15 नवंबर के दलित महासम्मेलन के लिए सपा नेताओं ने लंगड़े की चौकी में की दलितों के साथ बैठक, भागीदारी का आह्वान
समाजवादी पार्टी की महानगर इकाई द्वारा पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव के आगामी 15 नवंबर के आगरा आगमन और प्रस्तावित दलित महासम्मेलन की तैयारियों को लेकर लंगड़े की चौकी क्षेत्र में एक बैठक आयोजित की गई। इस दौरान जाटव और वाल्मीकि समाज के प्रतिनिधियों ने घर-घर जाकर पार्टी की विचारधारा का प्रचार-प्रसार करने का निर्णय लिया।
आगरा। समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव के 15 नवंबर को प्रस्तावित आगरा दौरे और दलित महासम्मेलन को सफल बनाने के उद्देश्य से लंगड़े की चौकी क्षेत्र में आयोजित बैठक में महानगर इकाई द्वारा लंगड़े की चौकी पर एक बैठक में दलितों से सम्मेलन में शामिल होने का आह्वान किया गया। रामलाल टैगोर की अध्य़क्षता में हुई बैठक में जाटव और वाल्मीकि समाज सहित दलित वर्ग के स्थानीय लोग मौजूद रहे।
समाजवादी पार्टी के महानगर अध्यक्ष शब्बीर अब्बास ने बैठक को संबोधित करते हुए कहा कि 15 नवंबर को होने वाला यह सम्मेलन दलितों, वंचितों और पीडीए (पिछड़ा, दलित, अल्पसंख्यक) समाज के मुद्दों को मंच प्रदान करने का एक अवसर है। उनके अनुसार, जाटव और वाल्मीकि समाज की भागीदारी से सम्मेलन और पार्टी के संगठनात्मक कार्यक्रमों को बल मिलेगा।
बैठक में उपस्थित पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं ने सर्वसम्मति से यह तय किया कि आगामी कार्यक्रम से पहले शहर के विभिन्न इलाकों में घर-घर जाकर समाजवादी पार्टी की नीतियों और संदेश को पहुंचाया जाएगा, ताकि सम्मेलन में अधिक से अधिक लोगों की उपस्थिति सुनिश्चित की जा सके।
इस अवसर पर राहुल चतुर्वेदी, नितिन कोहली, पुष्पेंद्र शर्मा, डॉ. बबलू नरबार, इमरान कुरैशी, गौरीशंकर खरे, पप्पू कमल, सानू, कुलदीप चौधरी, विक्की वाल्मीकि, करण डुग्गू चौधरी, धनंजय, रॉबिन, सुनील खरे और गुनी भाई सहित पार्टी के अन्य कार्यकर्ता व पदाधिकारी मौजूद रहे।