पटाखों के शोर से दूर विशेष बच्चों के चेहरों पर मुस्कान बिखेरकर भक्ति वेव ने मनाई दीपावली, आश्रय आगरा में बच्चों को अपने हाथों से कराया भोजन और बांटे उपहार

आगरा। दीपावली की खुशियां विशेष बच्चों के साथ बांटने की अनूठी पहल करते हुए भक्ति वेव परिवार ने आश्रय आगरा में दीपावली उत्सव मनाया। डिसेबिलिटी सर्विस एंड सपोर्ट ऑर्गेनाइजेशन के परिसर में आयोजित कार्यक्रम में संस्था के सदस्यों ने विशेष बच्चों के साथ समय बिताया, उन्हें अपने हाथों से भोजन कराया और उपहार वितरित किए। बच्चों के साथ आत्मीय संवाद कर उनके बीच खुशियां बांटी गईं।

Nov 10, 2026 - 22:54
 0
पटाखों के शोर से दूर विशेष बच्चों के चेहरों पर मुस्कान बिखेरकर भक्ति वेव ने मनाई दीपावली, आश्रय आगरा में बच्चों को अपने हाथों से कराया भोजन और बांटे उपहार
आश्रय आगरा में विशेष बच्चों के साथ दीपावली मनाते भक्ति वेव के पदाधिकारी।

कार्यक्रम में भक्ति वेव परिवार के सदस्यों ने आश्रय परिसर के बच्चों के साथ दीपावली की खुशियां साझा कीं। बच्चों को अपने हाथों से भोजन कराने के साथ उनके साथ बातचीत की और उपहार देकर उनके चेहरों पर मुस्कान बिखेरी। आयोजन का उद्देश्य विशेष बच्चों को अपनत्व और सम्मान का एहसास कराना था।

भक्ति वेव के संस्थापक संचित गोयल, अध्यक्ष जितेंद्र गोयल, महामंत्री तुषार गोयल और कोषाध्यक्ष हरीश गोयल ने कहा कि संस्था का उद्देश्य समाज में सेवा, सहयोग और समर्पण की भावना को बढ़ावा देना है। भक्ति वेव का विश्वास है कि सच्ची दीपावली तभी सार्थक होती है, जब हम दूसरों के जीवन में भी खुशियों का प्रकाश फैलाएं।

भक्ति वेव के मार्गदर्शक एवं मीडिया प्रभारी नंदकिशोर गोयल ने बताया कि संस्था का मूल मंत्र 'भक्ति से सेवा, सेवा से परिवर्तन' है। इसी संकल्प के तहत भक्ति वेव परिवार धार्मिक और सामाजिक गतिविधियों के माध्यम से सेवा कार्यों में जुटा है।

SP_Singh AURGURU Editor