महंत नृत्य गोपालदास का आशीर्वाद लेने पहुंचीं महिला आयोग अध्यक्ष बबीता चौहान, बोलीं- मेरा जीवन धन्य हो गया
अयोध्या। उत्तर प्रदेश राज्य महिला आयोग की अध्यक्ष डॉ. बबीता सिंह चौहान ने मंगलवार को अयोध्या पहुंचकर श्रीराम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र के अध्यक्ष एवं श्रीकृष्ण जन्मभूमि न्यास के प्रमुख संत शिरोमणि महंत नृत्य गोपालदास जी महाराज से भेंट की और उनका आशीर्वाद प्राप्त किया। महंत जी के सानिध्य को जीवन का परम सौभाग्य बताते हुए डॉ. बबीता सिंह चौहान ने कहा कि आज मेरा जीवन धन्य हो गया। उन्होंने संतों के आशीर्वाद को समाज और राष्ट्र को सही दिशा देने वाला बताया तथा प्रदेश की सुख-समृद्धि, शांति और जनकल्याण की कामना की।
डॉ. बबीता सिंह चौहान ने महंत नृत्य गोपालदास जी महाराज से भेंट करने के बाद कहा कि ऐसे महान संत के दर्शन और आशीर्वाद प्राप्त करना उनके लिए अत्यंत गौरव और सौभाग्य की बात है।
महिला आयोग अध्यक्ष ने कहा कि संतों का आशीर्वाद समाज और राष्ट्र को सही दिशा प्रदान करने की प्रेरणा देता है। महंत नृत्य गोपालदास जी महाराज का संपूर्ण जीवन धर्म, अध्यात्म, संस्कृति और सनातन परंपराओं की सेवा के लिए समर्पित रहा है। उनके दर्शन से मन को शांति और सकारात्मक ऊर्जा की अनुभूति होती है।
उन्होंने कहा कि भारतीय संस्कृति और सनातन परंपरा में संतों का स्थान सर्वोच्च है। संतों के मार्गदर्शन से समाज में सेवा, संस्कार और सद्भाव की भावना और अधिक मजबूत होती है। उन्होंने संतों के सानिध्य को समाज के लिए प्रेरणादायी बताते हुए उनके आशीर्वाद को महत्वपूर्ण बताया।