आगरा कॉलेज में बी.एससी. प्रथम वर्ष की प्रवेश प्रक्रिया प्रारंभ, पहले दिन 425 छात्रों को मिला दाखिला

आगरा। आगरा कॉलेज, आगरा में बीएससी प्रथम वर्ष (प्रथम सेमेस्टर) की प्रवेश प्रक्रिया का आज 7 जुलाई को विधिवत शुभारंभ हुआ। यह प्रक्रिया प्राचार्य प्रो. सी. के. गौतम के निर्देशन में आयोजित की गई। कॉलेज द्वारा जारी प्रथम कट-ऑफ मेरिट सूची के आधार पर गणित तथा जीवविज्ञान वर्ग में कुल 425 छात्रों को प्रवेश प्रदान किया गया।

Jul 7, 2025 - 19:02
Jul 7, 2025 - 19:29
 0
आगरा कॉलेज में बी.एससी. प्रथम वर्ष की प्रवेश प्रक्रिया प्रारंभ, पहले दिन 425 छात्रों को मिला दाखिला

आगरा कॊलेज में सोमवार को हुई बीएससी प्रवेश प्रक्रिया की एक झलक। 

प्रवेश प्रक्रिया विज्ञान संकाय के अंतर्गत स्थित पं. गंगाधर शास्त्री भवन (जीएसबी हॉल) में संपन्न हुई, जहां छात्रों के सभी शैक्षिक प्रमाण-पत्रों का सत्यापन किया गया। इस दौरान प्रवेश समन्वयक प्रो. भूपेंद्र कुमार चिकारा की देखरेख में प्रवेश समिति ने सायं 6 बजे तक सुचारु रूप से प्रवेश कार्य संपन्न किया।

प्राचार्य प्रो. सीके गौतम ने बताया कि आगामी दिनों में भी मेरिट सूची के अनुसार पारदर्शी और सुगठित प्रक्रिया के माध्यम से पात्र विद्यार्थियों को प्रवेश का अवसर प्रदान किया जाएगा। उन्होंने कहा कि संस्थान गुणवत्तापूर्ण शिक्षा के साथ-साथ निष्पक्ष और समयबद्ध शैक्षणिक संचालन को लेकर पूर्णत: प्रतिबद्ध है।

इस अवसर पर प्रवेश प्रक्रिया की निगरानी में विभिन्न विभागों के प्राध्यापक एवं प्रशासनिक कर्मी भी उपस्थित रहे।

SP_Singh AURGURU Editor