशा पाटनी ने फ्लाप फिल्मों का बनाया रिकार्ड, अब  'आवारापन 2' बनी टर्निंग पॉइंट,  मार ली 1000 क्लब में एंट्री

दिशा पाटनी ने बॉक्स ऑफिस पर रिकॉर्ड ही बना दिया है. पोस्ट कोविड एक्ट्रेस ने 6 फिल्में दी और इससे उन्होंने 1000 करोड़ के क्लब में एंट्री मार ली है।

Aug 21, 2026 - 21:30
 0
दिशा पाटनी ने फ्लाप फिल्मों का बनाया रिकार्ड, अब  'आवारापन 2' बनी टर्निंग पॉइंट,  मार ली 1000 क्लब में एंट्री

मुंबई। बॉलीवुड एक्ट्रेस दिशा पाटनी इन दिनों फिल्म 'आवारापन 2' को लेकर चर्चा में हैं। एक्ट्रेस इस फिल्म के जरिए पहली बार इमरान हाशमी के साथ स्क्रीन शेयर करते हुए नजर आई हैं। इसके जरिए दोनों स्टार्स की केमिस्ट्री ने फैंस का दिल जीत लिया है। फिल्म ने 45 करोड़ के बजट में बंपर कमाई की है। जहां ये इमरान हाशमी की सबसे कमाऊ फिल्म बन गई है, वहीं दिशा पाटनी के लिए भी ये टर्निंग पॉइंट भी साबित हुई है, जिसके बाद एक्ट्रेस ने एक अलग रिकॉर्ड बना दिया है।

कोविड-19 महामारी के बाद दिशा पाटनी की पहली फिल्म साल 2022 में आई थी, जिसका टाइटल 'एक विलेन रिटर्न्स' था। इसमें जॉन अब्राहम, अर्जुन कपूर और तारा सुतारिया ने लीड रोल प्ले किया था। ये मोहित सूरी की साइकोलॉजिकल एक्शन थ्रिलर फिल्म थी।  फिल्म का बजट 72 करोड़ था और इसका लाइफटाइम इंडिया नेट कलेक्शन 41.49 करोड़ था। ऐसे में फिल्म कमर्शियली फ्लॉप रही थी।

इसके बाद दिशा को सिद्धार्थ मल्होत्रा की फिल्म 'योद्धा' में देखा गया था। इसका लाइफटाइम कलेक्शन 33 करोड़ रहा। फिर एक्ट्रेस ने कोविड के बाद अपनी पहली हाईएस्ट ग्रॉसिंग फिल्म प्रभास के साथ दी। उनकी फिल्म 'कल्कि 2898 एडी' साल 2024 में रिलीज हुई। इसमें दीपिका पादुकोण भी लीड रोल में थीं। फिल्म का इंडिया नेट कलेक्शन 646.31 करोड़ रहा था। 

हालांकि, दिशा पाटनी ने इसकी हिट के बाद एक और फ्लॉप फिल्म दी थी। वो तमिल फिल्म 'कंगुवा' में सूर्या के अपोजिट नजर आईं। फिल्म में बॉबी देओल भी लीड रोल में थे। ये एक फैंटेसी एक्शन ड्रामा फिल्म थी। इसका इंडिया नेट कलेक्शन 70.39 करोड़ रहा था, जबकि फिल्म का बजट 300-350 करोड़ रहा था।

कोविड-19 के बाद दिशा पाटनी के करियर में 2026 ने अहम रोल प्ले किया या यूं भी कह सकते हैं कि ये उनके लिए लकी साबित हुआ। इस साल उन्होंने बैक टू बैक दो हिट फिल्में दी। पहली तो एक्ट्रेस ने अक्षय कुमार के साथ फिल्म 'वेलकम टू द जंगल' थी। फिल्म का इंडिया नेट कलेक्शन 137.93 करोड़ रहा।

इसके बाद दिशा पाटनी को इमरान हाशमी के साथ फिल्म 'आवारापन 2' में देखा गया।  फिल्म ने महज 6 दिनों में 111 63 करोड़ कमाए. जबकि सैकनिल्क के अनुसार, इसका वर्ल्डवाइड ग्रॉस कलेक्शन 150 करोड़ के पार 153.59 करोड़ रहा था।