जयपुर में गूंजा आयुष मंत्र: सीआईवीआईसी के कॉन्क्लेव 3.0 में बना विश्व रिकॉर्ड, 150 विशेषज्ञ शामिल

आगरा। आयुष पद्धतियों को वैश्विक स्तर पर आगे बढ़ाने की दिशा में कार्यरत आगरा की संस्था काउंसिल फॉर इंटरनेशनल वैद्य इंटीग्रेशन एंड कोऑपरेशन (सीआईवीआईसी) ने जयपुर में आयोजित इंटरनेशनल आयुष कॉन्क्लेव 3.0 के जरिए एक ऐतिहासिक उपलब्धि हासिल की। इस आयोजन में देश के 15 से अधिक राज्यों से आए 150 से अधिक आयुष विशेषज्ञों ने अपनी सहभागिता दर्ज कराई।

Nov 17, 2025 - 18:02
 0
जयपुर में गूंजा आयुष मंत्र: सीआईवीआईसी के कॉन्क्लेव 3.0 में बना विश्व रिकॉर्ड, 150 विशेषज्ञ शामिल
होटल रमाडा, जयपुर में आयोजित इंटरनेशनल आयुष कॉन्क्लेव 3.0 के दौरान मंच पर सम्मानित देशभर से आए आयुष चिकित्सक एवं विशेषज्ञ।

राजा पार्क स्थित होटल रमाडा में कार्यक्रम का भव्य आयोजन हुआ, जिसके मुख्य अतिथि विधायक बालमुकुंद आचार्य एवं प्रमुख अतिथि प्रो. (डॉ.) प्रमोद कुमार सिंह, निदेशक, होम्योपैथी विभाग, उत्तर प्रदेश सरकार, लखनऊ थे। दीप प्रज्ज्वलित कर आयोजन का शुभारंभ किया गया।

कार्यक्रम का संचालन और नेतृत्व आगरा के डॉ. एमएम कुरैशी और सीए अभिषेक जैन ने किया। कार्यक्रम के दौरान प्राकृतिक समग्र उपचार पद्धतियों पर आधारित गट हेल्थ एवं बॉडी डिटॉक्स विषय पर सामूहिक कार्य किया गया, जिससे लेजेंड्स वर्ल्ड रिकॉर्ड्स में नया विश्व रिकॉर्ड दर्ज किया गया। यह प्रयास नेचुरल होलिस्टिक हीलिंग के माध्यम से किया गया, जिसने आयुष पद्धतियों की वैज्ञानिक स्वीकार्यता को नई पहचान दी।

सम्मेलन में देशभर से आए विशेषज्ञों को आयुष डायमंड ऑनर, प्लेटिनम ऑनर, गोल्ड ऑनर, एंटरप्रेन्योर ऑनर और लेजेंड्स वर्ल्ड रिकॉर्ड्स प्रमाणपत्र देकर सम्मानित किया गया।
प्रो. (डॉ.) जयश्री राठवा (गुजरात), प्रो. (डॉ.) राजीव पेरेस, प्रो. (डॉ.) रिंकू बिश्वास (प्रयागराज), डॉ. दिनेश बालाच (बाड़मेर) सहित कई वरिष्ठ आयुष विशेषज्ञों ने प्राकृतिक उपचार पद्धतियों एवं आयुष वैज्ञानिक शोध पर विचार साझा किए।

SP_Singh AURGURU Editor