अलीगढ़ में कैंटर में जा घुसी फिरोजाबाद पुलिस की वैन, दरोगा-सिपाही, बंदी और ड्राइवर की मौत
अलीगढ़। उत्तर प्रदेश के अलीगढ़ जिले में गुरुवार देर रात एक भीषण सड़क हादसे में फिरोजाबाद पुलिस की वैन ट्रक में जा घुसी। वैन में सवार दो पुलिसकर्मियों, ड्राइवर और बंदी की मौके पर ही मौत हो गई। तीन पुलिसकर्मी घायल हुए हैं।
-मुजफ्फरनगर में पेशी के लिए बंदी को लेकर जा रही थी पुलिस टीम, तड़के हाईवे पर हादसे के बाद मचा कोहराम
हादसा उस वक्त हुआ, जब पुलिस टीम एक बंदी को कड़ी सुरक्षा के बीच मुजफ्फरनगर कोर्ट में पेश करने के लिए ले जा रही थी।
हादसे की तस्वीरें झकझोरने वाली, मौके पर मचा कोहराम
घटना अलीगढ़ में हाईवे पर तड़के करीब 4 बजे हुई। बताया जा रहा है कि तेज रफ्तार वैन अचानक आगे चल रहे कैंटर ट्रक में पीछे से जा भिड़ी। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि पुलिस वैन का अगला हिस्सा पूरी तरह पिचक गया। हादसे के बाद चीखपुकार मच गई और राहगीरों ने पुलिस को सूचना दी।
सूचना पर पहुंची स्थानीय पुलिस और हाईवे पेट्रोलिंग टीम ने गैस कटर की मदद से वैन में फंसे शवों को बाहर निकाला। मृतकों के शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है, जबकि घायल चालक को अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
मृतकों में चार पुलिसकर्मी और एक आरोपी शामिल
फिरोजाबाद पुलिस लाइन से पेशी के लिए बंदी को ले जा रही पुलिस टीम में उप निरीक्षक राम संजीवन, सिपाही बलवीर सिंह समेत कुल पांच पुलिसकर्मी थे। ये पुलिस टीम बंदी गुलशन को कोर्ट में पेश करने के लिए लेकर जा रही थी। हाईवे पर चिकावटी के नजदीक इनकी वैन आगे चल रही कैंटर गाड़ी में जा घुसी, जिससे दोगा राम संजीवन, सिपाही बलवीर सिंह, वैन चालक के अलावा बंदी गुलशन की मौके पर ही मौत हो गई जबकि तीन पुलिसकर्मी गंभीर रूप से घायल हो गये।
डीआईजी और एसएसपी मौके पर पहुंचे, मजिस्ट्रेट जांच होगी
हादसे की सूचना मिलते ही अलीगढ़ के वरिष्ठ पुलिस अधिकारी मौके पर पहुंच गये थे। घायल पुलिसकर्मियों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है।