अछनेरा क्षेत्र में दो गुटों के बीच चली गोलियां, गांजा के धंधे का विवाद था

किरावली। थाना अछनेरा क्षेत्र के पहाड़ लाइन में बीती रात दो गुटों के बीच गोलियां चल गईं। पुलिस ने इस मामले में एक युवक को हिरासत में ले लिया है। अन्य लोगों की तलाश की जा रही है।

Jan 20, 2025 - 17:15
 0
अछनेरा क्षेत्र में दो गुटों के बीच चली गोलियां, गांजा के धंधे का विवाद था

-पहाड़ लाइन में हुई दो गुटों के बीच फायरिंग, एक हिरासत में

अछनेरा थाना क्षेत्र के पहाड़ लाइन में गांजा बेचने के विवाद को लेकर दो गुट आमने-सामने आ गए। इस दौरान दोनों ओर से तीन राउंड फायरिंग हुई। फायरिंग में शामिल युवकों की पहचान भोला और अर्जुन के रूप में हुई है। अर्जुन पहले से ही हिस्ट्रीशीटर है।

 थाना पुलिस ने भोला को हिरासत में ले लिया है। हिस्ट्रीशीटर अर्जुन अभी पुलिस की पकड़ से बाहर है। पुलिस ने घटनास्थल से एक अवैध तमंचा भी बरामद किया है।

 अछनेरा थाना क्षेत्र में अवैध कारोबार और अनैतिक गतिविधियां पुलिस की नजरों से बचकर जारी हैं। बीती रात हुई यह घटना इसका स्पष्ट प्रमाण है, जहां मामूली विवाद ने हिंसक रूप ले लिया।

SP_Singh AURGURU Editor