आपके सितारेः शुक्रवार, 13 नवम्बर 2026 का राशिफल और शनिवार, 14 नवम्बर का पंचांग
13 नवम्बर, 2026 को कैसा रहेगा आपका दिन, जानिए दैवज्ञ बृज मोहन दीक्षित से- आपके सितारे। साथ में 14 नवम्बर, 2026 का पंचांग भी।
मेष :- मेष राशि वालों के लिए शुक्रवार का दिन और दिनों की अपेक्षा बेहतर रहेगा। हालांकि पारिवारिक मामलों को लेकर आपकी चिंता बढ़ सकती है। परिवार में आपको बड़ों का सहयोग प्राप्त होगा। यदि नौकरीपेशा हैं तो आपको अधिकारियों का सहयोग प्राप्त होगा। बुद्धि और कौशल के साथ किए गए काम में आपको गति मिलेगी। कहीं निवेश के लिहाज से दिन ठीक रहेगा।
भाग्यशाली रंग- चमकीला लाल, भाग्यशाली अंक- 7
वृषभ :- वृष राशि वालों के लिए शुक्रवार का दिन आर्थिक मामलों में सफलता दिलाएगा। आपको परिवार का सहयोग प्राप्त होगा। कार्यक्षेत्र में आपके द्वारा किए गए प्रयास सफल हो सकते हैं। कार्यालय में सहकर्मियों और अधिकारियों का सहयोग प्राप्त होगा। आर्थिक लाभ के योग बनते दिख रहे हैं। भाई-बहनों और जीवनसाथियों का सहयोग प्राप्त होगा। सेहत सामान्य रहेगी।
भाग्यशाली रंग- बादामी, भाग्यशाली अंक- 4
मिथुन :- आज का दिन प्रगति और नए मौके लेकर आएगा। कलात्मक कार्योें में आपको सफलता मिलेगी। यदि आप व्यापारी हैं तो आपकी योजनाएं सफल होंगी। नए संपर्क आपको लाभ दिलाएंगे। आर्थिक स्थिति में पहले से ज्यादा सुधार होगा। पारिवारिक जीवन आपका सुखद हो सकता है। स्वास्थ्य अच्छी रहेगी। प्रेम संबंधों को लेकर कोई बड़ा फैसला लेने से पहले सोच-विचार करें।
भाग्यशाली रंग- हरा, भाग्यशाली अंक- 3
कर्क :- शुक्रवार का दिन भावनाओं पर नियंत्रण रखने के लिए कह रहा है। छोटी-छोटी बातों को लेकर विवाद हो सकता है। कार्यक्षेत्र में धैर्य से काम लेने की सलाह आपको दी जा रही है। आर्थिक मामलों में उम्मीद से ज्यादा लाभ मिलने के योग हैं। मानसिक शांति बनाए रखना आपके लिए अच्छा होगा। पुराने अनुभवों के आधार पर कोई बड़ा निर्णय लेना आसान रहेगा।
भाग्यशाली रंग- भूरा, भाग्यशाली अंक- 2
सिंह :- शुक्रवार को आप आर्थिक मामलों में सफलता मिलेगी। मन थोड़ा अशांत हो सकता है। कार्यक्षेत्र में आपकी प्रतिष्ठा बढ़ सकती है। लाभ के योग बनते दिख रहे हैं। पारिवारिक मतभेद हो सकता है। संयम के साथ काम करें।
तनाव से बचने का प्रयास करें। दांपत्य जीवन में बाहरी हस्तक्षेप से बचें।स्वास्थ्यनुकूल खानपान का ध्यान रखें।खर्चे बढ़ेंगे।
भाग्यशाली रंग- नारंगी, भाग्यशाली अंक- 9
कन्या :- कन्या वालों के लिए शुक्रवार का दिन प्रगति लेकर आएगा। मेहनत का फल मिलेगा। नौकरी पेशा हैं तो आपको व्यवसाय में उन्नति के योग बनते दिख रहे हैं। शासन-सत्ता से सहयोग मिल सकता है। आर्थिक स्थिति बेहतर हो सकती है। परिवारिक माहौल सुख-शांति का रहेगा। स्वास्थ्य आपका पहले से बेहतर होगा। जीवनसाथी का सहयोग प्राप्त होगा।
भाग्यशाली रंग- गेरुआ, भाग्यशाली अंक- 8
तुला :- परिवार की चल रही समस्याएं दूर होंगी और रिश्तों में मिठास बढ़ेगी।तुला वालों के लिए दिन रिश्तों और कार्यों में संतुलन बनाने वाला रहेगा। कार्यक्षेत्र में प्रगति के मौके आपको मिलेंगे। रचनात्मक कार्यों में सफलता मिल सकती है। आर्थिक स्थिति मजबूत होगी। यदि लव लाइफ में हैं तो आपको जीवनसाथी का साथ मिलेगा। स्वास्थ्य सामान्य रहने के आसार हैं।
