क्या कम विजिबिलिटी में उतरा था अजित पवार का विमान, जमीन से छूते ही आग के गोले में बदली उड़ान और पांच जिंदगियां स्वाहा हो गईं, लैंडिंग की अनुमति से लेकर ह्यूमन एरर तक उठ रहे गंभीर सवाल, शरद पवार समेत सभी परिजन बारामती पहुंचे

बारामती। महाराष्ट्र के उप मुख्यमंत्री अजित पवार के प्लेन क्रैश हादसे में मौत के बाद हादसे का एक वीडियो सामने आया है, जिसमें 8 बजकर 50 मिनट पर प्लेन क्रैश होने पर आग और धुएं का गुबार उठता दिखाई दे रहा है। यह भी बात सामने आई है कि बहुत कम विजिबिलिटी होने के बाद भी विमान की लैंडिंग कराई गई, जिसकी वजह से यह हादसा हुआ। हादसे की जांच के लिए विशेषज्ञ बारामती पहुंच रहे हैं।

Jan 28, 2026 - 14:32
Jan 28, 2026 - 22:58
 0
क्या कम विजिबिलिटी में उतरा था अजित पवार का विमान, जमीन से छूते ही आग के गोले में बदली उड़ान और पांच जिंदगियां स्वाहा हो गईं, लैंडिंग की अनुमति से लेकर ह्यूमन एरर तक उठ रहे गंभीर सवाल, शरद पवार समेत सभी परिजन बारामती पहुंचे

दुर्घटनाग्रस्त हुए विमान में अजित पवार के साथ पीएसओ विपिन जाधव, कैप्टन सुमित कपूर, वाइस कैप्टन शांभवी पाठक और अटैंडेंट पिंकी माली सवार थे। प्लेन क्रैश से पहले कोई मैडे कॊल नहीं हुई। हादसे से पहले एटीसी से सम्पर्क नहीं हुआ। पहली बार लैंडिंग विफल रहने पर दूसरी बार लैंडिंग की कोशिश में क्रैश हो गया विमान। विमान का नोब जमीन से टकराने से हुआ हादसा। विमान जमीन पर गिरते ही आग के गोले में बदल गया और विमान के अंदर ही पांचों की जलने से मौत हो गई। अजित पवार के शव की पहचान उनके कपड़ों और घड़ी से हुई। 

बताया जा रहा है कि विमान की लैंडिंग के लिए कम से कम चार हजार मीटर की विजिबिलिटी चाहिए होती है, लेकिन बारामती एयरपोर्ट पर 100 मीटर से भी कम विजिबिलिटी थी। माना जा रहा है कि कम विजिबिलिटी की वजह से ही विमान क्रैश हुआ।

इस समय अजित पवार समेत पांचों मृतकों के शव बारामती के अस्पताल में हैं। अस्पताल के बाहर अजित पवार के समर्थकों की भारी भीड़ जमा है। अपने नेता के निधन से समर्थन बहुत दुखी हैं। बहुत से रोते देखे गये।

इस बीच वीएसआर एविएशन कंपनी, जिसका यह विमान था, उसका दावा है विमान पूरी तरह सुरक्षित था और दोनों पायलट अनुभवी थे। विजिबिलिटी की कमी से यह हादसा हुआ हो सकता है। विमान का आगे का हिस्सा पूरी तरह क्रैश हुआ है। सवाल उठ रहे हैं कि पायलटों का विमान से कंट्रोल विजिबिलिटी की वजह से छूटा है अथवा यह कोई ह्यूमन एरर है।

अजित पवार की पत्नी सुनेत्रा, बहन सुप्रिया सुले और पुत्र पार्थ पटेल भी दिल्ली से बारामती पहुंच गये हैं। एनसीपी (शरद पवार) के अध्यक्ष शरद पवार भी बारामती पहुंच रहे हैं। परिवार के सभी सदस्यों के पहुंचने के बाद ही अंतिम संस्कार के बारे में तय किया जाएगा। महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस और डिप्टी सीएम एकनाथ शिंदे भी बारामती पहुंच चुके हैं।

SP_Singh AURGURU Editor