अमरीश पुरी की परपोती हिनाया ने शेयर किया वीडियो, कहा- मोगैम्बो खुश हुआ, मेरे परदादा बहुत फेमस थे

अमरीश पुरी की परपोती ने सोशल मीडिया पर एक पोस्ट किया है, जिसमें अपनी तस्वीरों के साथ एक्टर की भी कुछ झलकियां दिखाी गई हैं। इसे शेयर करते हुए उन्होंने लिखा है- मेरे परदादा बहुत फेमस थे।

Jun 13, 2026 - 21:18
 0
अमरीश पुरी की परपोती हिनाया ने शेयर किया वीडियो, कहा- मोगैम्बो खुश हुआ, मेरे परदादा बहुत फेमस थे

मुंबई। अमरीश पुरी अपने दौर के महंगे कलाकारों में से एक हुआ करते थे। विलन के रूप में दर्शकों को अंदर तक डरा देने वाले अमरीश पुरी का 'मोगैम्बो खुश हुआ' वाला डायलॉग काफी फेमस रहा है। इस वक्त हम बात करने जा रहे हैं अमरीश पुरी की परपोती हिनाया पुरी की, जिनके पोस्ट ने सबका ध्यान अपनी तरफ खींच लिया है।

हिनाया पुरी अपने इंस्टाग्राम पोस्ट पर परदादा अमरीश पुरी को याद करते हुए एक पोस्ट शेयर किया है। इस पोस्ट में उन्होंने अमरीश पुरी की कुछ झलकियों के साथ अमरीश पुरी की भी तस्वीरें शेयर की हैं। इतना ही नहीं, उन्होंने इस पोस्ट में परदादा के फेमस डायलॉग को भी शेयर किया है।

हिनाया ने इन झलकियों के साथ लिखा है, 'मोगैम्बो खुश हुआ।' इस पोस्ट के साथ फिल्म 'मिस्टर इंडिया' के मशहूर विलन मोगैम्बो की यादें एक बार फिर लोगों की जेहन में आ गई हैं। हिनाया ने इंस्टाग्राम पर शेयर किए इस वीडियो के स्क्रीन पर लिखा है, 'मेरे परदादा बहुत फेमस थे!'

दिवंगत एक्टर अमरीश पुरी की परपोती हिनाया एक डिजिटल क्रिएटर के रूप में अपनी पहचान बना रही हैं। वह अक्सर माई लाइफ, फैशन और ट्रैवल से जुड़े पोस्ट शेयर किया करती हैं जिससे उनके दर्शकों को उनकी पर्सनल लाइफ और रोजमर्रा की रूटीन के बारे में पता लगता है।

इसके अलावा हिनाया हाल ही में रिएलिटी टेलीविजन शो 'लाफ्टर शेफ्स' में दिखी थीं, जिससे उन्हें दर्शकों के बीच काफी पॉप्युलैरिटी भी मिली। इस शो में आने से उन्हें सोशल मीडिया की दुनिया के लोगों के साथ-साथ एक बड़ा दर्शक वर्ग भी मिला। लोग उनके बारे में और जानने की कोशिश करने लगे।

अमरीश पुरी ने हिंदी और भारतीय सिनेमा में एक लंबा करियर बनाया और दमदार भूमिकाएं निभाईं, जिनमें से अधिकतर नेगेटिव रोल थे। अपनी उन्हीं सश्क्त भूमिकाओं की वजह से आज भी वो लोगों के दिलों में जिंदा हैं।

वहीं हिनाया की बात करें तो वो अब तक फिल्मों से दूर हैं। उनके इस पोस्ट से एक बात स्पष्ट है कि अमरीश पुरी की विरासत आज भी सभी पीढ़ियों के दर्शकों से कितनी मजबूती से जुड़ी हुई है।