भाग्यशाली रंग- सफेद, भाग्यशाली अंक- 1
वृश्चिक :- उधार दिया हुआ पैसा वापस मिलने की अच्छी संभावना है। वृश्चिक वालों के लिए शुक्रवार का दिन भाग्य का साथ दिलाएगा। कहीं से कोई गुड न्यूज मिल सकती है।
कार्यक्षेत्र में नए मौके आपको मिलेंगे। आर्थिक स्थिति भी पहले से मजबूत हो सकती है। परिवार और गुरुजनों का सहयोग आपको मिल सकता है। सेहत अच्छी रहेगी।
भाग्यशाली रंग- बैगनी, भाग्यशाली अंक-6
धनु :- धनु वालों को सेहत के प्रति सतर्क रहना होगा। स्वास्थ्य के प्रति सतर्क रहने की जरूरत हैं लापरवाही बिल्कुल भी न करें। कार्यक्षेत्र में सावधानी से रहकर काम करना आपके लिए अच्छा होगा। आर्थिक मामलों में धीरे-धीरे प्रगति मिलेगी। परिवार के साथ समय बिताने का मौका मिलेगा। स्वास्थ्य का विशेष ध्यान आपको रखना होगा। विवादों से बचने की सलाह आपको दी जा रही है।
भाग्यशाली रंग- हल्का पीला भाग्यशाली अंक- 9
मकर :- मकर वालों के लिए शुक्रवार का दिन शुभ परिणाम लेकर आएगा। आपको परिवार में जीवन साथी का सहयोग मिलेगा। परिवार और जीवनसाथी का सहयोग मिलेगा। कार्यक्षेत्र में आपको सफलता और सम्मान मिल सकता है। आर्थिक पक्ष आपका पहले से मजबूत हो सकता है। धन लाभ के अच्छे योग बनते दिख रहे हैं। मानसिक तनाव से बचने का प्रयास करें।
भाग्यशाली रंग- मटमैला, भाग्यशाली अंक- 8
कुम्भ :- रिश्तों में तनाव हो सकता है। स्थान परिवर्तन की योजना बन रही है तो उसे आगे बढ़ाने का समय अच्छा है। कुंभ राशि वालों के लिए सामाजिक कार्यों में समय बीतेगा। रिश्तों में संतुलन बनाए रखने की जरूरत आपको है। कार्यक्षेत्र में नए लोगों से आपके संपर्क बन सकते हैं। आर्थिक स्थिति पहले से मजबूत हो सकती है। जीवनसाथी का सहयोग मिलने से खुश रहेंगे।
भाग्यशाली रंग- सिलेटी भाग्यशाली अंक- 1
मीन :- मीन राशि वालों के लिए शुक्रवार का दिन शिक्षा और करियर के क्षेत्र में सफलता दिलाने वाला रहेगा। आय बढ़ने के साथ खर्च भी रहेगा, लेकिन व्यवस्था संभलती नजर आएगी। प्रतियोगिता और पढ़ाई से जुड़े प्रयास आपके सफल हो सकते हैं। आर्थिक स्थिति मजबूत होगी। पारिवारिक जीवन सुखमय हो सकता है। सेहत बढ़िया रहेगी।
भाग्यशाली रंग- बादामी, भाग्यशाली अंक- 2
-दैवज्ञ बृज मोहन दीक्षित, आगरा। -मोबाइलः 9893118788
-14 नवंबर 2026 का पंचांग-
वारः शनिवार।
विक्रम संवतः 2083
शक संवतः1948
माह – कार्तिक।
पक्ष – शुक्ल।
तिथि: पंचमी रात्रि 11:23 बजे तक उपरांत षष्ठी रहेगी।
चंद्र राशि: कल तड़के 03:11 बजे तक धनु उपरांत मकर राशि पर रहेगा।
चंद्र नक्षत्र: पूर्वाषाढ़ा नक्षत्र रात्रि 08:24 बजे तक उपरांत उत्तराषाढ़ा रहेगा।
योगः शूल कल प्रात: 06:22 बजे तक उपरांत गण्ड योग रहेगा।
अभिजीत मुहूर्त: पूर्वाह्न 11:41 बजे से 12:24 बजे तक।
शुभ मुहूर्त: रवि योग।
सूर्योदयः प्रातः 06:37 बजे।
सूर्यास्तः सायं 05:29 बजे।
राहूकालः प्रात: 09:00 बजे से 10:30 बजे तक।
तीज त्योहार: लाभ पंचमी ,बाल दिवस, नेहरू जयंती।
विशेष दिवस: कोई नहीं है।
पंचक: कोई नहीं है।
मूल: कोई नहीं है।
भद्राः कोई नहीं है।
दिशाशूल: पूर्व दिशा में।