83 की उम्र में आत्ममंथन: वह कौन सी बात है जो अमिताभ बच्चन को भीतर ही भीतर कचोट रही है, लिखा- काश! ये हुनर पहले सीख लिया होता

मुंबई। सदी के महानायक अमिताभ बच्चन भले ही 83 वर्ष की उम्र में भी निरंतर सक्रिय हों, लेकिन उम्र के इस पड़ाव पर उन्हें एक बात भीतर ही भीतर कचोट रही है। अपने हालिया ब्लॉग में अमिताभ बच्चन ने खुलकर स्वीकार किया है कि कुछ ऐसी चीजें हैं, जिन्हें यदि वे सालों पहले सीख लेते, तो आज का सफर और बेहतर होता। बदलते समय, नई तकनीक और उम्र के साथ घटती ऊर्जा ने उन्हें इस आत्मचिंतन के लिए मजबूर किया है।

Jan 18, 2026 - 20:17
 0
83 की उम्र में आत्ममंथन: वह कौन सी बात है जो अमिताभ बच्चन को भीतर ही भीतर कचोट रही है, लिखा- काश! ये हुनर पहले सीख लिया होता

उम्र बढ़ी, अनुभव बढ़ा, लेकिन सीखने का वक्त घटा

अमिताभ बच्चन ने अपने ब्लॉग में लिखा कि हर दिन कुछ नया सीखने को मिलता है, लेकिन अफसोस इस बात का है कि जिन चीजों को आज सीखने की कोशिश कर रहे हैं, वे अगर पहले सीख ली होतीं तो ज्यादा उपयोगी होतीं। उन्होंने माना कि उम्र के साथ सीखने की इच्छा तो बनी रहती है, लेकिन समय, ऊर्जा और गति पहले जैसी नहीं रहती।

नई तकनीक की रफ्तार से जूझता अनुभव

महानायक ने साफ शब्दों में कहा कि आज के दौर में नए आविष्कार और सिस्टम इतनी तेजी से बदलते हैं कि जब तक कोई उन्हें समझना शुरू करता है, तब तक वे पुराने हो जाते हैं। उन्होंने बताया कि कई बैठकों के बाद यह निष्कर्ष निकला कि अब हर चीज खुद सीखने से बेहतर है कि बुनियादी समझ विकसित की जाए और विशेषज्ञों की मदद ली जाए।

काम नहीं आता, फिर भी काम लेना गलत नहीं

अमिताभ बच्चन ने अपने अनुभव साझा करते हुए बताया कि यदि कोई काम खुद नहीं आता, तो उससे पीछे हटना जरूरी नहीं। उन्होंने लिखा कि आज का समय आउटसोर्सिंग का है। अगर आप किसी काम में माहिर नहीं हैं, तो उसे एक्सपर्ट्स को सौंपकर बेहतर ढंग से पूरा कराया जा सकता है। यह सोच हमारे समय के पुराने दौर से बिल्कुल अलग है, जब किसी काम का न आना शर्म या पछतावे का कारण बन जाता था।

आज भी कर्मयोग में जुटे हैं महानायक

83 वर्ष की उम्र में भी अमिताभ बच्चन फिल्मों, लोकप्रिय टीवी शो कौन बनेगा करोड़पति और सोशल मीडिया पर पूरी सक्रियता के साथ मौजूद हैं। देर रात तक ब्लॉग और पोस्ट लिखना उनकी दिनचर्या का हिस्सा है। आत्ममंथन और सीखने की ललक ही उन्हें बाकी सबसे अलग बनाती है।

SP_Singh AURGURU Editor