पहलगाम हमले पर बिग बी की खामोशी से भड़के फैंस, सोशल मीडिया पर ट्रोलिंग 

मुंबई। जम्मू-कश्मीर के पहलगाम में हुए आतंकी नरसंहार ने पूरे देश को झकझोर दिया है। आम जनता से लेकर नेता और कलाकार तक खुलकर इस घटना की निंदा कर रहे हैं। लेकिन मेगास्टार अमिताभ बच्चन की चुप्पी ने सोशल मीडिया पर बवाल मचा दिया है। हमेशा सक्रिय रहने वाले बिग बी ने अभी तक इस संवेदनशील मुद्दे पर कोई प्रतिक्रिया नहीं दी, जिससे उनके फैंस भी नाराज हो गए हैं।

Apr 23, 2025 - 23:05
 0
पहलगाम हमले पर बिग बी की खामोशी से भड़के फैंस, सोशल मीडिया पर ट्रोलिंग 

बिग बी की चुप्पी पर भड़के यूजर्स
बच्चन सोशल मीडिया, खासकर एक्स (पूर्व में ट्विटर) पर लगातार सक्रिय रहते हैं। हर दिन वे अपनी पोस्ट नंबरिंग के साथ कोई न कोई ट्वीट करते हैं। मगर जब देश भर में गुस्सा उबाल मार रहा है, तब भी उनकी प्रतिक्रिया सामने न आने से यूजर्स भड़क उठे। बुधवार रात 12:41 बजे उन्होंने केवल इतना लिखा: “T 5356”। इस एक लाइन ने फैंस को उलझन में डाल दिया।

एक यूजर ने लिखा, सर, आप बॉलीवुड के सबसे वरिष्ठ कलाकार हैं। जब 28 निर्दोष लोगों को धर्म पूछकर मारा गया, तब आपकी आवाज़ नहीं आई? दुखद। दूसरे ने कटाक्ष करते हुए कहा, बड़े मंचों पर राष्ट्रभक्ति की बातें करना आसान है, लेकिन जब देश को ज़रूरत हो तो चुप्पी क्यों?
फिल्म इंडस्ट्री के अन्य कलाकारों की प्रतिक्रिया

अजय देवगन, अक्षय कुमार, अनुपम खेर, कंगना रनौत, और मनोज बाजपेयी जैसे कलाकारों ने पहलगाम हमले की खुलकर निंदा की है। उन्होंने ट्विटर, इंस्टाग्राम और स्टोरीज़ के जरिए शोक और आक्रोश जाहिर किया। लेकिन बॉलीवुड के शहंशाह की चुप्पी लोगों को चुभ रही है।

SP_Singh AURGURU Editor