दिवाली पर करीना कपूर बालों में गजरा और माथे पर बिंदी लगाकर इठलाईं 

 करीना कपूर ने अपने दिवाली लुक से पूरी लाइमलाइट अपने नाम कर ली। फेस्टिव सीजन में उनका नवाबी अंदाज पूरे इंटरनेट पर छा गया है।

Oct 19, 2025 - 23:08
 0
दिवाली पर करीना कपूर बालों में गजरा और माथे पर बिंदी लगाकर इठलाईं 


मुंबई। करीना कपूर ने अपने दिवाली लुक से पूरी लाइमलाइट अपने नाम कर ली। करीना ने दिवाली पार्टीज की तस्वीरें शेयर की हैं. जिसमे उनका रॉयल लुक देखा गया।

करीना कपूर की तस्वीरें सोशल मीडिया पर बवाल मचा रही हैं। अदाकारा ने अपने घर में दिवाली पार्टी ऑर्गनाइज किया जिसमें परिवार वालों ने शिरकत कर चार चांद लगा दिया। अपने घर की दिवाली पार्टी में करीना कपूर का रॉयल अंदाज देखा गया। अपने इस ट्रेडीशनल लुक से बॉलीवुड की बेबो सभी का दिल चुरा रही हैं।

दिवाली के मौके पर अभिनेत्री ने राजस्थानी पोशाक कैरी किया था जो उनपर काफी जंच रहा है। अपने नवाबी अंदाज से करीना कपूर लोगों को अपना दीवाना बना रही हैं। अपने इस ब्लू कलर के आउटफिट को फ्लॉन्ट करते हुए हसीना ने कई तस्वीरें शेयर की हैं। दिवाली पार्टी के लिए एक्ट्रेस ने अपने लाइट ब्लू कलर के लहंगे के साथ लॉन्ग चोली कैरी किया था। वहीं अपने दुपट्टे को परफेक्टली स्टाइल कर हसीना ने अपने लुक को रॉयल टच दिया है।

एक्ट्रेस ने अपने आउटफिट को मिनिमल ज्वेलरी के साथ ही पेयर किया। उन्होंने अपने हाथों में मैचिंग चूड़ियां पहनी और कंट्रास्टिंग झुमकों के साथ ये लुक पूरा किया। विंग्ड आईलाइनर और सटल मेकअप में भी करीना कपूर बला की हसीन लग रही हैं।

करीना कपूर की दिवाली पार्टी में पूरे कपूर खानदान की लेडीज की भी तस्वीरें सामने आई हैं। आलिया भट्ट ने अपने ससुराल वालों के साथ फंक्शन एंजॉय करते हुए ये तस्वीरें शेयर की हैं। बेबो की दिवाली पार्टी में बॉलीवुड की हसीना आलिया भट्ट ने भी अपने लुक से चार–चांद लगाया। अपने हेवी डिजाइनर साड़ी को हसीना ने इंडो–वेस्टर्न तरीके से स्टाइल किया। मैचिंग ज्वेलरी और सॉफ्ट मेकअप के साथ उन्होंने ये लुक पूरा किया।