कुछ की करतूतों से कलंकित हुआ दवा व्यापार, कैमिस्ट एसोसिएशन बोली- जांच में देंगे सहयोग

आगरा महानगर कैमिस्ट एसोसिएशन के दवा जागरूकता सम्मेलन में वक्ताओं ने स्पष्ट कहा कि हर दवा व्यापारी गलत नहीं होता, लेकिन कुछ तथाकथित लोगों ने पूरे व्यापार को कलंकित कर दिया। कम्पनियां लेने से रोकना, लाइसेंस रद्द कराना और ईमानदार व्यापारियों को डराना गंभीर अपराध हैं।

Sep 8, 2025 - 18:07
 0
कुछ की करतूतों से कलंकित हुआ दवा व्यापार, कैमिस्ट एसोसिएशन बोली- जांच में देंगे सहयोग
आगरा महानगर कैमिस्ट एसोसिएशन के श्रीकृष्ण गौशाला में आयोजित जागरूकता कार्यक्रम में मंचस्थ अतिथिगण।

जांच से भागेंगे नहीं, सहयोग देंगे

शाहगंज स्थित श्रीकृष्ण गौशाला में आयोजित इस जागरूकता कार्यक्रम में आरसीडीए के महामंत्री राजेन्द्र सैनी ने कहा कि गलत काम करने वालों पर शिकंजा कसना चाहिए। एसोसिएशन का हर सदस्य एसटीएफ के साथ खड़ा है। जांच के नाम पर बाजार बंद नहीं होंगे बल्कि सरकारी टीम को पूरा सहयोग दिया जाएगा।

जीएसटी बदलावों पर जागरूकता

जीएसटी विभाग के एडिशनल कमिश्नर पंकज गांधी ने दवा व्यापारियों को नई टैक्स दरों और एमआरपी संबंधी भ्रांतियों को दूर किया। उन्होंने कहा कि टैक्स में हुई कमी का सीधा फायदा ग्राहकों तक पहुंचना चाहिए। सरकार जल्द ही दिशा-निर्देश जारी करेगी।

नकली दवा कारोबार का भंडाफोड़ करने वालों का सम्मान

आगरा महानगर कैमिस्ट एसोसिएशन ने करोड़ों रुपये की पेशकश को ठुकराते हुए आगरा शहर में नकली दवाओं के कारोबार का खुलासा करने वाली एसटीएफ टीम के सब इस्पेक्टर राजपाल सिंह, कॉन्सटेबल हरपाल सिंह, प्रशान्त सिंह, विमल व महेश का सम्मान किया। इनके अलावा लगभग चार पीढ़ियों से दवा व्यापार से जुड़े भगवान दास अग्रवाल, वीरेन्द्र दीक्षित, सतेन्द्र अग्रवाल को माला पहनाकर व स्मृति चिन्ह प्रदान कर सम्मानित किया गया।

कुछ व्यापारियों ने किया बदनाम

आरसीडीए के वरिष्ठ उपाध्यक्ष व मुख्य अतिथि गिरधारीलाल भगत्यानी ने अतिथियों का स्वागत किया। अध्यक्ष आशीष शर्मा ने कहा कि कुछ व्यापारियों ने आगरा शहर के पूरा दवा व्यापार को बदनाम कर दिया है। संचालन एसोसिएशन के अध्यक्ष आशीष शर्मा ने किया।

मंचासीन अतिथियों में जॊइन्ट कमिश्नर प्रमोद कुमार, एएमसीए के चेयरमैन संजय चौरससिया थे। अश्वनी श्रीवास्तव, हिमांशु शर्मा, वेद प्रकाश अग्रवाल, चंद्र पाहुजा, मनोज कलवानी, पवन अग्रवाल, विमल स्वरूप, राजकुमार गुप्ता, अमित गुप्ता, गिरीश अंकुर, शर्मा अग्रवाल, योगी, मनीष, सोनी ओबेरॉय, हिमांशु अग्रवाल, हरविंदर सिंह, पवन अग्रवाल, गौरव अग्रवाल, दीपक सिंह उपस्थित रहे।

SP_Singh AURGURU Editor