घायल बेबी हाथी बानी के लिए विदेशों से विशेषज्ञ बुलाए गए  

आगरा। वाइल्डलाइफ एसओएस ने अपने पशु चिकित्सकों के लिए एक अंतरराष्ट्रीय एक्यूपंक्चर प्रशिक्षण सत्र का आयोजन किया, जिसमें ट्रेन हाहसे में घायल बेबी हाथी बानी के उपचार को आगे बढ़ाने और भविष्य में देखभाल क्षमताओं को बढ़ाने के लिए प्रमुख विदेशी पशु चिकित्सा विशेषज्ञों के साथ चर्चा की गई।

Feb 19, 2025 - 16:55
 0
घायल बेबी हाथी बानी के लिए विदेशों से विशेषज्ञ बुलाए गए   
बेबी हाथी बानी के उपचार पर चर्चा करते विदेशी विशेषज्ञ पशु चिकित्सक।

-वाइल्डलाइफ एसओएस ने भारत में पहली बार एक्यूपंक्चर प्रशिक्षण सत्र का आयोजन किया

ट्रेन दुर्घटना के बाद, बानी को हाथी अस्पताल में विशेष चिकित्सा देखभाल मिल रही है, जिसमें लेजर थेरेपी, हाइड्रोथेरेपी, एक्यूप्रेशर और इलेक्ट्रो-एक्यूपंक्चर शामिल है, जो भारत में हाथी के बछड़े पर एक्यूपंक्चर किए जाने का पहला उदाहरण है। तीन दिवसीय कार्यक्रम में मौखिक सत्र, व्यावहारिक प्रदर्शन और इंटरैक्टिव चर्चाएं शामिल थीं, जिसमें विशेषज्ञों ने बानी की स्थिति के मद्देनज़र मार्गदर्शन प्रदान किया।

देखभाल के उच्चतम मानक को सुनिश्चित करने के लिए वाइल्डलाइफ एसओएस ने बानी के उपचार में सहायता करने और इन-हाउस टीम को प्रशिक्षित करने के लिए दुनिया भर के प्रतिष्ठित पशु चिकित्सा विशेषज्ञों को आमंत्रित किया।

प्रख्यात राष्ट्रीय और अंतर्राष्ट्रीय विशेषज्ञ जैसे डॉ. एन.एस. मनोहरन, चियांग माई विश्वविद्यालय, थाईलैंड से डॉ. पोरकोटे रुंगश्री, डॉ. हुइशेंग ज़ी ची यूनिवर्सिटी ऑफ़ ट्रेडिशनल चाइनीज़ मेडिसिन, यूएसए के संस्थापक, डॉ. सुसान के. मिकोटा, एलिफेंट केयर इंटरनेशनल, यूएसए के सह-संस्थापक, और एक्यूवेट वेटरनरी स्पेशलिटी क्लिनिक, मुंबई, भारत के डॉ. अक्षय शाह ने बानी के चिकित्सा उपचार को बढ़ाने के लिए सहयोग किया।

वाइल्डलाइफ एसओएस के उप निदेशक, पशुचिकित्सा सेवाएं, डॉ. इलियाराजा ने कहा, हम सत्र के दौरान प्राप्त जानकारी के आधार पर उसकी उपचार योजना को लगातार अपडेट कर रहे हैं।

वाइल्डलाइफ एसओएस के सह-संस्थापक और सीईओ, कार्तिक सत्यनारायण, वाइल्डलाइफ एसओएस की सह-संस्थापक और सचिव, गीता शेषमणि ने कहा, “इलेक्ट्रो-एक्यूपंक्चर की शुरूआत ने बानी के इलाज में नए रास्ते खोल दिए हैं। दोनों ने सभी विशेषज्ञों का आभार जताया।

बानी के लिए दूसरी बार भारत आई, चियांग माई विश्वविद्यालय में पशु चिकित्सा की प्रोफेसर, डॉ. पोरकोटे रुंगश्री ने कहा, “यह देखकर खुशी होती है कि बानी ने एक्यूपंक्चर थेरेपी पर कितनी अच्छी प्रतिक्रिया दी है।

SP_Singh AURGURU Editor