पाक उच्चायोग के एक और अधिकारी को 24 घंटे में भारत छोड़ने का आदेश

भारत सरकार ने दिल्ली स्थित पाकिस्तान उच्चायोग में कार्यरत एक पाकिस्तानी अधिकारी को भारत में अपने आधिकारिक दर्जे के विरूद्ध गतिविधियों में शामिल होने के कारण अवांछित व्यक्ति घोषित कर दिया है। उच्चायोग के अधिकारी को 24 घंटे के भीतर भारत छोड़ने के लिए कहा गया है।

May 21, 2025 - 19:52
 0
पाक उच्चायोग के एक और अधिकारी को 24 घंटे में भारत छोड़ने का आदेश

नई दिल्ली। पाकिस्तान हाई कमीशन के एक अधिकारी को भारत सरकार ने 24 घंटे के अंदर देश छोड़ने का आदेश दिया है। भारत ने पाकिस्तान हाई कमीशन के एक अधिकारी को 'पर्सोना नॉन ग्राटा' घोषित किया है। इसका मतलब है कि भारत सरकार उन्हें स्वीकार नहीं करती है। उन पर आरोप है कि उन्होंने ऐसे काम किए जो उनके पद के नियमों के खिलाफ थे, इसलिए, उन्हें भारत छोड़ने के लिए कहा गया है। कुछ दिन पहले भी एक पाक अधिकारी को 'पर्सोना नॉन ग्राटा' घोषित किया गया था।