महिला से मारपीट और अश्लील हरकत में चार के खिलाफ केस  

आगरा। एक महिला के साथ मारपीट, अश्लील हरकत के आरोप में एसीजेएम 9 मोहित कुमार प्रसाद ने चार लोगों के विरुद्ध थानाध्यक्ष नाई की मंडी को मुकदमा दर्ज कर विवेचना के आदेश दिये हैं।

Nov 25, 2024 - 17:28
Nov 25, 2024 - 17:30
 0
महिला से मारपीट और अश्लील हरकत में चार के खिलाफ केस   

-घर के बाहर गाड़ी खड़ी करने का विरोध करने पर की थी अभद्रता

मामले के अनुसार मुकदमे की वादिनी गुदड़ी सूत निवासी महिला ने अपने अधिवक्ता सिद्धार्थ कर्दम के माध्यम से अदालत में प्रार्थना पत्र प्रस्तुत कर आरोप लगाया कि 12 अक्टूबर 2024 की शाम साढ़े सात बजे नाई की मंडी निवासीगण कल्लू धाकड़,  गटुआ, गौतम धाकड़ और कल्लू धाकड़ के बहनोई ने वादिनी के दरवाजें पर गाड़ी खड़ी कर दी, जिसका वादिनी द्वारा विरोध करने पर आरोपियों ने वादिनी के साथ गालीगलौज, मारपीट के साथ अश्लील हरकत भी की।

एसीजेएम 9 मोहित कुमार प्रसाद ने वादिनी के अधिवक्ता के तर्क पर आरोपियों के विरुद्ध मुकदमा दर्ज कर विवेचना के आदेश थानाध्यक्ष नाई की मंडी को दिये हैं।

SP_Singh AURGURU Editor