ही-मैन धर्मेंद्र के लिए मुंबई में भावुक श्रद्धांजलि सभा: सितारों ने कहा- ज़िंदगी जिसे कहते हैं, वो चले गए

मुंबई। बांद्रा स्थित ताज लैंड्स होटल होटल में आज शाम दिग्गज अभिनेता धर्मेंद्र की स्मृति में आयोजित प्रार्थना सभा में परिवार, फिल्म इंडस्ट्री के कई दिग्गज कलाकार और करीबी लोग एकत्रित हुए। श्रद्धांजलि सभा में मशहूर गायक सोनू ने धर्मेंद्र की याद में उनके गानों पर भावुक प्रस्तुति दी तो वहां मौजूद सनी देओल, बॉबी देओल और अभय देओल सहित वहां मौजूद हर शख्श भावुक हो उठा।

Nov 27, 2025 - 19:38
Nov 27, 2025 - 19:38
 0
ही-मैन धर्मेंद्र के लिए मुंबई में भावुक श्रद्धांजलि सभा: सितारों ने कहा- ज़िंदगी जिसे कहते हैं, वो चले गए

बॉलीवुड के ही-मैन धर्मेंद्र का निधन 24 नवंबर, 2025 को हो गया था। उनके निधन के बाद फिल्म जगत में शोक की लहर फैली हुई है। उनकी याद में ही आज शाम बांद्रा के ताज लैंड्स एंड में प्रार्थना सभा आयोजित की गई। इस सभा में दोस्त, परिचित, परिवार और फिल्म-जगत से जुड़े लोग पहुंचकर दिवंगत अभिनेता को श्रद्धांजलि अर्पित कर रहे हैं।

विशेष रूप से इस सभा में संगीत संवाद भी रखा गया है। सोनू निगम ने धर्मेंद्र की फिल्मों के यादगार गानों का भावपूर्ण गायन किया। प्रेयर मीट में पहुंची बॉलीवुड हस्तियों की गेट पर परिवार के सदस्यों ने अगवानी की।

फिल्मी और निजी जीवन दोनों में धर्मेंद्र को जितनी श्रद्धा मिली, आज उसी की झलक प्रार्थना सभा में देखने को मिली। देओल परिवार ने अपने दिवंगत सदस्य को श्रद्धांजलि देने के साथ यह भी संदेश दिया है कि यह मौका शोक नहीं, बल्कि उनके जीवन के दर्शकों-दोस्तों के लिए सम्मान है।

कार्यक्रम के दौरान होटल परिसर में सुरक्षा-व्यवस्था कड़ी रही। मीडिया को भी अंदर जाने की अनुमति नहीं थी। केवल बाहर से कारों में आते जाने वाले सितारों की झलक ही सामने आ रही थी।

SP_Singh AURGURU Editor