हरियाली से संवर रहा आगरा: नीरव निकुंज और नॊर्थ ईदगाह कॊलोनी में हुआ वृक्षारोपण
आगरा। धरती को हरा-भरा बनाने और पर्यावरण संरक्षण का संदेश देने के लिए आगरा शहर में सोमवार को दो अलग-अलग स्थानों पर वृक्षारोपण अभियान चलाया गया। एक ओर जहां नीरव निकुंज कॉलोनी में स्थानीय निवासियों ने अपने पार्क को हरियाली से संवारने की पहल की, वहीं भारत विकास परिषद् संयम शाखा ने नॉर्थ ईदगाह कॉलोनी पार्क में पौधे रोपकर जीव और जल संरक्षण का संदेश दिया।
नीरव निकुंज कॉलोनी में कॉलोनीवासियों ने चलाया वृक्षारोपण अभियान
सिकंदरा क्षेत्र की नीरव निकुंज कॉलोनी फेस-1 के पार्क में कॉलोनीवासियों ने सामूहिक रूप से पौधारोपण कर पर्यावरण के प्रति सजगता दिखाई। कदम्ब, अशोक, बेर और पीपल जैसे बहुउपयोगी पौधों को रोपा गया। इस अभियान में गिरीश सिकरवार, रनवीर सिंह, नोवल, ररिभान सिंह, रमेश, नरेश, रानी, फूलवती, सुरेश शर्मा, तौहीर खान, डॉ. एसके त्यागी समेत कई लोगों ने सहभागिता की। कॉलोनीवासियों ने पौधों के संरक्षण और नियमित देखभाल का संकल्प लिया।
भारत विकास परिषद् ने संस्कृति माह में दिया हरियाली का संदेश
भारत विकास परिषद् संयम शाखा द्वारा संस्कृति माह के अंतर्गत नॉर्थ ईदगाह कॉलोनी पार्क में वृक्षारोपण कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ प्रांतीय महासचिव सीए विवेक अग्रवाल, प्रांतीय उपाध्यक्ष रवि शिवहरे और पार्षद श्रीराम धाकड़ ने किया। शाखा अध्यक्ष अजय जैन, सचिव संजीव अग्रवाल, दीपाली बंसल, दीपेश बंसल, हर्ष खटाना, गौरव अग्रवाल, रिंकू अग्रवाल, अमिता अग्रवाल, तुषार अग्रवाल, कन्हैया गोयल, आरती शिवहरे, रजनी जैन, वैशाली अग्रवाल, सीमा खटाना, रुचि अग्रवाल, रिचा अग्रवाल आदि ने पौधारोपण किया।