बूथ स्तर पर संगठन को धार देगी नारी शक्ति, धनौली में भाजपा महिला मोर्चा जिलाध्यक्ष मनीषा सिंह का स्वागत
आगरा। भारतीय जनता पार्टी महिला मोर्चा द्वारा सिरौली रोड, अजीजपुर (धनौली) में आयोजित एक समारोह में भाजपा महिला मोर्चा की नवनियुक्त जिलाध्यक्ष श्रीमती मनीषा सिंह एवं अन्य पदाधिकारियों का जोशीला स्वागत किया गया। समारोह में मौजूद नारी शक्ति ने संगठन को धार देने का संकल्प भी जताया।
जिला मंत्री श्रीमती सुधा बघेल के संयोजन में आयोजित इस कार्यक्रम में महिला मोर्चा की सैकड़ों कार्यकर्ताओं ने भाग लिया। बैठक के दौरान संगठन की एकता, नारी सशक्तिकरण, आगामी कार्ययोजनाओं और जमीनी स्तर पर पार्टी की नीतियों को पहुंचाने पर गहन मंथन किया गया।
समारोह को संबोधित करते हुए जिलाध्यक्ष श्रीमती मनीषा सिंह ने कहा कि नारी शक्ति ही संगठन की वास्तविक शक्ति है। उन्होंने सभी कार्यकर्ताओं से आह्वान किया कि वे संगठन को बूथ स्तर तक अजेय बनाने के लिए अभी से जुट जाएं और आगामी सभी संगठनात्मक कार्यक्रमों में अपनी सक्रिय भागीदारी सुनिश्चित करें। इस दौरान उपस्थित सभी महिलाओं ने एक स्वर में संकल्प लिया कि वे नारी शक्ति के माध्यम से संगठन को नई ऊंचाइयों पर ले जाएंगी और समाज में सकारात्मक परिवर्तन की वाहक बनेंगी।
संचालन उमेश बघेल ने किया। जिला मंत्री सुधा बघेल ने सभी का आभार व्यक्त किया। इस अवसर पर जिला उपाध्यक्ष प्रतिमा राना, महामंत्री आशा अग्रवाल, भावना वरदान शर्मा, एकता जैन, पूजा शर्मा, राजेश्वरी बघेल, राधा तोमर, नीलम सविता सहित धनौली क्षेत्र की समस्त महिला मोर्चा कार्यकर्ता उपस्थित रहीं।