राधिका आप्टे से डायरेक्टर की अजीब डिमांड, शर्ट उतारो, कर लो ना थोड़ा, इनरवियर में चाहता था एक्शन सीन
राधिका आप्टे ने अपने करियर और पर्सनल लाइफ से जुड़े कई पहलुओं पर बेबाकी से बात की है। 'लस्ट स्टोरीज 3' के बीच उनका बयान चर्चा में है, जिसमें उन्होंने अपने काम, निजी फैसलों और एक एक्शन सीन को लेकर उनसे शर्ट के बटन खोलकर सीन करने की बात को लेकर खुलकर बात की।
मुंबई। लस्ट स्टोरीज 3 में नजर आ रहीं बेहतरीन एक्ट्रेस राधिका आप्टे ने फिल्मों में वेबजह की न्यूडिटी पर सवाल उठाए हैं। 41 साल की एक्ट्रेस ने फिल्मों के सेट पर होने वाली 'अजीब चीजों' का जिक्र करते हुए अपने एक निजी अनुभव का भी खुलासा किया है, जहां बिना स्क्रिप्ट की मांग के इंटीमेसी और नग्नता पर जोर दिया गया। अपनी बेबाकी के लिए मशहूर राधिका ने बताया कि करियर के शुरुआती दौर में उन्होंने कुछ फिल्मों में न्यूड और इंटीमेट सीन दिए। लेकिन इसके बाद यह मान लिया गया कि वो आगे भी ऐसे सीन्स में असहज नहीं होंगी। हद तो तब हो गई, जब एक फिल्ममेकर ने एक एक्शन सीन में उन्हें बेवजह शर्ट उतारने को कहा। बस इसलिए कि वह चाहते थे कि यह सीन इनरवियर में शूट हो। जबकि स्क्रिप्ट की ऐसी कोई डिमांड नहीं थी।
राधिका आप्टे ने 'जूम' के साथ बातचीत में बताया कि कैसे उनके लिए यह मान लिया गया कि 'ये तो कर लेगी!' राधिका ने साफ किया कि किसी भी ऐसे सीन के लिए हामी भरने से पहले वह ये समझना जरूरी मानती हैं कि आखिर कहानी में उसकी जरूरत क्या है।
राधिका ने बताया कि शुरुआती फिल्मों में न्यूड सीन देने के बाद उनको लेकर इंडस्ट्री के कुछ लोगों की सोच बदल गई। उन्हें लगने लगा था कि एक्ट्रेस ऐसे सीन्स के लिए आसानी से मान जाएंगी। उन्होंने कहा, 'शुरुआत में, मैंने चार-पांच फिल्में की थीं जिनमें मैं पूरी तरह न्यूड थी। बहुत से लोग सोचते थे, यह तो कर ही लेगी। इसलिए मुझे उन्हें बताना पड़ता था कि सुनिए मैं असल में ऐसा नहीं करूंगी। मैं पूछना चाहती हूं कि आप ऐसा क्यों चाहते हैं? आप क्यों चाहते हैं कि मैं अभी उसे किस करूं? वो इस पर कहते कि 'थोड़ा कर लो न'। बहुत से लोगों से मुझे यही जवाब मिलता है। आपको हैरानी होगी। बस थोड़ी सी किसिंग, 15 सेकंड का इम्प्रोवाइजेशन।'
राधिका ने एक और घटना का जिक्र किया, जब एक एक्शन सीन को लेकर बातचीत अचानक उनके आउटफिट तक पहुंच गई। एक्ट्रेस के मुताबिक, उनसे पूछा गया कि क्या वह शर्ट के बटन लगाए बिना एक्शन सीन कर सकती हैं। राधिका ने जब सवाल किया कि एक्शन सीन के दौरान शर्ट वैसे भी हिलेगी, तो उनसे इनरवियर में सीन करने को लेकर भी पूछा गया। उन्होंने कहा, 'एक सेट पर उन्होंने कहा, राधिका क्या आप यह एक्शन सीन कर सकती हैं? क्या होगा अगर आप बटन न लगाएं?, मैंने कहा, यह एक एक्शन सीन है। तो शर्ट हिलेगी न, है ना? बेसिक फिजिक्स। उन्होंने कहा, क्या होगा अगर आप सिर्फ इनरवियर में यह करें? मैंने कहा, आप मुझसे क्या करवाना चाह रहे हैं?'
राधिका इससे पहले 2016 में फिल्म ' Parched' के एक न्यूड सीन को लेकर हुई चर्चा पर भी अपनी बात रख चुकी हैं। सीन ऑनलाइन वायरल होने के बाद एक्ट्रेस ने PTI से कहा था कि उन्हें इस बात से निराशा नहीं हुई थी। उन्होंने यह भी कहा था कि वह अपने किरदार के लिए न्यूड सीन करने के लिए पहले से तैयार थीं और उनके लिए फिल्म उस एक सीन से कहीं ज्यादा थी। राधिका ने कहा था, 'इससे मुझे कोई निराशा नहीं हुई। न्यूड सीन के सामने आने से मैं परेशान नहीं हूं। मुझे इन सब बातों की कोई चिंता नहीं है। मुझे पता था कि मेरे रोल के लिए मुझे न्यूड सीन करने होंगे। मीडिया जिस तरह से इस बारे में बात करता रहा, उसे देखकर मुझे हैरानी हुई। मैं इन चीजों के बारे में ज्यादा नहीं सोचती। फिल्म इस सीन से कहीं ज्यादा है। यह कोई लीक हुआ सीन नहीं है, फिल्म कई देशों में रिलीज हो चुकी है और नेटफ्लिक्स पर उपलब्ध है।'
राधिका आप्टे ने पहले ' Parched' में अपने इंटीमेट सीन को लेकर पति बेनेडिक्ट टेलर के रिएक्शन पर बात की थी। उन्होंने बताया था कि बेनेडिक्ट उनके काम को एक दर्शक की तरह देखते हैं और उनके प्रोफेशनल फैसलों में दखल नहीं देते। राधिका ने उन्हें बेहद लिबरल बताते हुए कहा था कि वो उन्हें नए एक्सपीरियंस लेने और अपनी लिमिट से बाहर निकलने के लिए प्रोत्साहित करते हैं।
राधिका आप्टे की मैरिड लाइफ की बात करें तो वो ब्रिटिश म्यूजिशियन और कंपोजर बेनेडिक्ट टेलर से 2012 में शादी कर चुकी हैं। दोनों की शादी काफी प्राइवेट रही है और अपने काम की वजह से उन्होंने लंबे समय तक लॉन्ग-डिस्टेंस मैरिज भी निभाई। 2024 में दोनों पहली बार पैरेंट्स बने और उनकी एक बेटी है। राधिका ने अक्टूबर 2024 में लंदन फिल्म फेस्टिवल के दौरान अपनी प्रेग्नेंसी की खबर सार्वजनिक की थी।
वर्क फ्रंट की बात करें तो राधिका आप्टे एंथोलॉजी फिल्म 'लस्ट स्टोरीज 3' का हिस्सा हैं। फिल्म में अलग-अलग कहानियों के जरिए रिश्तों और इंसानी भावनाओं को दिखाया गया है। राधिका अपने बेबाक अंदाज और अलग तरह के किरदारों के लिए पहले भी दर्शकों के बीच पहचान बना चुकी हैं। 'लस्ट स्टोरीज 3' 18 सितंबर 2026 को नेटफ्लिक्स पर रिलीज हो चुकी है।