एशियन गेम्स का आज दूसरा दिन, क्विंसी से पहले पदक की आस, क्रिकेट में भी मेडल पक्का करने का मौका
टेकबॉल में क्विंसी डिसूजा के पास मिक्स्ड और सिंगल इवेंट में पदक जीतने का मौका है। वहीं, महिला क्रिकेट टीम भी फाइनल में जगह बनाकर कम से कम सिल्वर मेडल पक्का कर सकती है।
नागोया (जापान)। एशियन गेम्स 2026 में दूसरे दिन भारत के पास 2 मेडल जीतने का मौका है। टेकबॉल में क्विंसी डिसूजा मिक्स्ड डबल्स और विमेंस सिंगल्स इवेंट में ब्रॉन्ज मेडल जीत सकती हैं। ऐसा हुआ तो यह भारत का पहला पदक होगा। इसके अलावा महिला क्रिकेट टीम फाइनल में जगह बनाती है तो मेडल पक्का करेगी। शूटिंग और हॉकी टीम भी अपने अभियान की शुरुआत करेंगी। यहां हम एशियन गेम्स 2026 में 20 सितंबर के दिन भारतीय एथलीट्स का पूरा शेड्यूल बता रहे हैं।
सुबह 6:15 बजे - शूटिंग - 10 मीटर एयर राइफल विमेंस टीम फाइनल - सोनम उत्तम मस्कर, विदरसा कोचलुमकल विनोद, एलावेनिल वलारिवन
सुबह 6:30 बजे - टेबल टेनिस - विमेंस टीम ग्रुप F - इंडिया बनाम इंडोनेशिया
सुबह 6:30 बजे - टेकबॉल - विमेंस सिंगल्स ब्रॉन्ज़ मेडल मैच - क्विमसी जोआकिम डिसूज़ा
सुबह 7:00 बजे - टेकबॉल - मिक्स्ड डबल्स ब्रॉन्ज़ मेडल मैच - क्विम्सी जोआकिम डिसूज़ा, मोहम्मद अनस इमरान
सुबह 7:22 बजे: स्विमिंग - मेन्स 100 मीटर फ़्रीस्टाइल - हीट 5 - आकाश मणि और बेनेडिक्टॉन बेनिस्टन
सुबह 7:30 बजे: हॉकी - विमेंस पूल B - इंडिया बनाम उज़्बेकिस्तान
सुबह 7:37 बजे: स्विमिंग - मेन्स 100m बैकस्ट्रोक - हीट 3 - उत्कर्ष पाटिल, ऋषभ दास
सुबह 9:00 बजे: टेबल टेनिस - मेन्स टीम ग्रुप F - इंडिया बनाम इंडोनेशिया
सुबह 10:30 बजे: क्रिकेट - विमेंस सेमीफ़ाइनल - इंडिया बनाम बांग्लादेश
सुबह 11:00 बजे - मिक्स्ड मार्शल आर्ट्स - मेन्स ट्रेडिशनल -77kg क्वार्टरफ़ाइनल - वरुण सान्याल
सुबह 11:00 बजे - शूटिंग - 10m एयर राइफ़ल विमेंस इंडिविजुअल फ़ाइनल - सोनम उत्तम मस्कर, विदरसा कोचलुमकल विनोद, एलावेनिल वलारिवन (क्वालिफाई करने पर)
सुबह 11:30 बजे - बैडमिंटन - बैडमिंटन - विमेंस टीम राउंड 1 - इंडिया बनाम कज़ाकिस्तान
सुबह 11:30 बजे - हॉकी - मेन्स पूल A - इंडिया बनाम इंडोनेशिया
दोपहर 12:30 बजे - टेबल टेनिस - विमेंस टीम ग्रुप F - इंडिया बनाम सिंगापुर
दोपहर 2:30 बजे के बाद - वुशु - विमेंस 52किग्रा 1/8 फाइनल - अपर्णा
दोपहर 2:30 बजे के बाद - वुशु - मेन्स 75किग्रा 1/8 फाइनल - विक्रांत बालियान
दोपहर 2:43 बजे - स्विमिंग - मेन्स 100 मीटर फ़्रीस्टाइल - फाइनल - आकाश मणि और बेनेडिक्टॉन बेनिस्टन (क्वालिफाई करने पर)
दोपहर 2:43 बजे - स्विमिंग - मेन्स 100 मीटर बैकस्ट्रोक - फाइनल - उत्कर्ष पाटिल, ऋषभ दास (क्वालिफाई करने पर)
दोपहर 3:00 बजे - टेबल टेनिस - मेन्स टीम ग्रुप F - इंडिया बनाम ईरान