आगरा के धर्मेश सिंह राजपूत का नेशनल हॉकी प्रतियोगिता में अंपायरिंग के लिए चयन
आगरा। ताजनगरी आगरा के प्रतिभाशाली हॉकी खिलाड़ी और स्पोर्ट्स हॉस्टल लखनऊ के पूर्व छात्र धर्मेश सिंह राजपूत ने एक और उपलब्धि अपने नाम की है। हॉकी इंडिया ने उन्हें 53वीं कंवरजी कंस्ट्रक्शन नेहरू जूनियर हॉकी प्रतियोगिता में अंपायरिंग के लिए चयनित किया है। यह प्रतिष्ठित राष्ट्रीय प्रतियोगिता 26 नवंबर से 6 दिसंबर तक नई दिल्ली में आयोजित हो रही है, जिसमें धर्मेश अपनी सेवाएं देने जा रहे हैं।
उनके चयन से आगरा के हॉकी खिलाड़ियों और खेल संस्थाओं में उत्साह का माहौल है। आगरा हॉकी मास्टर्स और सुख जीवन स्पोर्ट्स एकेडमी अध्यक्ष राजीव सोई, सचिव अमिताभ गौतम, उपाध्यक्ष धर्मेंद्र बघेल के अलावा गोपाल भगत, अमरजीत सिंह, गर्जन सिंह, भरत सिंह, धीरज मदन, के.पी. सिंह, संजय नेहरू, गौरव रौतेला, आमीन उल्ला, गौरव शर्मा, अजय सिंह, दिलीप शर्मा एवं अलकनंदा एकेडमिक स्कूल के निदेशक रमेश चंद शर्मा व प्रबंधक अजय शर्मा ने धर्मेश के चयन पर हार्दिक प्रसन्नता व्यक्त की है।