विदेशी दौरों में पत्नियों को 14 दिन ही साथ रख पाएंगे क्रिकेट खिलाड़ी

मुंबई। भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड ने भारतीय क्रिकेट टीम के खराब प्रदर्शन के बाद खिलाड़ियों के लिए कुछ नये और सख्त नियम बनाए हैं। इसके तहत खिलाड़ी विदेशी दौरों के समय अपनी पत्नियों को केवल 14 दिन ही साथ रख पाएंगे। छोटे दौरों में यह अवधि सात दिन के लिए होगी।

Jan 14, 2025 - 22:16
 0
विदेशी दौरों में पत्नियों को 14 दिन ही साथ रख पाएंगे क्रिकेट खिलाड़ी

नये नियमों के अनुसार सभी खिलाड़ियों को अब टीम की बस से ही यात्रा करनी पड़ेगी। खिलाड़ियों के निजी मैनेजर को अब वीआईपी बाक्स में बैठने की अनुमति नहीं होगी। खिलाड़ियों द्वारा विदेशी दौरों के समय ले जाए जाने वाले सामान के लिए भी वजन की लिमिट तय कर दी गई है। खिलाड़ी अब 150 किलोग्राम ही वजन का सामान अपने साथ ले जा सकेंगे। इससे ज्यादा सामान ले जाने पर खिलाड़ियों को अतिरिक्त शुल्क देना पड़ेगा। 

नये नियमों में खिलाड़ियों को परिवार को साथ रखने की अवधि भी तय की गई है। 45 दिन के टूर्नामेंट में खिलाड़ियों की पत्नियां केवल 14 दिन ही उनके साथ रह पाएंगी। 45 दिन से कम के टूर पर पत्नियों को केवल सात दिन ही साथ रहने की अनुमति दी जाएगी।

समझा जा रहा कि भारतीय टीम की हाल ही में आस्ट्रेलिया के हाथों बुरी हार के बाद भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड ने ये सख्त नियम बनाए हैं। ऐसा माना गया है कि विदेशी दौरों में खिलाड़ियों का परिवार साथ होता है तो वे खेल पर पूरा ध्यान नहीं दे पाते।

SP_Singh AURGURU Editor